भाजपा - फोटो : सोशल मीडिया विस्तार Follow Us भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) हारी सीटों पर प्रत्याशियों की दूसरी सूची एक सप्ताह में जारी कर सकती है। मध्य प्रदेश भाजपा के वरिष्ठ नेता इन सीटों पर नाम तय करने को लेकर बैठक में लगातार दो से तीन दिन से मंथन कर रहे है। शनिवार शाम को पार्टी मुख्यालय में बैठक हुई। इसमें प्रत्याशियों के अलावा चुनावी तैयारी को लेकर चर्चा हुई। पार्टी सूत्रों का कहना है कि प्रदेश के नेताओं की सहमति के बाद सूची को दिल्ली भेजा जाएगा। जहां से अनुमति के बाद करीब 60 हारी सीटों पर प्रत्याशियों की दूसरी सूची जारी कर दी जाएगी।   इससे पहले भाजपा ने 39 सीटों पर प्रत्याशियों के नाम का एलान किया है। इसमें से 10 से अधिक सीटों पर प्रत्याशियों का विरोध हो रहा है। हालांकि पार्टी पहले ही साफ कर चुकी है कि घोषित प्रत्याशियों में कोई नहीं बदला जाएगा। पार्टी प्रत्याशियों का विरोध करने वालों को बातचीत कर मनाएगी। भाजपा सिंतबर के पहले सप्ताह तक दूसरी सूची जारी कर सकती है। पार्टी सूत्रों कहना है कि सूची दिल्ली भेजने के बाद एक सप्ताह में केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में प्रत्याशियों के नाम की सूची जारी कर दी जाएगी।  जनआशीर्वाद यात्रा को लेकर बैठक कल भाजपा प्रदेश कार्यालय में रविवार में अनुसूचित जाति मोर्चा के साथ ही जनआशीर्वााद यात्रा की तैयारियों को लेकर बैठक होगी। सुबह 10 बजे अनुसूचित जाति मोर्चा की बैठक होगी। वहीं, दोपहर तीन बजे जनआशीर्वाद यात्रा की तैयारियों को लेकर बैठक आयोजित होगी। बैठकों में राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिवप्रकाश, केन्द्रीय मंत्री व प्रदेश चुनाव प्रभारी  भूपेन्द्र यादव, केन्द्रीय मंत्री व चुनाव प्रबंधन समिति के प्रदेश संयोजक नरेन्द्र सिंह तोमर, पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा एवं प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद शामिल होंगे।

You can share this post!

Related News

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भाजपा – फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार Follow Us

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) हारी सीटों पर प्रत्याशियों की दूसरी सूची एक सप्ताह में जारी कर सकती है। मध्य प्रदेश भाजपा के वरिष्ठ नेता इन सीटों पर नाम तय करने को लेकर बैठक में लगातार दो से तीन दिन से मंथन कर रहे है। शनिवार शाम को पार्टी मुख्यालय में बैठक हुई। इसमें प्रत्याशियों के अलावा चुनावी तैयारी को लेकर चर्चा हुई। पार्टी सूत्रों का कहना है कि प्रदेश के नेताओं की सहमति के बाद सूची को दिल्ली भेजा जाएगा। जहां से अनुमति के बाद करीब 60 हारी सीटों पर प्रत्याशियों की दूसरी सूची जारी कर दी जाएगी।  

इससे पहले भाजपा ने 39 सीटों पर प्रत्याशियों के नाम का एलान किया है। इसमें से 10 से अधिक सीटों पर प्रत्याशियों का विरोध हो रहा है। हालांकि पार्टी पहले ही साफ कर चुकी है कि घोषित प्रत्याशियों में कोई नहीं बदला जाएगा। पार्टी प्रत्याशियों का विरोध करने वालों को बातचीत कर मनाएगी। भाजपा सिंतबर के पहले सप्ताह तक दूसरी सूची जारी कर सकती है। पार्टी सूत्रों कहना है कि सूची दिल्ली भेजने के बाद एक सप्ताह में केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में प्रत्याशियों के नाम की सूची जारी कर दी जाएगी। 

जनआशीर्वाद यात्रा को लेकर बैठक कल
भाजपा प्रदेश कार्यालय में रविवार में अनुसूचित जाति मोर्चा के साथ ही जनआशीर्वााद यात्रा की तैयारियों को लेकर बैठक होगी। सुबह 10 बजे अनुसूचित जाति मोर्चा की बैठक होगी। वहीं, दोपहर तीन बजे जनआशीर्वाद यात्रा की तैयारियों को लेकर बैठक आयोजित होगी। बैठकों में राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिवप्रकाश, केन्द्रीय मंत्री व प्रदेश चुनाव प्रभारी  भूपेन्द्र यादव, केन्द्रीय मंत्री व चुनाव प्रबंधन समिति के प्रदेश संयोजक नरेन्द्र सिंह तोमर, पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा एवं प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद शामिल होंगे।

Posted in MP