mp-news:-बोरिंग-का-पाइप-निकालने-कुएं-में-उतरे-पिता-पुत्र-की-जहरीली-गैस-से-मौत,-बचाने-गए-चाचा-की-हालत-गंभीर
कटनी में दो लोगों की मौत। - फोटो : सांकेतिक तस्वीर विस्तार Follow Us मध्यप्रदेश के कटनी जिले में कुएं में उतरे दो लोगों की मौत हो गई। वहीं एक ही हालत गंभीर है। दरअसल ये लोग कुएं में लगे बोरिंग के पाइप को निकालने उतरे थे। पहले एक युवक उतरा, जब वो काफी देर तक बाहर नहीं आया तो पिता कुएं में गया। जब दोनों नहीं निकले तो चाचा भी कुएं में गया। तीनों को बेहोशी की हालत में रस्सी से खींचा गया। डॉक्टरों ने पिता-पुत्र को मृत घोषित कर दिया तो चाचा की हालत गंभीर बनी हुई है।  जानकारी के अनुसार मामला कटनी जिले की बॉर्डर से लगे शाहनगर थाना क्षेत्र के ग्राम लुधगवां का है। पुलिस ने बताया कि लुधगवां खेत पर स्थित बने कुएं में बोर का पाइप निकालने के लिए पिता गुलजार सिंह और पुत्र मारेश सिंह कुएं में उतरे थे जहां अचानक निकली जहरीली गैस की चपेट में आने से दोनों बेहोश हो गए। दोनों को बेहोश हुए देख कल्याण सिंह भी कुएं में उतरे और वह भी बेहोश हो गए। जानकारी लगते ही परिजनों ने रस्सी की सहायता से तीनों को बाहर निकाला और शाहनगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में ले गए जहां पर डॉक्टरों ने कटनी जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। हालांकि कटनी जिला अस्पताल लाते वक्त पिता पुत्र ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया था। इसकी पुष्टि डॉक्टरों ने जांच करते ही कर दी थी। वहीं अन्य एक कल्याण सिंह को गंभीर हालत में भर्ती किया गया है। बताया गया कि कुएं से निकली जहरीली गैस से हादसा हुआ है।  अस्पताल चौकी प्रभारी रणदमन पोर्ते ने बताया कि दोनो की मौत के मामले पर जीरो कायमी कर पंचनामा कार्यवाही की जा रही है। इसके बाद अग्रिम कार्रवाई के लिए पन्ना जिले के शाहनगर थाना में डायरी भेजी जाएगी।  

You can share this post!

Related News

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

कटनी में दो लोगों की मौत। – फोटो : सांकेतिक तस्वीर

विस्तार Follow Us

मध्यप्रदेश के कटनी जिले में कुएं में उतरे दो लोगों की मौत हो गई। वहीं एक ही हालत गंभीर है। दरअसल ये लोग कुएं में लगे बोरिंग के पाइप को निकालने उतरे थे। पहले एक युवक उतरा, जब वो काफी देर तक बाहर नहीं आया तो पिता कुएं में गया। जब दोनों नहीं निकले तो चाचा भी कुएं में गया। तीनों को बेहोशी की हालत में रस्सी से खींचा गया। डॉक्टरों ने पिता-पुत्र को मृत घोषित कर दिया तो चाचा की हालत गंभीर बनी हुई है। 

जानकारी के अनुसार मामला कटनी जिले की बॉर्डर से लगे शाहनगर थाना क्षेत्र के ग्राम लुधगवां का है। पुलिस ने बताया कि लुधगवां खेत पर स्थित बने कुएं में बोर का पाइप निकालने के लिए पिता गुलजार सिंह और पुत्र मारेश सिंह कुएं में उतरे थे जहां अचानक निकली जहरीली गैस की चपेट में आने से दोनों बेहोश हो गए। दोनों को बेहोश हुए देख कल्याण सिंह भी कुएं में उतरे और वह भी बेहोश हो गए। जानकारी लगते ही परिजनों ने रस्सी की सहायता से तीनों को बाहर निकाला और शाहनगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में ले गए जहां पर डॉक्टरों ने कटनी जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। हालांकि कटनी जिला अस्पताल लाते वक्त पिता पुत्र ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया था। इसकी पुष्टि डॉक्टरों ने जांच करते ही कर दी थी। वहीं अन्य एक कल्याण सिंह को गंभीर हालत में भर्ती किया गया है। बताया गया कि कुएं से निकली जहरीली गैस से हादसा हुआ है। 

अस्पताल चौकी प्रभारी रणदमन पोर्ते ने बताया कि दोनो की मौत के मामले पर जीरो कायमी कर पंचनामा कार्यवाही की जा रही है। इसके बाद अग्रिम कार्रवाई के लिए पन्ना जिले के शाहनगर थाना में डायरी भेजी जाएगी।
 

Posted in MP