mp-news:-जन्माष्टमी-पर-cm-यादव-ने-बढ़ाए-मदद-के-हाथ,-केरल-और-त्रिपुरा-को-दी-20-20-करोड़-की-आर्थिक-सहायता
सीएम मोहन यादव - फोटो : अमर उजाला विस्तार Follow Us मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने केरल और त्रिपुरा में आई बाढ़ की भयावह स्थिति को देखते हुए दोनों राज्यों को 20-20 करोड़ रुपये की आर्थिक मदद देने का एलान किया है। श्री कृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर यह घोषणा करते हुए उन्होंने कहा कि इस मुश्किल घड़ी में मध्य प्रदेश की जनता इन राज्यों के साथ खड़ी है। उन्होंने बाढ़ पीड़ितों के प्रति अपनी संवेदनाएं भी व्यक्त की हैं। देश के कई हिस्सों में भारी बारिश ने तबाही मचाई है। मध्य प्रदेश के कुछ इलाके भी इससे अछूते नहीं रहे हैं, लेकिन सबसे ज़्यादा नुकसान केरल और त्रिपुरा में हुआ है। इन राज्यों में जान-माल दोनों का भारी नुकसान हुआ है। मुख्यमंत्री ने कहा कि श्री कृष्ण जन्माष्टमी के पावन पर्व पर मेरे द्वारा मध्य प्रदेश सरकार की ओर से 20-20 करोड़ रुपए त्रिपुरा और केरल की राज्य सरकारों को भीषण आपदा में राहत प्रदान करने हेतु जारी करने का निर्णय लिया गया है। संकट की इस घड़ी में मध्य प्रदेश सरकार दोनों राज्यों के साथ है, आपदा प्रभावित लोगों के प्रति मेरी संवेदनाएं हैं। भगवान श्री कृष्ण से जल्द ही इस संकट को दूर करने की प्रार्थना करता हूं। भारी बारिश और भूस्खलन ने केरल और त्रिपुरा में भारी तबाही मचाई है। मध्य प्रदेश द्वारा दी जाने वाली यह आर्थिक मदद इन राज्यों को राहत और पुनर्वास कार्यों में मदद करेगी। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने खुद भी प्रदेश में अलग-अलग जगहों पर जाकर जन्माष्टमी उत्सव में शामिल हो रहे हैं और लोगों से मिल रहे हैं। उन्होंने प्रदेशवासियों से अपील की है कि वे जन्माष्टमी का त्योहार सादगी और भाईचारे के साथ मनाएं। सीएम ने एक्स पर भी लिखा कि देश में मध्यप्रदेश सहित विभिन्न राज्य भीषण वर्षा, बाढ़ एवं भूस्खलन से प्रभावित हैं। पिछले कुछ दिनों में त्रिपुरा व केरल राज्य में भीषण प्राकृतिक आपदा की घटनाएँ हुई हैं; जिसमें बड़े स्तर पर जन-धनहानि होना अत्यंत दुखद है। श्री कृष्ण जन्माष्टमी के पावन पर्व पर मेरे द्वारा मध्य प्रदेश सरकार की ओर से 20-20 करोड़ रुपए त्रिपुरा और केरल की राज्य सरकारों को भीषण आपदा में राहत प्रदान करने हेतु जारी करने का निर्णय लिया गया है। संकट की इस घड़ी में मध्य प्रदेश सरकार दोनों राज्यों के साथ है, आपदा प्रभावित लोगों के प्रति मेरी संवेदनाएं हैं। भगवान श्री कृष्ण से जल्द ही इस संकट को दूर करने की प्रार्थना करता हूं।

You can share this post!

Related News

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सीएम मोहन यादव – फोटो : अमर उजाला

विस्तार Follow Us

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने केरल और त्रिपुरा में आई बाढ़ की भयावह स्थिति को देखते हुए दोनों राज्यों को 20-20 करोड़ रुपये की आर्थिक मदद देने का एलान किया है। श्री कृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर यह घोषणा करते हुए उन्होंने कहा कि इस मुश्किल घड़ी में मध्य प्रदेश की जनता इन राज्यों के साथ खड़ी है। उन्होंने बाढ़ पीड़ितों के प्रति अपनी संवेदनाएं भी व्यक्त की हैं।

देश के कई हिस्सों में भारी बारिश ने तबाही मचाई है। मध्य प्रदेश के कुछ इलाके भी इससे अछूते नहीं रहे हैं, लेकिन सबसे ज़्यादा नुकसान केरल और त्रिपुरा में हुआ है। इन राज्यों में जान-माल दोनों का भारी नुकसान हुआ है। मुख्यमंत्री ने कहा कि श्री कृष्ण जन्माष्टमी के पावन पर्व पर मेरे द्वारा मध्य प्रदेश सरकार की ओर से 20-20 करोड़ रुपए त्रिपुरा और केरल की राज्य सरकारों को भीषण आपदा में राहत प्रदान करने हेतु जारी करने का निर्णय लिया गया है। संकट की इस घड़ी में मध्य प्रदेश सरकार दोनों राज्यों के साथ है, आपदा प्रभावित लोगों के प्रति मेरी संवेदनाएं हैं। भगवान श्री कृष्ण से जल्द ही इस संकट को दूर करने की प्रार्थना करता हूं।

भारी बारिश और भूस्खलन ने केरल और त्रिपुरा में भारी तबाही मचाई है। मध्य प्रदेश द्वारा दी जाने वाली यह आर्थिक मदद इन राज्यों को राहत और पुनर्वास कार्यों में मदद करेगी। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने खुद भी प्रदेश में अलग-अलग जगहों पर जाकर जन्माष्टमी उत्सव में शामिल हो रहे हैं और लोगों से मिल रहे हैं। उन्होंने प्रदेशवासियों से अपील की है कि वे जन्माष्टमी का त्योहार सादगी और भाईचारे के साथ मनाएं।

सीएम ने एक्स पर भी लिखा कि देश में मध्यप्रदेश सहित विभिन्न राज्य भीषण वर्षा, बाढ़ एवं भूस्खलन से प्रभावित हैं। पिछले कुछ दिनों में त्रिपुरा व केरल राज्य में भीषण प्राकृतिक आपदा की घटनाएँ हुई हैं; जिसमें बड़े स्तर पर जन-धनहानि होना अत्यंत दुखद है। श्री कृष्ण जन्माष्टमी के पावन पर्व पर मेरे द्वारा मध्य प्रदेश सरकार की ओर से 20-20 करोड़ रुपए त्रिपुरा और केरल की राज्य सरकारों को भीषण आपदा में राहत प्रदान करने हेतु जारी करने का निर्णय लिया गया है। संकट की इस घड़ी में मध्य प्रदेश सरकार दोनों राज्यों के साथ है, आपदा प्रभावित लोगों के प्रति मेरी संवेदनाएं हैं। भगवान श्री कृष्ण से जल्द ही इस संकट को दूर करने की प्रार्थना करता हूं।

Posted in MP