मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने भाजपा पर साधा निशाना - फोटो : अमर उजाला विस्तार Follow Us मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ आज चंबल के दौरे पर है। पूर्व सीएम कमलनाथ ने मुरैना जिले की अम्बाह तहसील में आयोजित विशाल आम सभा को संबोधित करते हुए भाजपा पर जमकर हमला बोला है। कमलनाथ ने कहा कि भाजपा जैन दर्शन यात्रा निकाल रही है। भाजपा की यह जनदर्शन यात्रा नहीं है बल्कि जन सौदा यात्रा है। इस यात्रा के सौदागर खुद सीएम शिवराज सिंह चौहान है। प्रदेश का हर व्यक्ति भष्ट्राचार का शिकार  कमलनाथ में शिवराज सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि आज मध्य प्रदेश का हर व्यक्ति या तो भ्रष्टाचार का शिकार है या इसका गवाह है। लेकिन प्रदेश की जनता को सावधान रहना है कि भाजपा की गुमराह और कलाकार की राजनीति से। इसके साथ ही कमलनाथ ने दावा किया है कि कोई नहीं रोक सकता है अबकी बार मध्य प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनेगी। वहीं, पांढुर्णा को जिला बनाने को लेकर कमलनाथ ने कहा है कि सीएम शिवराज यह घोषणा 10 साल से कर रहे हैं। जब-जब चुनाव आते हैं पांढुर्णा और छिंदवाड़ा की जनता इनको नकारती है। प्रदेश और छिंदवाड़ा की जनता इनकी बातों और वादों की असलियत भली भांति पहचानती है। कमलनाथ बोले- भाजपा सरकार में घोटाले की लिस्ट लंबी इसके साथ ही कमलनाथ ने कहा कि मुझे आज घोटाले की लिस्ट नहीं पढ़नी है क्योंकि घोटाले की लिस्ट अब बहुत लंबी हो चुकी है। दुख की बात है कि आज मध्य प्रदेश की पहचान देश भर में घोटाला और भ्रष्टाचार से बन गई है। भारतीय जनता पार्टी के शासनकाल में प्रदेश की तस्वीर आज हम सबके सामने हैं। इनके साढे़ 18 वर्षों के कार्यकाल में हर वर्ग परेशान है। हमारा किसान, हमारा छोटा व्यापारी, हमारा बेरोजगार नौजवान। चौपट सरकार ने मध्य प्रदेश को चौपट प्रदेश बना कर रख दिया है। जहां चौपट कृषि व्यवस्था,चौपट कानून व्यवस्था, और चौपट शिक्षा व्यवस्था है। मुरैना की हर बार उपेक्षा की गई मुरैना आकर मुझे दुख होता है। यहां से बड़े-बड़े नेता हुए, लेकिन मुरैना की काफी उपेक्षा की गई है। यहां की जनता के पास  केवल खेती, फौज और मजदूरी ही विकल्प बचे हैं। आज भारतीय जनता पार्टी जन दर्शन यात्रा निकाल रही है। यह जन दर्शन यात्रा नहीं "जन सौदा" यात्रा है। जो सरकार सौदे की राजनीति से बनी है, उनके दिल में उनके नजरिए में उनकी कार्यशैली में सिर्फ सौदा ही है। बिकाऊ लोगों ने सरकार बनाने के लिए स्वयं का सौदा किया। जनमत का अपमान करके जनता के साथ कुठाराघात किया है। शिवराज जी झूठी घोषणाएं करते हैं कि एक लाख नौजवानों को रोजगार देंगे। मैं तो कहता हूं पहले शासन में रिक्त पड़े हुए पदों पर भर्ती तो कर लीजिए। आए दिन भर्ती घोटाले सामने आते हैं। प्रदेश में "पैसा दो और भर्ती लो"  की नीति चल रही है।

You can share this post!

Related News

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने भाजपा पर साधा निशाना – फोटो : अमर उजाला

विस्तार Follow Us

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ आज चंबल के दौरे पर है। पूर्व सीएम कमलनाथ ने मुरैना जिले की अम्बाह तहसील में आयोजित विशाल आम सभा को संबोधित करते हुए भाजपा पर जमकर हमला बोला है। कमलनाथ ने कहा कि भाजपा जैन दर्शन यात्रा निकाल रही है। भाजपा की यह जनदर्शन यात्रा नहीं है बल्कि जन सौदा यात्रा है। इस यात्रा के सौदागर खुद सीएम शिवराज सिंह चौहान है।

प्रदेश का हर व्यक्ति भष्ट्राचार का शिकार 
कमलनाथ में शिवराज सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि आज मध्य प्रदेश का हर व्यक्ति या तो भ्रष्टाचार का शिकार है या इसका गवाह है। लेकिन प्रदेश की जनता को सावधान रहना है कि भाजपा की गुमराह और कलाकार की राजनीति से। इसके साथ ही कमलनाथ ने दावा किया है कि कोई नहीं रोक सकता है अबकी बार मध्य प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनेगी। वहीं, पांढुर्णा को जिला बनाने को लेकर कमलनाथ ने कहा है कि सीएम शिवराज यह घोषणा 10 साल से कर रहे हैं। जब-जब चुनाव आते हैं पांढुर्णा और छिंदवाड़ा की जनता इनको नकारती है। प्रदेश और छिंदवाड़ा की जनता इनकी बातों और वादों की असलियत भली भांति पहचानती है।

कमलनाथ बोले- भाजपा सरकार में घोटाले की लिस्ट लंबी
इसके साथ ही कमलनाथ ने कहा कि मुझे आज घोटाले की लिस्ट नहीं पढ़नी है क्योंकि घोटाले की लिस्ट अब बहुत लंबी हो चुकी है। दुख की बात है कि आज मध्य प्रदेश की पहचान देश भर में घोटाला और भ्रष्टाचार से बन गई है। भारतीय जनता पार्टी के शासनकाल में प्रदेश की तस्वीर आज हम सबके सामने हैं। इनके साढे़ 18 वर्षों के कार्यकाल में हर वर्ग परेशान है। हमारा किसान, हमारा छोटा व्यापारी, हमारा बेरोजगार नौजवान। चौपट सरकार ने मध्य प्रदेश को चौपट प्रदेश बना कर रख दिया है। जहां चौपट कृषि व्यवस्था,चौपट कानून व्यवस्था, और चौपट शिक्षा व्यवस्था है।

मुरैना की हर बार उपेक्षा की गई
मुरैना आकर मुझे दुख होता है। यहां से बड़े-बड़े नेता हुए, लेकिन मुरैना की काफी उपेक्षा की गई है। यहां की जनता के पास  केवल खेती, फौज और मजदूरी ही विकल्प बचे हैं। आज भारतीय जनता पार्टी जन दर्शन यात्रा निकाल रही है। यह जन दर्शन यात्रा नहीं “जन सौदा” यात्रा है। जो सरकार सौदे की राजनीति से बनी है, उनके दिल में उनके नजरिए में उनकी कार्यशैली में सिर्फ सौदा ही है। बिकाऊ लोगों ने सरकार बनाने के लिए स्वयं का सौदा किया। जनमत का अपमान करके जनता के साथ कुठाराघात किया है। शिवराज जी झूठी घोषणाएं करते हैं कि एक लाख नौजवानों को रोजगार देंगे। मैं तो कहता हूं पहले शासन में रिक्त पड़े हुए पदों पर भर्ती तो कर लीजिए। आए दिन भर्ती घोटाले सामने आते हैं। प्रदेश में “पैसा दो और भर्ती लो”  की नीति चल रही है।

Posted in MP