mp-news:-नेम-प्लेट-विवाद-में-साध्वी-प्रज्ञा-ठाकुर-की-एंट्री,-बोली-जो-दुकान-पर-अपना-नाम-न-लिखे-वह-हिन्दू-नहीं
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Sun, 04 Aug 2024 03: 30 PM IST भोपाल की पूर्व सांसद साध्वी प्रज्ञा ठाकुर ने सोशल मीडिया पर लिखा कि नाम लिखने से आपको कोई नहीं रोक सकता, देश आपका ही है। कांग्रेस ने पूर्व सांसद के खिलाफ की कार्रवाई की मांग।  भाजपा सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : ANI विस्तार वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें भोपाल की पूर्व सांसद साध्वी प्रज्ञा ठाकुर ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट लिखकर हिन्दू दुकानदारों से अपनी दुकानों पर अपना नाम लिखने की अपील की है। उन्होंने लिखा कि "मेरा हर हिन्दू से आव्हान है कि अपनी दुकान, अपने- अपने प्रतिष्ठान पर अपना नाम अवश्य लिखें। अब जो लिखेगा वही हिन्दू और जो नाम न लिखे वह हिन्दू नहीं। नाम लिखने से आपको कोई नहीं रोक सकता क्योंकि देश आपका ही है। फिर सब समझदार हैं।" मेरा हर हिन्दू से आव्हान है कि अपनी दुकान, अपने- अपने प्रतिष्ठान पर अपना नाम अवश्य लिखें अब जो लिखेगा वही हिन्दू और जो नाम न लिखे वह हिन्दू नहीं। नाम लिखने से आपको कोई नहीं रोक सकता क्यों कि देश आपका ही हैl फिर सब समझदार हैं l @RSSorg pic.twitter.com/7dfJuvgQ8f — Sadhvi Pragya Singh Thakur (@sadhvipragyag) August 3, 2024 बता दें उत्तरप्रदेश में कावड़ यात्रा के रूट में आने वाले दुकानदारों और ठेले वालों को उनकी दुकान के आगे नाम की नेम प्लेट लगाने का आदेश जारी किया गया था। मध्य प्रदेश में भी उज्जैन में दुकानदारों को उनकी दुकान के सामने नाम लिखने के निर्देश दिए गए थे। ऐसा ना करने पर जुर्माना लगाने की बात कही गई थी। इस मामले में सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की गई थी। सुप्रीम कोर्ट ने अपने निर्णय में कहा था कि दुकानदार से उसके खाद्य पदार्थ की सूची लगाने को कहा जा सकता है, लेकिन उसके नेम प्लेट लगाने के लिए बाध्य नहीं किया जा सकता।  लोकसभा चुनाव के पहले भाजपा ने साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर का टिकट काट दिया था। उनका टिकट कटने का कारण उनका गोडसे को लेकर दिया विवादित बयान वजय बताया गया था। जिसको लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा था कि वह मन से कभी माफ नहीं कर पाएंगे। भाजपा ने पूर्व महापौर आलोक शर्मा को प्रत्याशी बनाया था, शर्मा अब भोपाल से सांसद है।  कांग्रेस ने की कार्रवाई की मांग  कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता अभिनव बरोलिया ने साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर पर नफरत फैलाने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि प्रज्ञा सिंह ठाकुर खुद को सुप्रीम कोर्ट से ऊपर मानती हैं और समाज में नफरत का माहौल बनाना चाहती हैं। उन्होंने सरकार और कोर्ट से इस तरह के लोगों के खिलाफ एक्शन लेने की मांग की है। उन्होंने कहा कि यह देश नफरत को नकार चुका है। अब यह देश संविधान से ही चलेगा।  रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

You can share this post!

Related News

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Sun, 04 Aug 2024 03: 30 PM IST

भोपाल की पूर्व सांसद साध्वी प्रज्ञा ठाकुर ने सोशल मीडिया पर लिखा कि नाम लिखने से आपको कोई नहीं रोक सकता, देश आपका ही है। कांग्रेस ने पूर्व सांसद के खिलाफ की कार्रवाई की मांग। 

भाजपा सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर (सांकेतिक तस्वीर) – फोटो : ANI

विस्तार वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भोपाल की पूर्व सांसद साध्वी प्रज्ञा ठाकुर ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट लिखकर हिन्दू दुकानदारों से अपनी दुकानों पर अपना नाम लिखने की अपील की है। उन्होंने लिखा कि “मेरा हर हिन्दू से आव्हान है कि अपनी दुकान, अपने- अपने प्रतिष्ठान पर अपना नाम अवश्य लिखें। अब जो लिखेगा वही हिन्दू और जो नाम न लिखे वह हिन्दू नहीं। नाम लिखने से आपको कोई नहीं रोक सकता क्योंकि देश आपका ही है। फिर सब समझदार हैं।”

मेरा हर हिन्दू से आव्हान है कि अपनी दुकान, अपने- अपने प्रतिष्ठान पर अपना नाम अवश्य लिखें अब जो लिखेगा वही हिन्दू और जो नाम न लिखे वह हिन्दू नहीं। नाम लिखने से आपको कोई नहीं रोक सकता क्यों कि देश आपका ही हैl फिर सब समझदार हैं l @RSSorg pic.twitter.com/7dfJuvgQ8f

— Sadhvi Pragya Singh Thakur (@sadhvipragyag) August 3, 2024 बता दें उत्तरप्रदेश में कावड़ यात्रा के रूट में आने वाले दुकानदारों और ठेले वालों को उनकी दुकान के आगे नाम की नेम प्लेट लगाने का आदेश जारी किया गया था। मध्य प्रदेश में भी उज्जैन में दुकानदारों को उनकी दुकान के सामने नाम लिखने के निर्देश दिए गए थे। ऐसा ना करने पर जुर्माना लगाने की बात कही गई थी। इस मामले में सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की गई थी। सुप्रीम कोर्ट ने अपने निर्णय में कहा था कि दुकानदार से उसके खाद्य पदार्थ की सूची लगाने को कहा जा सकता है, लेकिन उसके नेम प्लेट लगाने के लिए बाध्य नहीं किया जा सकता। 

लोकसभा चुनाव के पहले भाजपा ने साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर का टिकट काट दिया था। उनका टिकट कटने का कारण उनका गोडसे को लेकर दिया विवादित बयान वजय बताया गया था। जिसको लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा था कि वह मन से कभी माफ नहीं कर पाएंगे। भाजपा ने पूर्व महापौर आलोक शर्मा को प्रत्याशी बनाया था, शर्मा अब भोपाल से सांसद है। 

कांग्रेस ने की कार्रवाई की मांग 
कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता अभिनव बरोलिया ने साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर पर नफरत फैलाने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि प्रज्ञा सिंह ठाकुर खुद को सुप्रीम कोर्ट से ऊपर मानती हैं और समाज में नफरत का माहौल बनाना चाहती हैं। उन्होंने सरकार और कोर्ट से इस तरह के लोगों के खिलाफ एक्शन लेने की मांग की है। उन्होंने कहा कि यह देश नफरत को नकार चुका है। अब यह देश संविधान से ही चलेगा। 

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

Posted in MP