mp-news:-रीवा-के-गढ़-में-चार-बच्चों-की-मौत-के-बाद-सीएम-मोहन-ने-किया-मुआवजे-का-एलान,-एक्स-पर-दी-जानकारी
सीएम मोहन यादव - फोटो : अमर उजाला विस्तार Follow Us रीवा के गढ़ कस्बे में एक निजी स्कूल में पढ़ रहे बच्चों की स्कूल के समीप दीवार गिरने से दबने की दुर्घटना में आठ बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए। इनमें से चार बच्चों की दुखद मौत हो गई है।मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दीवार गिरने की दुर्घटना में मृत बच्चों के परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा है कि ईश्वर दिवंगत बच्चों की आत्मा को शांति प्रदान करे। दुर्घटना में घायलों को शीघ्र स्वस्थ करे, जिन परिवारों ने अपने मासूम बच्चों को खोया है, उनके प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं। रीवा के गढ़ में बाउंड्री वॉल गिर जाने से जान गंवाने वाले बच्चों के परिजनों को मुख्यमंत्री मोहन यादव ने मुआवजे का एलान किया है, जिसमें परिजनों को शासन की ओर से दो-दो लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी। दुर्घटना के संबंध में एसडीएम मनगवां पीएस त्रिपाठी ने बताया कि बच्चे स्कूल से छुट्टी के बाद घर जा रहे थे। स्कूल से कुछ ही दूरी पर एक जर्जर कच्चे मकान की दीवार गिरने से आठ बच्चे दब गए। आज रीवा में दीवार गिरने से चार बच्चों की मृत्यु की खबर अत्यंत ही दुखद है। ग्राम गढ़ में निजी विद्यालय के समीप दीवार गिरने से 5 से 8 साल तक आयु के मासूम असमय काल के गाल में समा गए। ईश्वर से करबद्ध प्रार्थना है कि दिवंगत बच्चों की आत्मा को शांति प्रदान करें। हादसे में घायलों के…— Dr Mohan Yadav (@DrMohanYadav51) August 3, 2024 आसपास के ग्रामीणों तथा पुलिस ने तत्काल बच्चों को निकालकर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र गंगेव में भर्ती कराया। दुर्घटना में चार बच्चों की दुखद मौत हो गई है। इनमें अंशिका गुप्ता पांच वर्ष, मान्या गुप्ता सात वर्ष, सिद्धार्थ गुप्ता पांच वर्ष तथा अनुज प्रजापति पांच वर्ष शामिल हैं। इस दुखद घटना में रक्षा गुप्ता तथा रानी प्रजापति गंभीर रूप से घायल हो गई हैं, जिनका उपचार किया जा रहा है। मौके पर जर्जर एक अन्य मकान को गिराने की कार्रवाई की जा रही है। उप मुख्यमंत्री ने व्यक्त किया शोक उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने रीवा के गढ़ में दीवार गिरने से चार मासूमों के काल कवलित होने की दुःखद घटना पर गहन शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि यह अत्यंत कष्टकारी एवं दुखद है। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि दुख की इस घड़ी में सरकार सभी परिजनों के साथ है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सभी मृतक के परिजनों को दो-दो लाख रुपये की सहायता राशि प्रदान करने और घायलों के समुचित उपचार के निर्देश दिये हैं। उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने दिवंगत आत्मा की शांति एवं परिजनों को यह असहनीय कष्ट सहन करने की क्षमता प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है।

You can share this post!

Related News

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सीएम मोहन यादव – फोटो : अमर उजाला

विस्तार Follow Us

रीवा के गढ़ कस्बे में एक निजी स्कूल में पढ़ रहे बच्चों की स्कूल के समीप दीवार गिरने से दबने की दुर्घटना में आठ बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए। इनमें से चार बच्चों की दुखद मौत हो गई है।मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दीवार गिरने की दुर्घटना में मृत बच्चों के परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा है कि ईश्वर दिवंगत बच्चों की आत्मा को शांति प्रदान करे। दुर्घटना में घायलों को शीघ्र स्वस्थ करे, जिन परिवारों ने अपने मासूम बच्चों को खोया है, उनके प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं।

रीवा के गढ़ में बाउंड्री वॉल गिर जाने से जान गंवाने वाले बच्चों के परिजनों को मुख्यमंत्री मोहन यादव ने मुआवजे का एलान किया है, जिसमें परिजनों को शासन की ओर से दो-दो लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी। दुर्घटना के संबंध में एसडीएम मनगवां पीएस त्रिपाठी ने बताया कि बच्चे स्कूल से छुट्टी के बाद घर जा रहे थे। स्कूल से कुछ ही दूरी पर एक जर्जर कच्चे मकान की दीवार गिरने से आठ बच्चे दब गए।

आज रीवा में दीवार गिरने से चार बच्चों की मृत्यु की खबर अत्यंत ही दुखद है। ग्राम गढ़ में निजी विद्यालय के समीप दीवार गिरने से 5 से 8 साल तक आयु के मासूम असमय काल के गाल में समा गए।

ईश्वर से करबद्ध प्रार्थना है कि दिवंगत बच्चों की आत्मा को शांति प्रदान करें। हादसे में घायलों के…— Dr Mohan Yadav (@DrMohanYadav51) August 3, 2024
आसपास के ग्रामीणों तथा पुलिस ने तत्काल बच्चों को निकालकर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र गंगेव में भर्ती कराया। दुर्घटना में चार बच्चों की दुखद मौत हो गई है। इनमें अंशिका गुप्ता पांच वर्ष, मान्या गुप्ता सात वर्ष, सिद्धार्थ गुप्ता पांच वर्ष तथा अनुज प्रजापति पांच वर्ष शामिल हैं। इस दुखद घटना में रक्षा गुप्ता तथा रानी प्रजापति गंभीर रूप से घायल हो गई हैं, जिनका उपचार किया जा रहा है। मौके पर जर्जर एक अन्य मकान को गिराने की कार्रवाई की जा रही है।

उप मुख्यमंत्री ने व्यक्त किया शोक
उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने रीवा के गढ़ में दीवार गिरने से चार मासूमों के काल कवलित होने की दुःखद घटना पर गहन शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि यह अत्यंत कष्टकारी एवं दुखद है। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि दुख की इस घड़ी में सरकार सभी परिजनों के साथ है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सभी मृतक के परिजनों को दो-दो लाख रुपये की सहायता राशि प्रदान करने और घायलों के समुचित उपचार के निर्देश दिये हैं। उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने दिवंगत आत्मा की शांति एवं परिजनों को यह असहनीय कष्ट सहन करने की क्षमता प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है।

Posted in MP