mp-news:-बुधनी-सीट-से-पूर्व-सीएम-शिवराज-का-इस्तीफा-मंजूर,-जल्द-होंगे-उपचुनाव
पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान - फोटो : सोशल मीडिया विस्तार Follow Us पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने केंद्रीय मंत्री का पदभार ग्रहण करने के बाद बुधनी विधानसभा सीट से इस्तीफा दे दिया था। अब विधानसभा सचिवालय ने अधिसूचना जारी कर बुधनी विधानसभा सीट रिक्त घोषित कर दी है। अब यहां उपचुनाव होना तय हो गया है।  चुनाव आयोग घोषित करेगा तिथि चुनाव आयोग जल्द ही बुधनी उपचुनाव की तारीख घोषित कर कर सकता है। शिवराज सिंह चौहान लोकसभा चुनाव में विदिशा सीट से सांसद चुने गए हैं। केंद्र में उनको कृषि मंत्री बनाया गया है।  शिवराज का बुधनी में उत्तराधिकारी कौन?  बुधनी विधानसभा सीट से अब शिवराज सिंह चौहान के उत्तराधिकारी के नाम को लेकर चर्चा तेज हो गई है। शिवराज के बड़े बेटे कार्तिकेय और विदिशा से पूर्व सांसद रमाकांत भार्गव का नाम चर्चा में है। कार्तिकेय राजनीति में सक्रिय हैं। वे अपने पिता के लिए लंबे समय से प्रचार कर रहे हैं। हालांकि, परिवारवाद के चलते उनका नाम कट सकता है। वहीं, पार्टी ने रमाकांत भार्गव का टिकट काट कर शिवराज को प्रत्याशी बनाया है। भार्गव शिवराज के करीबी है। ऐसे में उनको भी पार्टी प्रत्याशी बना सकती है। जानकारों का कहना है कि पार्टी टिकट को लेकर चौंकाने वाले फैसले लेती है। ऐसे में कोई नया नाम भी सामने आ सकता है।

You can share this post!

Related News

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान – फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार Follow Us

पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने केंद्रीय मंत्री का पदभार ग्रहण करने के बाद बुधनी विधानसभा सीट से इस्तीफा दे दिया था। अब विधानसभा सचिवालय ने अधिसूचना जारी कर बुधनी विधानसभा सीट रिक्त घोषित कर दी है। अब यहां उपचुनाव होना तय हो गया है। 

चुनाव आयोग घोषित करेगा तिथि चुनाव आयोग जल्द ही बुधनी उपचुनाव की तारीख घोषित कर कर सकता है। शिवराज सिंह चौहान लोकसभा चुनाव में विदिशा सीट से सांसद चुने गए हैं। केंद्र में उनको कृषि मंत्री बनाया गया है। 

शिवराज का बुधनी में उत्तराधिकारी कौन? 
बुधनी विधानसभा सीट से अब शिवराज सिंह चौहान के उत्तराधिकारी के नाम को लेकर चर्चा तेज हो गई है। शिवराज के बड़े बेटे कार्तिकेय और विदिशा से पूर्व सांसद रमाकांत भार्गव का नाम चर्चा में है। कार्तिकेय राजनीति में सक्रिय हैं। वे अपने पिता के लिए लंबे समय से प्रचार कर रहे हैं। हालांकि, परिवारवाद के चलते उनका नाम कट सकता है। वहीं, पार्टी ने रमाकांत भार्गव का टिकट काट कर शिवराज को प्रत्याशी बनाया है। भार्गव शिवराज के करीबी है। ऐसे में उनको भी पार्टी प्रत्याशी बना सकती है। जानकारों का कहना है कि पार्टी टिकट को लेकर चौंकाने वाले फैसले लेती है। ऐसे में कोई नया नाम भी सामने आ सकता है।

Posted in MP