निर्माणाधीन कोलार फोर लेन रोड - फोटो : अमर उजाला विस्तार Follow Us सावन और रक्षाबंधन पर प्रदेश को अनेकों सौगाते देने के बाद शिवराज कैबिनेट ने भोपाल को बड़ा तोहफा दिया है। भोपाल में बढ़ते ट्रेफिक दबाव को देखते हुए गुरुवार को मुख्यमंत्री निवास में हुई कैबिनेट बैठक में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने 40.90 किमी के भोपाल बायपास को मंजूरी दे दी है। ये बायपास मंडीदीप के पहले से शुरू होकर कोलार रोड होते हुए फंदा पर देवास-इंदौर मार्ग से जुड़ेगा। यह बायपास 3 हजार करोड़ की राशि से बनाया जाएगा। इस बायपास के बनने से भोपाल के साथ ही इंदौर को भी फायदा होगा। भोपाल में तीन हजार करोड़ रुपये में बनने वाले बायपास में एक रेलवे ब्रिज, दो फ्लायओवर और 15 अंडरपास बनाए जाएंगे। यह मंडीदीप के पहले से शुरू होकर कोलार रोड होते हुए फंदा के आगे देवास-इंदौर मार्ग से जुड़ेगा। लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों के अनुसार भोपाल का नया बायपास 40.90 किमी का रहेगा। चार लेन बायपास के साथ दो लेन की सर्विस रोड भी बनाई जाएगी। परियोजना लागत की चार प्रतिशत राशि पांच किस्तों में तो शेष राशि 15 वर्षों में किस्तों में दी जाएगी। इस बायपास के बनने से वाहन भोपाल शहर में नहीं आएंगे। मंडीदीप से कोलार, रातीबड़, फंदा होते हुए देवास-इंदौर मार्ग पर आ जाएंगे। भोपाल की हुजूर विधानसभा से विधायक रामेश्वर शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री ने उनकी बहुप्रतिक्षित मांग को पूरा किया।  25 किमी की दूरी कम हो जाएगी  नए बायपास के निर्माण से भोपाल जाने की जरूरत नहीं होगी। इससे 25 किमी का दूरी कम हो जाएगी। मंडीदीप के पहले बायपास फंदा के आगे देवास-इंदौर मार्ग से जुड़ जाएगा। इससे मंडीदीप और भोपाल शहर से गुजरने वाले ट्रैफिक में फंसने की समस्या और उसके कारण लगने वाला अतिरिक्त समय भी बचेगा। इस नए बायपास से जबलपुर और नर्मदापुरम से आने जाने वाले लोगों का इंदौर से सीधा जुड़ाव हो जाएगा। इस सड़क पर सिक्स लेन और फोर लेन रोड बड़े और भारी यातायात के लिए और सर्विस रोड स्थानीय यातायात के लिए होगी।  इन शहरों को जोड़ेगा बायपास  भोपाल ओबेदुल्लागंज से शुरू होकर रायसेन, विदिशा, बैरसिया, ब्यावरा  को क्रॉस करते हुए यह बायपास भोपाल, देवास, मार्ग को भौरी जोड़़ से जोड़ेगा। दूसरी तरफ पिछले दिनों हाईकोर्ट की फटकार के बाद इंदौर-देवास बायपास की मरम्मत का काम भी एनएचआई ने शुरू करवाया है, जिसके लिए तीन माह की समय सीमा दी गई है। दरअसल इंदौर-देवास बायपास शुरू से ही विवादित रहा है। हैदाराबाद के जिस ठेकेदार कंपनी गायत्री प्रोजेक्ट को टोल वसूली और निर्माण का ठेका दिया था, उसने रखरखाव पर कोई ध्यान नहं दिया। जिसके चलते पिछले दिनों पुणे की कंपनी के 63 करोड़ में रखरखावका ठेका दिया गया है।  यह है प्रोजेक्ट  - 3 हजार करोड़ की बड़ी राशि से निर्मित होगा।  - 40.90 किलोमीटर लंबा होगा।  - एक सिक्स लेन ROB होगा। -  2 फ़्लाइओवर होंगे - 15 अंडरपास होगें  - दो बड़े जंक्शन बनाये जाएंगे - क्षेत्र की 10 लाख आबादी को सीधा लाभ मिलेगा।

You can share this post!

Related News

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

निर्माणाधीन कोलार फोर लेन रोड – फोटो : अमर उजाला

विस्तार Follow Us

सावन और रक्षाबंधन पर प्रदेश को अनेकों सौगाते देने के बाद शिवराज कैबिनेट ने भोपाल को बड़ा तोहफा दिया है। भोपाल में बढ़ते ट्रेफिक दबाव को देखते हुए गुरुवार को मुख्यमंत्री निवास में हुई कैबिनेट बैठक में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने 40.90 किमी के भोपाल बायपास को मंजूरी दे दी है। ये बायपास मंडीदीप के पहले से शुरू होकर कोलार रोड होते हुए फंदा पर देवास-इंदौर मार्ग से जुड़ेगा। यह बायपास 3 हजार करोड़ की राशि से बनाया जाएगा। इस बायपास के बनने से भोपाल के साथ ही इंदौर को भी फायदा होगा।

भोपाल में तीन हजार करोड़ रुपये में बनने वाले बायपास में एक रेलवे ब्रिज, दो फ्लायओवर और 15 अंडरपास बनाए जाएंगे। यह मंडीदीप के पहले से शुरू होकर कोलार रोड होते हुए फंदा के आगे देवास-इंदौर मार्ग से जुड़ेगा। लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों के अनुसार भोपाल का नया बायपास 40.90 किमी का रहेगा। चार लेन बायपास के साथ दो लेन की सर्विस रोड भी बनाई जाएगी। परियोजना लागत की चार प्रतिशत राशि पांच किस्तों में तो शेष राशि 15 वर्षों में किस्तों में दी जाएगी। इस बायपास के बनने से वाहन भोपाल शहर में नहीं आएंगे। मंडीदीप से कोलार, रातीबड़, फंदा होते हुए देवास-इंदौर मार्ग पर आ जाएंगे। भोपाल की हुजूर विधानसभा से विधायक रामेश्वर शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री ने उनकी बहुप्रतिक्षित मांग को पूरा किया। 

25 किमी की दूरी कम हो जाएगी 
नए बायपास के निर्माण से भोपाल जाने की जरूरत नहीं होगी। इससे 25 किमी का दूरी कम हो जाएगी। मंडीदीप के पहले बायपास फंदा के आगे देवास-इंदौर मार्ग से जुड़ जाएगा। इससे मंडीदीप और भोपाल शहर से गुजरने वाले ट्रैफिक में फंसने की समस्या और उसके कारण लगने वाला अतिरिक्त समय भी बचेगा। इस नए बायपास से जबलपुर और नर्मदापुरम से आने जाने वाले लोगों का इंदौर से सीधा जुड़ाव हो जाएगा। इस सड़क पर सिक्स लेन और फोर लेन रोड बड़े और भारी यातायात के लिए और सर्विस रोड स्थानीय यातायात के लिए होगी। 

इन शहरों को जोड़ेगा बायपास 
भोपाल ओबेदुल्लागंज से शुरू होकर रायसेन, विदिशा, बैरसिया, ब्यावरा  को क्रॉस करते हुए यह बायपास भोपाल, देवास, मार्ग को भौरी जोड़़ से जोड़ेगा। दूसरी तरफ पिछले दिनों हाईकोर्ट की फटकार के बाद इंदौर-देवास बायपास की मरम्मत का काम भी एनएचआई ने शुरू करवाया है, जिसके लिए तीन माह की समय सीमा दी गई है। दरअसल इंदौर-देवास बायपास शुरू से ही विवादित रहा है। हैदाराबाद के जिस ठेकेदार कंपनी गायत्री प्रोजेक्ट को टोल वसूली और निर्माण का ठेका दिया था, उसने रखरखाव पर कोई ध्यान नहं दिया। जिसके चलते पिछले दिनों पुणे की कंपनी के 63 करोड़ में रखरखावका ठेका दिया गया है। 

यह है प्रोजेक्ट 
– 3 हजार करोड़ की बड़ी राशि से निर्मित होगा। 
– 40.90 किलोमीटर लंबा होगा। 
– एक सिक्स लेन ROB होगा।
–  2 फ़्लाइओवर होंगे
– 15 अंडरपास होगें 
– दो बड़े जंक्शन बनाये जाएंगे
– क्षेत्र की 10 लाख आबादी को सीधा लाभ मिलेगा।

Posted in MP