mp-news:-फुटपाथ-पर-छाता-सुधारने-वाली-के-पास-बैठे-cm-शिवराज,-50-हजार-रुपये-की-आर्थिक-मदद-से-खिला-महिला-का-चेहरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, विदिशा Published by: दिनेश शर्मा Updated Sun, 06 Aug 2023 08: 45 PM IST मध्यप्रदेश के विदिशा जिले के दौरे पर रहे मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान फिर अलग अंदाज से चर्चा में आ गए। रविवार को वे जिले के माधवगंज इलाके में अचानक सड़क किनारे बैठी छाता सुधारने वाली महिला के पास पहुंच गए। उसके पास बैठ गए और हालचाल जाना। साथ ही 50 हजार की आर्थिक सहायता स्वीकृत की। सारे घटनाक्रम का वीडियो वायरल हो रहा है।   विदिशा जिले के माधवगंज क्षेत्र में छाता सुधारने की दुकान लेकर फूटपाथ पर बैठी महिला का नाम दुर्गाबाई है। महिला सुर्खियों में इसलिए है कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान अचानक स्वयं जाकर बैठ गए और महिला का हालचाल जाने। इसके बाद उससे पूछा कि लाड़ली बहना के पैसे उन्हें मिल रहे हैं या नहीं और साथ ही मौके पर ही उक्त महिला के लिए 50 हजार रुपये की आर्थिक मदद भी स्वीकृत की। इसके पश्चात उक्त महिला की खुशी का ठिकाना नहीं रहा।    सीएम ने खाया पान दुर्गाबाई को सारे घटनाक्रम पर यकीन नहीं हो रहा था कि सीएम खुद उसके पास बैठे और उसे कोई सरकारी मदद मिली। कलेक्टर ने मुख्यमंत्री स्वेच्छा अनुदान से 50 हजार की राशि प्रदान की। वहीं विदिशा में सीएम शिवराज ने अपनी पसंद का पान बनवाकर खाया। 

You can share this post!

Related News

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, विदिशा Published by: दिनेश शर्मा Updated Sun, 06 Aug 2023 08: 45 PM IST

मध्यप्रदेश के विदिशा जिले के दौरे पर रहे मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान फिर अलग अंदाज से चर्चा में आ गए। रविवार को वे जिले के माधवगंज इलाके में अचानक सड़क किनारे बैठी छाता सुधारने वाली महिला के पास पहुंच गए। उसके पास बैठ गए और हालचाल जाना। साथ ही 50 हजार की आर्थिक सहायता स्वीकृत की। सारे घटनाक्रम का वीडियो वायरल हो रहा है।
 

विदिशा जिले के माधवगंज क्षेत्र में छाता सुधारने की दुकान लेकर फूटपाथ पर बैठी महिला का नाम दुर्गाबाई है। महिला सुर्खियों में इसलिए है कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान अचानक स्वयं जाकर बैठ गए और महिला का हालचाल जाने। इसके बाद उससे पूछा कि लाड़ली बहना के पैसे उन्हें मिल रहे हैं या नहीं और साथ ही मौके पर ही उक्त महिला के लिए 50 हजार रुपये की आर्थिक मदद भी स्वीकृत की। इसके पश्चात उक्त महिला की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। 
 

सीएम ने खाया पान
दुर्गाबाई को सारे घटनाक्रम पर यकीन नहीं हो रहा था कि सीएम खुद उसके पास बैठे और उसे कोई सरकारी मदद मिली। कलेक्टर ने मुख्यमंत्री स्वेच्छा अनुदान से 50 हजार की राशि प्रदान की। वहीं विदिशा में सीएम शिवराज ने अपनी पसंद का पान बनवाकर खाया। 

Posted in MP