न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सागर Published by: अरविंद कुमार Updated Fri, 05 Apr 2024 10: 55 PM IST
जितना प्यार इंसान को पशुओं से है, इंसान के प्रति जानवरों का प्रेम भी किसी से कम नहीं है। इसकी मिसाल सागर जिले के खिमलासा में देखने को मिली। यहां एक बुजुर्ग का निधन होने के बाद गाय उनकी अंतिम यात्रा में घर से मुक्तिधाम तक रोते हुए पहुंची। मुक्तिधाम में गाय – फोटो : अमर उजाला
विस्तार Follow Us
अक्सर हम और आप कहानियों में या फिर फिल्मों में इंसान और जानवरों की दोस्ती उनके बीच प्रेम की खबर पढ़ते और देखते रहे हैं। लेकिन कभी-कभी इंसान और जानवर के बीच प्रेम के नजारे वर्तमान में भी दिख जाते हैं। ऐसा ही एक नजारा सागर के खिमलासा गांव में दिखा, जहां एक शख्स की मौत हो जाने पर उसके साथ एक गाय उसको विदा करने सैकड़ों लोगों के साथ न केवल श्मशान तक गई, बल्कि वहां उसने दाह संस्कार के दौरान मृत देह की परिक्रमा भी की।
खिमलासा कस्बे में शुक्रवार को एक बुजुर्ग की मौत हो गई। सैकड़ों लोगों ने अंतिम यात्रा में भाग लिया, लेकिन आश्चर्य तब हुआ जब एक गाय सैकड़ों लोगों के बीच में अंतिम यात्रा में घर से मुक्तिधाम तक गई। गाय के आंखों से आंसू झलकते लोगों को नजर आए।
खिमलासा निवासी बुजुर्ग महीप सिंह यादव का निधन हो गया था। महीप दादा मिलनसार एवं पशुओं से बड़ा प्रेम रखते थे। जब इस बेजुबान जानवर को बुजुर्ग के निधन का आभास हुआ तो यह गाय आंखों से आंसू बहाती हुई सैकड़ों लोगों के बीज मृतक के घर पहुंची और आंसू बहाती रही। लोगों को आश्चर्य तब हुआ, जब मृतक की अर्थी घर से निकली और सैकड़ों लोगों के बीच में यह गाय चलती रही। गाय ने मृतक की चिता पर परिक्रमा करती रही। लोगों ने गाय माता को खूब प्यार किया, जैसे ही मृतक की चिता को अग्नि दी गई, इसके बाद गाय सैकड़ों लोगों के साथ घर लौट आई।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
Comments