mp-news:-भोपाल-के-पीयूष-बबेले-को-मिलेगा-पं.-जवाहरलाल-नेहरू-राष्ट्रीय-शिखर-सम्मान,-जयपुर-में-होगा-समारोह
पीयूष बबेले - फोटो : सोशल मीडिया विस्तार Follow Us पंडित जवाहरलाल नेहरू बाल साहित्य अकादमी अपना पहला राष्ट्र स्तरीय शिखर सम्मान 'पं. जवाहरलाल नेहरू राष्ट्रीय शिखर सम्मान' भोपाल के पीयूष बबेले को देने जा रही है। अकादमी इस माह के अंत में जयपुर में आयोजित होने वाले सम्मान समारोह में बबेले को यह सम्मान देगी। अकादमी अध्यक्ष इकराम राजस्थानी ने बताया कि पंडित जवाहरलाल नेहरू के मूल्यों और विचारों को ध्यान में रखकर युवा खासतौर पर किशोर पीढ़ी के बच्चों को प्रेरित शिक्षित और राष्ट्र के प्रति समर्पित करने के लिए लिखे गए साहित्य के आधार पर बबेले का सम्मान किया जाएगा। उन्होंने बताया कि अकादमी ने राष्ट्रीय स्तर के इस पुरस्कार को प्रदान करने के लिए शीर्ष विद्वानों और नेहरू साहित्य के विशेषज्ञों की एक कमेटी का गठन किया था। इसमें गांधी इंस्टीट्यूट के निदेशक डॉ बीएम शर्मा, पत्रकारिता विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति ओम थानवी, काशी विद्यापीठ बनारस में सेवारत रहे प्रोफेसर सतीश राय और वरिष्ठ साहित्यकार फारूक अफरीदी सदस्य थे। इस कमेटी ने सर्वसम्मत होकर अनुशंसा की थी। इसी आधार पर पुरस्कार के लिए पीयूष बबेले का चयन किया है।  अकादमी अध्यक्ष राजस्थानी ने बताया कि राजस्थान में किसी भी अकादमी द्वारा प्रदान किए जा रहे पुरस्कारों की दृष्टि से यह पुरस्कार एवं सम्मान सर्वोपरि है, क्योंकि इस सम्मान की राशि एक लाख रु. रखी गई है जो फिलहाल किसी भी अन्य अकादमी द्वारा नहीं दी जा रही। अकादमी सचिव राजेन्द्र मोहन शर्मा ने बताया कि पुरस्कार स्वरूप बबेले को अकादमी की ओर से नकद पुरस्कार के अतिरिक्त मानपत्र और स्मृति चिन्ह भी भेंट किया जाएगा। उन्होंने बताया कि बबेले युवा लेखक साहित्यकार और नेहरू के विचारों के वाहक और लेखक हैं। इनकी पुस्तक नेहरू मिथक और सत्य को देशभर में सराहना मिल चुकी है।   

You can share this post!

Related News

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

पीयूष बबेले – फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार Follow Us

पंडित जवाहरलाल नेहरू बाल साहित्य अकादमी अपना पहला राष्ट्र स्तरीय शिखर सम्मान ‘पं. जवाहरलाल नेहरू राष्ट्रीय शिखर सम्मान’ भोपाल के पीयूष बबेले को देने जा रही है। अकादमी इस माह के अंत में जयपुर में आयोजित होने वाले सम्मान समारोह में बबेले को यह सम्मान देगी।

अकादमी अध्यक्ष इकराम राजस्थानी ने बताया कि पंडित जवाहरलाल नेहरू के मूल्यों और विचारों को ध्यान में रखकर युवा खासतौर पर किशोर पीढ़ी के बच्चों को प्रेरित शिक्षित और राष्ट्र के प्रति समर्पित करने के लिए लिखे गए साहित्य के आधार पर बबेले का सम्मान किया जाएगा। उन्होंने बताया कि अकादमी ने राष्ट्रीय स्तर के इस पुरस्कार को प्रदान करने के लिए शीर्ष विद्वानों और नेहरू साहित्य के विशेषज्ञों की एक कमेटी का गठन किया था। इसमें गांधी इंस्टीट्यूट के निदेशक डॉ बीएम शर्मा, पत्रकारिता विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति ओम थानवी, काशी विद्यापीठ बनारस में सेवारत रहे प्रोफेसर सतीश राय और वरिष्ठ साहित्यकार फारूक अफरीदी सदस्य थे। इस कमेटी ने सर्वसम्मत होकर अनुशंसा की थी। इसी आधार पर पुरस्कार के लिए पीयूष बबेले का चयन किया है। 

अकादमी अध्यक्ष राजस्थानी ने बताया कि राजस्थान में किसी भी अकादमी द्वारा प्रदान किए जा रहे पुरस्कारों की दृष्टि से यह पुरस्कार एवं सम्मान सर्वोपरि है, क्योंकि इस सम्मान की राशि एक लाख रु. रखी गई है जो फिलहाल किसी भी अन्य अकादमी द्वारा नहीं दी जा रही। अकादमी सचिव राजेन्द्र मोहन शर्मा ने बताया कि पुरस्कार स्वरूप बबेले को अकादमी की ओर से नकद पुरस्कार के अतिरिक्त मानपत्र और स्मृति चिन्ह भी भेंट किया जाएगा। उन्होंने बताया कि बबेले युवा लेखक साहित्यकार और नेहरू के विचारों के वाहक और लेखक हैं। इनकी पुस्तक नेहरू मिथक और सत्य को देशभर में सराहना मिल चुकी है। 
 

Posted in MP