कॉलोनियों में भरा पानी – फोटो : अमर उजाला
विस्तार Follow Us
सतना में मंगलवार को अचानक नारायण तालाब फूट गया। तेज बहाव के साथ पानी आसपास के मोहल्लों में पहुंच गया। सैकड़ों घरों में घुटने तक पानी भरने से अफरा-तफरी मच गई। पानी ने तबाही मचाकर लोगों की गृहस्थी नष्ट कर दी है। कई बाइकें भी पानी में बह गईं। दो लड़के भी बहाव के बीच फंस गए। पुलिस ने दोनों को बाहर निकाला। तालाब कैसे फूटा? कारण जानने नगर निगम और राजस्व विभाग की टीम जांच कर रही है।
तालाब फूटने की सूचना मिलते ही महापौर योगेश ताम्रकार, कलेक्टर अनुराग वर्मा नगर निगम आयुक्त शेर सिंह मीणा मौके पर पहुंचे। होमगार्ड के अमले के साथ ही राजस्व टीम और पुलिस बल को बुलाया गया। फिलहाल मोहल्ले और घरों में भरे पानी को बाहर निकाले का काम शुरू कर दिया गा है। मशीनें लगा कर तालाब की टूटी मेढ़ की मरम्मत का काम शुरू कर दिया है।
उतैली के धीरज और शिवाकांत का कहना है कि नारायण तालाब के सौंदर्यीकरण का काम चल रहा है। 70 साल पुराने तालाब की मेढ़ पहले कभी नहीं टूटी थी लेकिन ठेकेदार के लोगों ने जानबूझ कर इसे काटा दिया है। इसी कारण तालाब फूट गया। घरों में पानी भरने से लोगों में काफी गुस्सा है। लोगों का कहना है कि सौंदर्यीकरण के नाम पर बड़ा भ्रष्टाचार किया गया है। लोग नगर निगम प्रशासन को भी जिम्मेदार ठहरा रहे हैं।
Comments