mp-news:-पति-सह-न-सका-बीवी-की-बेवफाई…प्रेमी-और-पत्नी-की-कुल्हाड़ी-से-वार-कर-हत्या-कर-दी
घटना स्थल पर मौजूद पुलिस - फोटो : अमर उजाला विस्तार Follow Us ग्वालियर के गिजौर्रा थाना क्षेत्र के सेमरी गांव में एक दिल दहला देने वाली घटना में महिला और उसके कथित प्रेमी की गोली और कुल्हाड़ी मारकर हत्या कर दी गई। घटना के बाद मुख्य आरोपी मुरारी बघेल को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। जबकि इस हत्याकांड के अन्य आरोपी फिलहाल फरार हैं। हत्याकांड के बाद गांव में दहशत का माहौल है। दरअसल, गुरुवार को महिला महादेवी बघेल और उसके जेठ के बीच चल रहे विवाद को लेकर एक पंचायत बुलाई गई थी। महिला महादेवी बघेल अपने प्रेमी धर्मेंद्र जाट के साथ पंचायत में शामिल हुई थी। दोनों के बीच लंबे समय से संबंध थे। धर्मेंद्र सेमरी से 10 किलोमीटर दूर इकहरा गांव का रहने वाला था। महादेवी ने अपने जेठ रामेश्वर पर हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज कराया था। इसी बात को लेकर महादेवी बघेल और धर्मेंद्र जाट की मौजूदगी में मुरारी बघेल ने पंचायत बुलाई थी। पंचायत के बीच वाद-विवाद बढ़ गया। तब खेत में ही महादेवी और धर्मेंद्र की मुरारी बघेल और उसके परिवार के लोगों ने हत्या कर दी। पता चला है कि खेतों में दौड़ा-दौड़ा कर महिला और उसके प्रेमी को मारा गया है। सबसे पहले धर्मेंद्र को गोली मारी गई, जिसके कारण वो निढाल होकर गिर गया। उसके बाद कुल्हाड़ी से उस पर वार किए गए। इसके बाद महिला को भी कुल्हाड़ी से वार करके मार डाला गया। घटना के बाद हमलावर फरार हो गए। फिलहाल, सिर्फ महादेवी बघेल का पति मुरारी बघेल पुलिस की हिरासत में आया है। अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।  पुलिस को घटना की जानकारी मिली, लेकिन तब तक आरोपी फरार हो चुके थे। पुलिस ने खेतों से शव को निकलवाकर बाहर सड़क पर रखवाया। बाद में उन्हें पोस्टमॉर्टम के लिए डेड हाउस भिजवाया गया। प्रेम-प्रसंग के चलते इस दोहरे हत्याकांड को अंजाम दिया गया है। ऐसा प्रारंभिक विवेचना में साफ हुआ है। पुलिस ने मौके से फॉरेंसिक एक्सपर्ट की मदद से कुछ सबूत एकत्रित किए हैं। पुलिस अधीक्षक राजेश चंदेल भी मौके पर पहुंच गए थे। उनका कहना है कि जल्द ही इस मामले में फरार आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी।

You can share this post!

Related News

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

घटना स्थल पर मौजूद पुलिस – फोटो : अमर उजाला

विस्तार Follow Us

ग्वालियर के गिजौर्रा थाना क्षेत्र के सेमरी गांव में एक दिल दहला देने वाली घटना में महिला और उसके कथित प्रेमी की गोली और कुल्हाड़ी मारकर हत्या कर दी गई। घटना के बाद मुख्य आरोपी मुरारी बघेल को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। जबकि इस हत्याकांड के अन्य आरोपी फिलहाल फरार हैं। हत्याकांड के बाद गांव में दहशत का माहौल है।

दरअसल, गुरुवार को महिला महादेवी बघेल और उसके जेठ के बीच चल रहे विवाद को लेकर एक पंचायत बुलाई गई थी। महिला महादेवी बघेल अपने प्रेमी धर्मेंद्र जाट के साथ पंचायत में शामिल हुई थी। दोनों के बीच लंबे समय से संबंध थे। धर्मेंद्र सेमरी से 10 किलोमीटर दूर इकहरा गांव का रहने वाला था। महादेवी ने अपने जेठ रामेश्वर पर हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज कराया था। इसी बात को लेकर महादेवी बघेल और धर्मेंद्र जाट की मौजूदगी में मुरारी बघेल ने पंचायत बुलाई थी। पंचायत के बीच वाद-विवाद बढ़ गया। तब खेत में ही महादेवी और धर्मेंद्र की मुरारी बघेल और उसके परिवार के लोगों ने हत्या कर दी।

पता चला है कि खेतों में दौड़ा-दौड़ा कर महिला और उसके प्रेमी को मारा गया है। सबसे पहले धर्मेंद्र को गोली मारी गई, जिसके कारण वो निढाल होकर गिर गया। उसके बाद कुल्हाड़ी से उस पर वार किए गए। इसके बाद महिला को भी कुल्हाड़ी से वार करके मार डाला गया। घटना के बाद हमलावर फरार हो गए। फिलहाल, सिर्फ महादेवी बघेल का पति मुरारी बघेल पुलिस की हिरासत में आया है। अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है। 

पुलिस को घटना की जानकारी मिली, लेकिन तब तक आरोपी फरार हो चुके थे। पुलिस ने खेतों से शव को निकलवाकर बाहर सड़क पर रखवाया। बाद में उन्हें पोस्टमॉर्टम के लिए डेड हाउस भिजवाया गया। प्रेम-प्रसंग के चलते इस दोहरे हत्याकांड को अंजाम दिया गया है। ऐसा प्रारंभिक विवेचना में साफ हुआ है। पुलिस ने मौके से फॉरेंसिक एक्सपर्ट की मदद से कुछ सबूत एकत्रित किए हैं। पुलिस अधीक्षक राजेश चंदेल भी मौके पर पहुंच गए थे। उनका कहना है कि जल्द ही इस मामले में फरार आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी।

Posted in MP