mp-news:-शहडोल-में-नाबालिग-लड़का-लड़की-के-शव-एक-ही-पेड़-पर-लटके-मिले,-फांसी-लगाने-का-कारण-तलाश-रही-पुलिस
शहडोल के जैतपुरा थाना इलाके में दो लोगों ने फांसी लगा ली। - फोटो : सोशल मीडिया विस्तार Follow Us शहडोल जिले के जैतपुर थाना क्षेत्र में नाबालिग लड़का और लड़की ने एक ही पेड़ से लटककर फांसी लगा ली है। इस घटना में दोनों की ही मौत हो गई है। मौत के असली कारण का अभी पता नहीं चल सका है। पुलिस मौके पर पहुंची और शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाए।  बता दें कि जिले के जैतपुर के अमहा गांव में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां नाबालिग लड़का और लड़की एक साथ फांसी के फंदे पर लटकते हुए मिले हैं। जैतपुर पुलिस के अनुसार अमहा गांव के समीप बहने वाली कुनुक नदी के किनारे पर दोनों ने फांसी लगाई है। दोनों नाबालिगों की मौत किन परिस्थितियों में हुई है। पुलिस इसकी जांच में जुट गई है। एफएसएल की टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए हैं।  दोनों साथ में घर से निकले थे  ग्रामीणों ने बताया कि लड़का और लड़की दोनों साथ में निकले थे। लड़की पढ़ती थी वहीं लड़के ने पढ़ाई छोड़ दी थी। मौत के असली कारण का अभी पता नहीं चल सका है। घटना की खबर लगते ही थाना प्रभारी अपने दल-बल के साथ घटनास्थल पहुंचे हैं। थाना प्रभारी का कहना है कि ग्रामीण व परिवार के लोगों से बातचीत की जा रही है। बयान के बाद ही कुछ कहा जा सकेगा। इस मामले में अभी कुछ भी कह पाना मुमकिन नहीं है।  

You can share this post!

Related News

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

शहडोल के जैतपुरा थाना इलाके में दो लोगों ने फांसी लगा ली। – फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार Follow Us

शहडोल जिले के जैतपुर थाना क्षेत्र में नाबालिग लड़का और लड़की ने एक ही पेड़ से लटककर फांसी लगा ली है। इस घटना में दोनों की ही मौत हो गई है। मौत के असली कारण का अभी पता नहीं चल सका है। पुलिस मौके पर पहुंची और शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाए। 

बता दें कि जिले के जैतपुर के अमहा गांव में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां नाबालिग लड़का और लड़की एक साथ फांसी के फंदे पर लटकते हुए मिले हैं। जैतपुर पुलिस के अनुसार अमहा गांव के समीप बहने वाली कुनुक नदी के किनारे पर दोनों ने फांसी लगाई है। दोनों नाबालिगों की मौत किन परिस्थितियों में हुई है। पुलिस इसकी जांच में जुट गई है। एफएसएल की टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए हैं। 

दोनों साथ में घर से निकले थे 
ग्रामीणों ने बताया कि लड़का और लड़की दोनों साथ में निकले थे। लड़की पढ़ती थी वहीं लड़के ने पढ़ाई छोड़ दी थी। मौत के असली कारण का अभी पता नहीं चल सका है। घटना की खबर लगते ही थाना प्रभारी अपने दल-बल के साथ घटनास्थल पहुंचे हैं। थाना प्रभारी का कहना है कि ग्रामीण व परिवार के लोगों से बातचीत की जा रही है। बयान के बाद ही कुछ कहा जा सकेगा। इस मामले में अभी कुछ भी कह पाना मुमकिन नहीं है।
 

Posted in MP