सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला विस्तार Follow Us मध्यप्रदेश के सतना जिले के कोटर थाना क्षेत्र में एक युवक का शव रविवार को घर से कुछ दूरी पर पत्थर खदान के पास पड़ा मिला। उसकी सिर कुचलकर हत्या की गई है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर तफ्तीश शुरू कर दी है। सूचना मिलने पर रामपुर विधायक विक्रम सिंह विक्की भी घटनास्थल पर पहुंचे। मृतक की पहचान तिहाई ग्राम पंचायत के सरपंच रेवती दाहिया के बेटे प्रमोद दाहिया (22) के रूप में की गई। प्रमोद का शव उसके घर से कुछ ही दूरी पर कैमरी पहाड़ की एक पत्थर खदान के पास पड़ा मिला। उसका सिर बुरी तरह कुचल दिया गया था। उसका मोबाइल फोन भी पास में ही पड़ा था। प्रमोद शनिवार रात लगभग 10 बजे खाना खाकर घर से निकला था। इसके बाद रविवार की सुबह उसका शव पाया गया। इस वारदात को लेकर क्षेत्र में चर्चाओं का बाजार गर्म है। कोई इसे चुनावी रंजिश से जोड़ रहा है तो कोई इस वारदात को प्रेम प्रसंग का नतीजा बता रहा है। सूचना मिलने पर कोटर थाना पुलिस के साथ डीएसपी हेडक्वार्टर विजय प्रताप सिंह भी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने मुआयना कर जांच शुरू कर दी है। डॉग स्क्वॉड भी घटनास्थल पर लाया गया। रामपुर बाघेलान विधायक विक्रम सिंह विक्की ने भी वहां पहुंच कर घटना की जानकारी ली और परिजनों का ढांढस बंधाया। 

You can share this post!

Related News

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सांकेतिक तस्वीर – फोटो : अमर उजाला

विस्तार Follow Us

मध्यप्रदेश के सतना जिले के कोटर थाना क्षेत्र में एक युवक का शव रविवार को घर से कुछ दूरी पर पत्थर खदान के पास पड़ा मिला। उसकी सिर कुचलकर हत्या की गई है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर तफ्तीश शुरू कर दी है। सूचना मिलने पर रामपुर विधायक विक्रम सिंह विक्की भी घटनास्थल पर पहुंचे।

मृतक की पहचान तिहाई ग्राम पंचायत के सरपंच रेवती दाहिया के बेटे प्रमोद दाहिया (22) के रूप में की गई। प्रमोद का शव उसके घर से कुछ ही दूरी पर कैमरी पहाड़ की एक पत्थर खदान के पास पड़ा मिला। उसका सिर बुरी तरह कुचल दिया गया था। उसका मोबाइल फोन भी पास में ही पड़ा था। प्रमोद शनिवार रात लगभग 10 बजे खाना खाकर घर से निकला था। इसके बाद रविवार की सुबह उसका शव पाया गया। इस वारदात को लेकर क्षेत्र में चर्चाओं का बाजार गर्म है। कोई इसे चुनावी रंजिश से जोड़ रहा है तो कोई इस वारदात को प्रेम प्रसंग का नतीजा बता रहा है।

सूचना मिलने पर कोटर थाना पुलिस के साथ डीएसपी हेडक्वार्टर विजय प्रताप सिंह भी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने मुआयना कर जांच शुरू कर दी है। डॉग स्क्वॉड भी घटनास्थल पर लाया गया। रामपुर बाघेलान विधायक विक्रम सिंह विक्की ने भी वहां पहुंच कर घटना की जानकारी ली और परिजनों का ढांढस बंधाया। 

Posted in MP