सफाई प्रहरी महिलाओं से भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने बंधवाई राखी - फोटो : अमर उजाला विस्तार Follow Us देशभर में रक्षाबंधन का त्यौहार मनाया जा रहा है। राखी बांधने और बंधवाने जगह-जगह से लोग अपने भाई औ बहनों के पास पहुंच रहे है। इस कड़ी में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने सफाई प्रहरी बहनों से राखी बंधवाई। वहीं, भोपाल सेंट्रल जेल भी कई बहनें भाईयों से मिलने पहुंची और राखी बांधी।   भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं खजुराहो सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने बुधवार को भोपाल नगर निगम की स्वच्छ्ता प्रहरी बहनों और बाल निकेतन के बच्चों के साथ रक्षाबंधन पर्व मनाया। प्रदेश अध्यक्ष ने रक्षाबंधन पर्व के अवसर पर चार इमली स्थित अपने निवास पर स्वच्छ्ता प्रहरी बहनों से राखी बंधवाई। स्वच्छ्ता प्रहरी बहनों ने प्रदेश अध्यक्ष को तिलक लगाकर राखी बांधी और उन्हें मिठाई खिलाई। प्रदेश अध्यक्ष ने स्वच्छ्ता प्रहरी बहनों को रक्षा बंधन पर्व की शुभकामनायें देते हुए उन्हें उपहार भेंट किए और उनके पैर छूकर आशीर्वाद लिया।  सेंट्रल जेल में कैदियों को बहनों ने राखी बांधी  भोपाल सेंट्रल जेल में बंद कैदियों की बहनें त्योहार मनाने के लिए जेल पहुंची। जहां कैदियों की बहनों ने उनके हाथों पर राखी बंधी और मिठाई खिलाकर अपना त्योहार मनाया। इस बार प्रशासन ने जेल के अंदर त्यौहार मनाने की इजाजत दी है। जेल अधिकारियों ने बताया कि कैदियों को आत्म निर्भर बनाने की पहल के तहत उन्होंने अपने हाथों से राखी और मिठाई बनाई।  आज रेड बस में महिलाओं को फ्री यात्रा  भोपाल नगर निगम ने रक्षाबंधन पर महिलाओं को सिटी बस में फ्री सफर करने की छूट दी। शहर की 350 से ज्यादा सिटी बसों में महिलाओं ने फ्री सफर किया। पिछले साल भी महिलाओं को सिटी बस में रक्षाबंधन पर फ्री सफर की सुविधा दी थी। यह सुविधा शहर के सभी 25 रूट पर दी गई। 

You can share this post!

Related News

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सफाई प्रहरी महिलाओं से भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने बंधवाई राखी – फोटो : अमर उजाला

विस्तार Follow Us

देशभर में रक्षाबंधन का त्यौहार मनाया जा रहा है। राखी बांधने और बंधवाने जगह-जगह से लोग अपने भाई औ बहनों के पास पहुंच रहे है। इस कड़ी में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने सफाई प्रहरी बहनों से राखी बंधवाई। वहीं, भोपाल सेंट्रल जेल भी कई बहनें भाईयों से मिलने पहुंची और राखी बांधी।  

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं खजुराहो सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने बुधवार को भोपाल नगर निगम की स्वच्छ्ता प्रहरी बहनों और बाल निकेतन के बच्चों के साथ रक्षाबंधन पर्व मनाया। प्रदेश अध्यक्ष ने रक्षाबंधन पर्व के अवसर पर चार इमली स्थित अपने निवास पर स्वच्छ्ता प्रहरी बहनों से राखी बंधवाई। स्वच्छ्ता प्रहरी बहनों ने प्रदेश अध्यक्ष को तिलक लगाकर राखी बांधी और उन्हें मिठाई खिलाई। प्रदेश अध्यक्ष ने स्वच्छ्ता प्रहरी बहनों को रक्षा बंधन पर्व की शुभकामनायें देते हुए उन्हें उपहार भेंट किए और उनके पैर छूकर आशीर्वाद लिया। 

सेंट्रल जेल में कैदियों को बहनों ने राखी बांधी 
भोपाल सेंट्रल जेल में बंद कैदियों की बहनें त्योहार मनाने के लिए जेल पहुंची। जहां कैदियों की बहनों ने उनके हाथों पर राखी बंधी और मिठाई खिलाकर अपना त्योहार मनाया। इस बार प्रशासन ने जेल के अंदर त्यौहार मनाने की इजाजत दी है। जेल अधिकारियों ने बताया कि कैदियों को आत्म निर्भर बनाने की पहल के तहत उन्होंने अपने हाथों से राखी और मिठाई बनाई। 

आज रेड बस में महिलाओं को फ्री यात्रा 
भोपाल नगर निगम ने रक्षाबंधन पर महिलाओं को सिटी बस में फ्री सफर करने की छूट दी। शहर की 350 से ज्यादा सिटी बसों में महिलाओं ने फ्री सफर किया। पिछले साल भी महिलाओं को सिटी बस में रक्षाबंधन पर फ्री सफर की सुविधा दी थी। यह सुविधा शहर के सभी 25 रूट पर दी गई। 

Posted in MP