मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान - फोटो : अमर उजाला विस्तार कांग्रेस विधायक और पूर्व मंत्री पीसी शर्मा के फोर्टिफाइड राइस को प्लास्टिक का बताने पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने जवाब दिया हैं। गुरुवार को सीएम ने कहा कि कांग्रेस भ्रम फैलाने का पाप कर रही हैं। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि जो अंधे हैं, वो देख नहीं सकते वह भ्रम फैलाने की कोशिश कर रहे हैं। अब फोर्टिफाड चावल पोषण के लिए जरूरी हैं, लेकिन उस चवाल को प्लास्टिक का चावल बता रहे हैं। कांग्रेसी कितना झूठ बोलेंगे आखिर। कितने भ्रम फैलाएंगे आखिर। अब यह तो कुकृत्य हैं, पाप हैं। सीएम ने कहा कि यह पाप इसलिए है क्योंकि आप भ्रम फैला देंगे तो लोग फोर्टिफाइड चावल ही नहीं खाएंगे। जो उनके स्वास्थ्य के लिए बेहतर हैं। ऐसे ही एक बार इन्होंने पिछले चुनाव के पहले जो हमने जूते दिए थे, उसे कहने लगे कि इसे पहनोगे तो कैंसर हो जाएगा। अब यह कांग्रेस का केवल मानसिक दिवालियापन नहीं है, बल्कि कुटिलता है। इसके साथ-साथ यह जनता के साथ छल और प्रपंच हैं।  फोर्टिफाइड चावल पोषण के लिए आवश्यक है। कांग्रेसी झूठ बोलने का, भ्रम फैलाने का कुकृत्य और पाप कर रहे हैं। पिछली बार हमने पहनने के लिए जूते दिए तो इन्होंने भ्रम फैलाया कि जूतों से कैंसर हो रहा है। यह कांग्रेस का मानसिक दिवालियापन और कुटिलता है। जनता के साथ छल-प्रपंच है। pic.twitter.com/9i7XdpJamI— Shivraj Singh Chouhan (@ChouhanShivraj) February 16, 2023 कांग्रेस विधायक ने लगाया था आरोप  पूर्व मंत्री पीसी शर्मा ने बुधवार को राशन की दुकानों में गरीबों को सामान्य चावल के साथ प्लास्टिक का चावल मिलने का आरोप लगाया था। शर्मा ने कहा था कि स्थानीय लोगों ने उनको शिकायत की हैं। इस मामले शर्मा ने जांच की मांग की थी।  क्या होता है फोर्टिफाइल राइस चावल के आटे में विटामिन और आयरन मिलाकर फोर्टिफाइड राइस बनाया जाता है। जिसे जिसे बाद में चावल का ही आकार दे दिया जाता है। फिर सामान्य चावल में फोर्टिफाइड राइस को मिला दिया जाता है। इसकी मात्रा 100 किलो चावल में एक प्रतिशत रखी जाती है। इसे फोर्टिफाइड राइस कर्नेल कहते हैं। इससे लोगों में आयरन की कमी दूर होती है। साथ ही विटामिन बी-12 मिलता हैं। यह चावल सामान्य चावल से थोड़ा अलग दिखता है। बता दें एक अध्ययन के अनुसार देश में 50 से 60 प्रतिशत लोगों में आयरन की कमी हैं। इसको दूर करने के लिए ही फोर्टिफाइड राइस तैयार किया गया हैं।

You can share this post!

Related News

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान – फोटो : अमर उजाला

विस्तार कांग्रेस विधायक और पूर्व मंत्री पीसी शर्मा के फोर्टिफाइड राइस को प्लास्टिक का बताने पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने जवाब दिया हैं। गुरुवार को सीएम ने कहा कि कांग्रेस भ्रम फैलाने का पाप कर रही हैं। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि जो अंधे हैं, वो देख नहीं सकते वह भ्रम फैलाने की कोशिश कर रहे हैं। अब फोर्टिफाड चावल पोषण के लिए जरूरी हैं, लेकिन उस चवाल को प्लास्टिक का चावल बता रहे हैं। कांग्रेसी कितना झूठ बोलेंगे आखिर। कितने भ्रम फैलाएंगे आखिर। अब यह तो कुकृत्य हैं, पाप हैं। सीएम ने कहा कि यह पाप इसलिए है क्योंकि आप भ्रम फैला देंगे तो लोग फोर्टिफाइड चावल ही नहीं खाएंगे। जो उनके स्वास्थ्य के लिए बेहतर हैं। ऐसे ही एक बार इन्होंने पिछले चुनाव के पहले जो हमने जूते दिए थे, उसे कहने लगे कि इसे पहनोगे तो कैंसर हो जाएगा। अब यह कांग्रेस का केवल मानसिक दिवालियापन नहीं है, बल्कि कुटिलता है। इसके साथ-साथ यह जनता के साथ छल और प्रपंच हैं। 

फोर्टिफाइड चावल पोषण के लिए आवश्यक है। कांग्रेसी झूठ बोलने का, भ्रम फैलाने का कुकृत्य और पाप कर रहे हैं। पिछली बार हमने पहनने के लिए जूते दिए तो इन्होंने भ्रम फैलाया कि जूतों से कैंसर हो रहा है।

यह कांग्रेस का मानसिक दिवालियापन और कुटिलता है। जनता के साथ छल-प्रपंच है। pic.twitter.com/9i7XdpJamI— Shivraj Singh Chouhan (@ChouhanShivraj) February 16, 2023

कांग्रेस विधायक ने लगाया था आरोप 
पूर्व मंत्री पीसी शर्मा ने बुधवार को राशन की दुकानों में गरीबों को सामान्य चावल के साथ प्लास्टिक का चावल मिलने का आरोप लगाया था। शर्मा ने कहा था कि स्थानीय लोगों ने उनको शिकायत की हैं। इस मामले शर्मा ने जांच की मांग की थी। 

क्या होता है फोर्टिफाइल राइस
चावल के आटे में विटामिन और आयरन मिलाकर फोर्टिफाइड राइस बनाया जाता है। जिसे जिसे बाद में चावल का ही आकार दे दिया जाता है। फिर सामान्य चावल में फोर्टिफाइड राइस को मिला दिया जाता है। इसकी मात्रा 100 किलो चावल में एक प्रतिशत रखी जाती है। इसे फोर्टिफाइड राइस कर्नेल कहते हैं। इससे लोगों में आयरन की कमी दूर होती है। साथ ही विटामिन बी-12 मिलता हैं। यह चावल सामान्य चावल से थोड़ा अलग दिखता है। बता दें एक अध्ययन के अनुसार देश में 50 से 60 प्रतिशत लोगों में आयरन की कमी हैं। इसको दूर करने के लिए ही फोर्टिफाइड राइस तैयार किया गया हैं।

Posted in MP