mp-news:-वीडी-शर्मा-पर-दिग्विजय-की-टिप्पणी-पर-bjp-सख्त,-क्राइम-ब्रांच-में-केस-दर्ज-करने-की-मांग
भाजपा ने दिग्विजय सिंह के खिलाफ केस दर्ज करने क्राइम ब्रांच से की मांग - फोटो : अमर उजाला विस्तार Follow Us भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं खजुराहो सांसद विष्णुदत्त शर्मा के संबंध में मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व कांग्रेस से राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह द्वारा जानबूझकर अमर्यादित टिप्पणी करने पर भाजपा जिला अध्यक्ष सुमित पचौरी के नेतृत्व में जिला भाजपा ने भोपाल क्राइम ब्रांच में लिखित शिकायत कर प्रकरण दर्ज किए जाने की मांग की है। भाजपा जिला अध्यक्ष सुमित पचौरी ने क्राइम ब्रांच थाने में दिए शिकायती आवेदन में कहा है कि भोपाल में प्रेस कांन्फ्रेस के दौरान दिग्विजय सिंह द्वारा भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष व खजुराहो सांसद विष्णुदत्त शर्मा के लिए बोले गये शब्द स्तरहीन होकर अपशब्दों की श्रेणी में आते हैं। दिग्विजय सिंह द्वारा जानबूझ कर ऐसे शब्द बोले गए हैं, जिससे भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष  शर्मा की छवि धूमिल हो और भाजपा कार्यकर्ता आंदोलन करने लगे और कानून व्यवस्था आस्था के पर्व गणेश उत्सव के समय बिगड़ जाएं। दिग्विजय सिंह के यह शब्द ''भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व सांसद  विष्णुदत्त शर्मा यदि मुझे आतंकवदियों का हिमायती मानते हैं, तो उनकी नंपुसकता पर मुझे निराशा होती हैं'', से भाजपा के लाखों कार्यकर्ता अपमानित हुए हैं। भारतीय जनता पार्टी की सरकार बदले की भावना से कभी काम नहीं करती, परंतु दिग्विजय सिंह के ऐसे बयान से निश्चित ही संपूर्ण भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं को दु:ख हुआ है। दिग्विजय सिंह के विरूद्ध पूर्व में मानहानी कारक शब्द बोलने के कारण भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा द्वारा एक प्रकरण क्रमांक एस.सी.पी.पी.एम./13/2022 जिला न्यायालय भोपाल में पूर्व से लंबित है जिससे सिद्ध होता है कि दिग्विजय सिंह अभ्यासिक आपराधिक व्यक्ति हैं। भाजपा जिला अध्यक्ष  सुमित पचौरी ने कहा कि दिग्विजय  सिंह मुस्लिमो के हिमायती बन रहे है, वे   अजा और अजजा के लोगो का हक छिनाने का प्रयास कर रहे है। दिग्विजय सिंह मुस्लिमो के अगर इतने ही हिमायती है तो वो अपना राघवगढ़  का किला और अपने पुत्र के विधानसभा की सीट किसी मुस्लिम कार्यकर्ता को दे दे। इनका कहना है भोपाल क्राइम ब्रांच के एडीसीपी शैलेंद्र सिंह चौहान ने कहा कि कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह के खिलाफ भाजपा के एक प्रतिनिधिमंडल ने मामला दर्ज करने के लिए शिकायती आवेदन दिया है पुलिस आवेदन की जांच शुरू कर दी है जांच के बाद वैधानिक कार्यवाही की जाएगी। 

You can share this post!

Related News

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भाजपा ने दिग्विजय सिंह के खिलाफ केस दर्ज करने क्राइम ब्रांच से की मांग – फोटो : अमर उजाला

विस्तार Follow Us

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं खजुराहो सांसद विष्णुदत्त शर्मा के संबंध में मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व कांग्रेस से राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह द्वारा जानबूझकर अमर्यादित टिप्पणी करने पर भाजपा जिला अध्यक्ष सुमित पचौरी के नेतृत्व में जिला भाजपा ने भोपाल क्राइम ब्रांच में लिखित शिकायत कर प्रकरण दर्ज किए जाने की मांग की है। भाजपा जिला अध्यक्ष सुमित पचौरी ने क्राइम ब्रांच थाने में दिए शिकायती आवेदन में कहा है कि भोपाल में प्रेस कांन्फ्रेस के दौरान दिग्विजय सिंह द्वारा भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष व खजुराहो सांसद विष्णुदत्त शर्मा के लिए बोले गये शब्द स्तरहीन होकर अपशब्दों की श्रेणी में आते हैं। दिग्विजय सिंह द्वारा जानबूझ कर ऐसे शब्द बोले गए हैं, जिससे भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष  शर्मा की छवि धूमिल हो और भाजपा कार्यकर्ता आंदोलन करने लगे और कानून व्यवस्था आस्था के पर्व गणेश उत्सव के समय बिगड़ जाएं।

दिग्विजय सिंह के यह शब्द ”भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व सांसद  विष्णुदत्त शर्मा यदि मुझे आतंकवदियों का हिमायती मानते हैं, तो उनकी नंपुसकता पर मुझे निराशा होती हैं”, से भाजपा के लाखों कार्यकर्ता अपमानित हुए हैं। भारतीय जनता पार्टी की सरकार बदले की भावना से कभी काम नहीं करती, परंतु दिग्विजय सिंह के ऐसे बयान से निश्चित ही संपूर्ण भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं को दु:ख हुआ है। दिग्विजय सिंह के विरूद्ध पूर्व में मानहानी कारक शब्द बोलने के कारण भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा द्वारा एक प्रकरण क्रमांक एस.सी.पी.पी.एम./13/2022 जिला न्यायालय भोपाल में पूर्व से लंबित है जिससे सिद्ध होता है कि दिग्विजय सिंह अभ्यासिक आपराधिक व्यक्ति हैं।

भाजपा जिला अध्यक्ष  सुमित पचौरी ने कहा कि दिग्विजय  सिंह मुस्लिमो के हिमायती बन रहे है, वे   अजा और अजजा के लोगो का हक छिनाने का प्रयास कर रहे है। दिग्विजय सिंह मुस्लिमो के अगर इतने ही हिमायती है तो वो अपना राघवगढ़  का किला और अपने पुत्र के विधानसभा की सीट किसी मुस्लिम कार्यकर्ता को दे दे।

इनका कहना है
भोपाल क्राइम ब्रांच के एडीसीपी शैलेंद्र सिंह चौहान ने कहा कि कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह के खिलाफ भाजपा के एक प्रतिनिधिमंडल ने मामला दर्ज करने के लिए शिकायती आवेदन दिया है पुलिस आवेदन की जांच शुरू कर दी है जांच के बाद वैधानिक कार्यवाही की जाएगी। 

Posted in MP