mp-news:-सीएम-ने-की-पीएम-मोदी-से-मुलाकात,-केन-बेतवा-परियोजना-के-भूमिपूजन-के-लिए-किया-अनुरोध
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Thu, 20 Jun 2024 03: 16 PM IST प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गुरुवार को दिल्ली में उनके निवास 7, लोक कल्याण मार्ग में सौजन्य भेंट कर तीसरे कार्यकाल की बधाई दी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रधानमंत्री को प्रदेश में चल रही दो प्रमुख नदी-जोड़ो परियोजनाओं, केन-बेतवा परियोजना और पार्वती-कालीसिंध-चंबल परियोजना की वर्तमान स्थिति की जानकारी दी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बताया कि केन-बेतवा परियोजना भूमिपूजन के लिए तैयार है। उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी से केन-बेतवा परियोजना के भूमिपूजन के लिए समय प्रदान करने का अनुरोध किया। मुख्यमंत्री ने मुलाकात के बाद सोशल मीडिया पर लिखा कि आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से सौजन्य भेंट की। डबल इंजन सरकार के नेतृत्व में प्रदेश के सर्वांगीण विकास व जनकल्याणकारी योजनाओं के संबंध में मार्गदर्शन प्राप्त किया। मुख्यमंत्री ने विश्वास जताया कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में गठित नई केंद्र सरकार पूर्व की भांति मध्यप्रदेश के विकास और उन्नति के लिए सहयोग देती रहेगी। मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री मोदी को प्रदेश में चल रही विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की स्थिति से अवगत कराया। उन्होंने बताया कि जल-गंगा अभियान से प्रदेश के कुएं, बावड़ियां, नदियां, तालाब, पोखर, झील इत्यादि जल संरचनाओं पर ध्यान केंद्रित कर जनजागृति का वृहद स्तर पर अभियान चलाया जा रहा है। प्रदेश की जनता का इस अभियान के प्रति उत्साह देखकर इस अभियान की समय-सीमा को 30 जून तक बढ़ाया गया है।  मुख्यमंत्रीने प्रधानमंत्री को प्रदेश में चल रहे सिकल सेल उन्मूलन कार्यक्रम के बारे में भी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के नेतृत्व में डिंडोरी जिले में विश्व सिकल सेल दिवस पर राज्य स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया गया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बताया कि राज्य सरकार "रक्त विकार" की इस गंभीर बीमारी के उन्मूलन के लिए प्रतिबद्ध है। साथ ही जनजागरूकता से मरीजों के सदैव सहयोग के लिये भी दृढ़ संकल्पित है। इससे पहले मुख्यमंत्री ने केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी से उनके आवास पर सौजन्य भेंट की।    आज दिल्ली में आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी से सौजन्य भेंट की। डबल इंजन सरकार के नेतृत्व में प्रदेश के सर्वांगीण विकास व जनकल्याणकारी योजनाओं के संबंध में मार्गदर्शन प्राप्त किया। pic.twitter.com/p8R156CuCB — Dr Mohan Yadav (@DrMohanYadav51) June 20, 2024 बुधवार को मुख्यमंत्री ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव, केंद्रीय आवास, शहरी कार्य तथा ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल खट्टर से मुलाकात की थी। मुख्यमंत्री बुधवार दोपहर में श्री मणिरामदास छावनी वासुदेव घाट अयोध्या पहुंच कर गुरुदेव श्री नृत्य गोपालदास जी महाराज के 86वें जन्मोत्सव कार्यक्रम में शामिल होकर उनका आशीर्वाद लेंगे। मुख्यमंत्री अयोध्या से वापस दिल्ली पहुंचेंगे। 

You can share this post!

Related News

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Thu, 20 Jun 2024 03: 16 PM IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गुरुवार को दिल्ली में उनके निवास 7, लोक कल्याण मार्ग में सौजन्य भेंट कर तीसरे कार्यकाल की बधाई दी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रधानमंत्री को प्रदेश में चल रही दो प्रमुख नदी-जोड़ो परियोजनाओं, केन-बेतवा परियोजना और पार्वती-कालीसिंध-चंबल परियोजना की वर्तमान स्थिति की जानकारी दी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बताया कि केन-बेतवा परियोजना भूमिपूजन के लिए तैयार है। उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी से केन-बेतवा परियोजना के भूमिपूजन के लिए समय प्रदान करने का अनुरोध किया। मुख्यमंत्री ने मुलाकात के बाद सोशल मीडिया पर लिखा कि आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से सौजन्य भेंट की। डबल इंजन सरकार के नेतृत्व में प्रदेश के सर्वांगीण विकास व जनकल्याणकारी योजनाओं के संबंध में मार्गदर्शन प्राप्त किया।

मुख्यमंत्री ने विश्वास जताया कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में गठित नई केंद्र सरकार पूर्व की भांति मध्यप्रदेश के विकास और उन्नति के लिए सहयोग देती रहेगी। मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री मोदी को प्रदेश में चल रही विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की स्थिति से अवगत कराया। उन्होंने बताया कि जल-गंगा अभियान से प्रदेश के कुएं, बावड़ियां, नदियां, तालाब, पोखर, झील इत्यादि जल संरचनाओं पर ध्यान केंद्रित कर जनजागृति का वृहद स्तर पर अभियान चलाया जा रहा है। प्रदेश की जनता का इस अभियान के प्रति उत्साह देखकर इस अभियान की समय-सीमा को 30 जून तक बढ़ाया गया है। 

मुख्यमंत्रीने प्रधानमंत्री को प्रदेश में चल रहे सिकल सेल उन्मूलन कार्यक्रम के बारे में भी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के नेतृत्व में डिंडोरी जिले में विश्व सिकल सेल दिवस पर राज्य स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया गया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बताया कि राज्य सरकार “रक्त विकार” की इस गंभीर बीमारी के उन्मूलन के लिए प्रतिबद्ध है। साथ ही जनजागरूकता से मरीजों के सदैव सहयोग के लिये भी दृढ़ संकल्पित है। इससे पहले मुख्यमंत्री ने केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी से उनके आवास पर सौजन्य भेंट की। 
 

आज दिल्ली में आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी से सौजन्य भेंट की।

डबल इंजन सरकार के नेतृत्व में प्रदेश के सर्वांगीण विकास व जनकल्याणकारी योजनाओं के संबंध में मार्गदर्शन प्राप्त किया। pic.twitter.com/p8R156CuCB

— Dr Mohan Yadav (@DrMohanYadav51) June 20, 2024 बुधवार को मुख्यमंत्री ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव, केंद्रीय आवास, शहरी कार्य तथा ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल खट्टर से मुलाकात की थी। मुख्यमंत्री बुधवार दोपहर में श्री मणिरामदास छावनी वासुदेव घाट अयोध्या पहुंच कर गुरुदेव श्री नृत्य गोपालदास जी महाराज के 86वें जन्मोत्सव कार्यक्रम में शामिल होकर उनका आशीर्वाद लेंगे। मुख्यमंत्री अयोध्या से वापस दिल्ली पहुंचेंगे। 

Posted in MP