न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर Published by: दिनेश शर्मा Updated Thu, 31 Aug 2023 07: 25 PM IST मध्यप्रदेश के सागर से शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। गोपालगंज थाना अंतर्गत बस स्टैंड इलाके में एक महिला के साथ कुछ लोगों ने बेरहमीपूर्वक मारपीट की। महिला के साथ उसका करीब 4 से 6 माह का मासूम बच्चा भी था। भीड़ में कोई महिला को घसीट रहा था तो कोई डंडे से मार रहा था। इतना ही नहीं कोई तो उसके मुंह पर पैर मार रहा था। महिला के साथ मारपीट क्यों की गई यह अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। घटना का वीडियो सामने आने के बाद हड़कंप मचा हुआ है। महिला को इलाज के लिए बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज भेजा गया था।    जानकारी के अनुसार महिला छतरपुर की रहने वाली बताई जा रही है। 12 अगस्त को सागर में हुए कार्यक्रम में शामिल होने अपने परिजनों के साथ आई थी। यह वीडियो महिला के साथ रात 12 अगस्त का बताया जा रहा है, जो अब सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है। मामले में सागर जिले के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सागर लोकेश कुमार का कहना है कि सोशल मीडिया में एक वीडियो वायरल हो रहा था। इसमें कुछ लोग एक महिला के साथ मारपीट करते नजर आ रहे थे। इस मामले में जानकारी ली तो कुछ पता नहीं चला पुलिस ने स्वतः संज्ञान लेते हुए मामला दर्ज कर लिया।    एएसपी का कहना है कि वायरल वीडियो में जो व्यक्ति पिटाई करते दिखाई दे रहे हैं, उनमें से तीन लोगों को हिरासत में लिया गया है। इसमें पुलिस ने सख्त कार्रवाई कर रही है। आगे जैसे भी सबूत आएंगे उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी। साइबर सेल में इस वीडियो को भेजेंगे और पता करेंगे यह वीडियो कब का है। हालांकि लोग 10 से 15 दिन पुरान बता रहे हैं। महिला के बारे में हमने तलाश करने की कोशिश की है हालांकि स्पष्ट जानकारी नहीं मिली है। आरोपी सागर लोकल के ही रहने वाले हैं। बस स्टैंड के आसपास रहते हैं। अभी तक की पूछताछ में यह पता चला है कि इन लोगों की दुकानें वहां पर हैं वहां से जाने के लिए कह रहे थे वह नहीं गई तो उसके साथ मारपीट की गई। गोपालगंज पुलिस ने विभिन्न धारा में मामला दर्ज किया गया है। 

You can share this post!

Related News

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर Published by: दिनेश शर्मा Updated Thu, 31 Aug 2023 07: 25 PM IST

मध्यप्रदेश के सागर से शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। गोपालगंज थाना अंतर्गत बस स्टैंड इलाके में एक महिला के साथ कुछ लोगों ने बेरहमीपूर्वक मारपीट की। महिला के साथ उसका करीब 4 से 6 माह का मासूम बच्चा भी था। भीड़ में कोई महिला को घसीट रहा था तो कोई डंडे से मार रहा था। इतना ही नहीं कोई तो उसके मुंह पर पैर मार रहा था। महिला के साथ मारपीट क्यों की गई यह अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। घटना का वीडियो सामने आने के बाद हड़कंप मचा हुआ है। महिला को इलाज के लिए बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज भेजा गया था। 
 

जानकारी के अनुसार महिला छतरपुर की रहने वाली बताई जा रही है। 12 अगस्त को सागर में हुए कार्यक्रम में शामिल होने अपने परिजनों के साथ आई थी। यह वीडियो महिला के साथ रात 12 अगस्त का बताया जा रहा है, जो अब सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है। मामले में सागर जिले के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सागर लोकेश कुमार का कहना है कि सोशल मीडिया में एक वीडियो वायरल हो रहा था। इसमें कुछ लोग एक महिला के साथ मारपीट करते नजर आ रहे थे। इस मामले में जानकारी ली तो कुछ पता नहीं चला पुलिस ने स्वतः संज्ञान लेते हुए मामला दर्ज कर लिया। 
 

एएसपी का कहना है कि वायरल वीडियो में जो व्यक्ति पिटाई करते दिखाई दे रहे हैं, उनमें से तीन लोगों को हिरासत में लिया गया है। इसमें पुलिस ने सख्त कार्रवाई कर रही है। आगे जैसे भी सबूत आएंगे उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी। साइबर सेल में इस वीडियो को भेजेंगे और पता करेंगे यह वीडियो कब का है। हालांकि लोग 10 से 15 दिन पुरान बता रहे हैं। महिला के बारे में हमने तलाश करने की कोशिश की है हालांकि स्पष्ट जानकारी नहीं मिली है। आरोपी सागर लोकल के ही रहने वाले हैं। बस स्टैंड के आसपास रहते हैं। अभी तक की पूछताछ में यह पता चला है कि इन लोगों की दुकानें वहां पर हैं वहां से जाने के लिए कह रहे थे वह नहीं गई तो उसके साथ मारपीट की गई। गोपालगंज पुलिस ने विभिन्न धारा में मामला दर्ज किया गया है। 

Posted in MP