लेटेस्ट अपडेट्स के लिए फॉलो करें
कमलनाथ और दिग्विजय सिंह दोनों झूठ बोलने की मशीन है। अयोध्या में श्रीराम मंदिर निर्माण का विरोध करने वाले अब चुनावी हिन्दू बनने का नाटक कर रहे हैं। वहीं, मि. बंटाधार ने कुंडलपुर में मंदिर के नाम पर धार्मिक भावना भड़काने का काम किया है, इनके खिलाफ भाजपा कड़ी कानूनी कार्रवाई करेगी। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा – फोटो : अमर उजाला
विस्तार Follow Us
पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के कुंडलपुर को लेकर ट्वीट पर मुश्किलें बढ़ सकती है। भाजपा उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की तैयारी कर रही है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा कि दिग्विजय सिंह ने ट्वीट किए है। यह मध्य प्रदेश का वातावरण बिगाड़ने के लिए और धार्मिक भावना भड़काने वाले है।
शर्मा ने कहा कि दिग्विजय सिंह एक पूर्व मुख्यमंत्री है। उनको शर्मा आना चाहिए। पहले फेक ट्वीट करो फिर डिलीट कर दिया। शर्मा ने कहा कि मध्य प्रदेश के अंदर क्या किया यह तो सब जानते है। इनके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई होगी। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि हम इस पर लीगल कार्रवाई करेंगे। मैंने अपनी लीगल टीम से बात की है। ऐसे दंगा भड़काने वालों को हम जेल के पीछे भिजवा कर रहेंगे।
बता दें श्री दिगंबर जैन सिद्ध क्षेत्र कुंडलपुर में बजरंग दल के कथित असामाजिक तत्वों द्वारा शिवजी की पिंडी रख उत्पात मचाने का ट्वीट किया था। जिसे प्रशासन और पुलिस ने भ्रामक और तथ्यहीन बताया था।
Comments