mp-news:-चंबल-के-पूर्व-डकैत-मलखान-सिंह-कांग्रेस-में-शामिल,-बोले-कमलनाथ-को-मुख्यमंत्री-बनाऊंगा
चंबल के पूर्व डकैत मलखान सिंह को कमलनाथ ने कांग्रेस में शामिल कराया - फोटो : अमर उजाला विस्तार Follow Us मध्य प्रदेश में इस साल के अंत में विधानसभा चुनाव है। इससे पहले नेताओं का एक दल से दूसरे दल में आने-जाने का सिलसिला तेज हो गया है। मंगलवार को चंबल के पूर्व डकैत मलखान सिंह ने कांग्रेस में शामिल हो गए। इसके अलावा निवाड़ी के पूर्व जिला शिक्षा अधिकारी रहे संतोष शर्मा ने भी कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर मलखान सिंह ने कहा कि कमलनाथ को फिर मुख्यमंत्री बनाएंगे।    पूर्व सीएम कमलनाथ ने चंबल के पूर्व डकैत मलखान सिंह को कांग्रेस की सदस्यता दिलाई। इससे पहले मलखान सिंह ने 2014 भाजपा की सदस्यता ली थी। 2018 में टिकट नहीं मिलने के बाद उन्होंने भाजपा की सदस्यता छोड़ दी थी। इसके बाद अब उन्होंने कांग्रेस पार्टी ज्वाइन की है। इस अवसर पर मलखान सिंह ने कहा कि मैंने अत्याचार के खिलाफ बीहड़ में बंदूक उठाई। स्वर्गीय अर्जुन सिंह ने मुझे समर्पण करवाया। अर्जुन सिंह ने मुझे 100 बीघा जमीन दी। उन्होंने सरकार पर निशाना साधते हुए कि 20 साल से किसान रो रहे है। महिलाओं के साथ अत्याचार हो रहे है। बच्चियों के साथ दुष्कर्म हो रहे है। उन्होंने कहा कि मैंने इन लोगों का अत्याचार और अन्याय देखा है। उन्होंने कहा कि हम बागी थे और भाजपा के नेता डाकू है। मलखान अब कांग्रेस के लिए प्रचार करेंगे।  दद्दा की पत्नी है सरपंच चंबल इलाके के लोग मलखान सिंह को द्ददा के नाम से पुकारते है। ग्वालियर-चंबल के बीहड़ों में एक समय मलखान सिंह के नाम का एक समय से ही टेरर था। उनकी गिनती खूंखार डकैत के रूप में होती थी। उन पर हत्या, अपहरण, डकैती के सैकड़ों केस थे। 1982 में समर्पण किया। इसके बाद कुछ साल जेल में रहे। बाद में उनको सभी आरोपों में बरी कर दिया गया। मलखान सिंह की पत्नी ललिता सिंह गुना जिले की एक पंचायत से सरपंच है।  पूर्व डीईओ संतोष शर्मा भी कांग्रेस में शामिल  कमलनाथ की मौजूदगी में पूर्व डीईओ संतोष शर्मा ने भी अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ कांग्रेस की सदस्यता ली। उन्होंने कांग्रेस को विधानसभा चुनाव में निवाड़ी जिले की सभी सीटों पर विजय दिलाने का संकल्प लिया। इसके अलावा प्रदेश के 20 सरपंच, 300 भाजपा कार्यकर्ता और 150 समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने भी कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ली। 

You can share this post!

Related News

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चंबल के पूर्व डकैत मलखान सिंह को कमलनाथ ने कांग्रेस में शामिल कराया – फोटो : अमर उजाला

विस्तार Follow Us

मध्य प्रदेश में इस साल के अंत में विधानसभा चुनाव है। इससे पहले नेताओं का एक दल से दूसरे दल में आने-जाने का सिलसिला तेज हो गया है। मंगलवार को चंबल के पूर्व डकैत मलखान सिंह ने कांग्रेस में शामिल हो गए। इसके अलावा निवाड़ी के पूर्व जिला शिक्षा अधिकारी रहे संतोष शर्मा ने भी कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर मलखान सिंह ने कहा कि कमलनाथ को फिर मुख्यमंत्री बनाएंगे। 

 
पूर्व सीएम कमलनाथ ने चंबल के पूर्व डकैत मलखान सिंह को कांग्रेस की सदस्यता दिलाई। इससे पहले मलखान सिंह ने 2014 भाजपा की सदस्यता ली थी। 2018 में टिकट नहीं मिलने के बाद उन्होंने भाजपा की सदस्यता छोड़ दी थी। इसके बाद अब उन्होंने कांग्रेस पार्टी ज्वाइन की है। इस अवसर पर मलखान सिंह ने कहा कि मैंने अत्याचार के खिलाफ बीहड़ में बंदूक उठाई। स्वर्गीय अर्जुन सिंह ने मुझे समर्पण करवाया। अर्जुन सिंह ने मुझे 100 बीघा जमीन दी। उन्होंने सरकार पर निशाना साधते हुए कि 20 साल से किसान रो रहे है। महिलाओं के साथ अत्याचार हो रहे है। बच्चियों के साथ दुष्कर्म हो रहे है। उन्होंने कहा कि मैंने इन लोगों का अत्याचार और अन्याय देखा है। उन्होंने कहा कि हम बागी थे और भाजपा के नेता डाकू है। मलखान अब कांग्रेस के लिए प्रचार करेंगे। 

दद्दा की पत्नी है सरपंच
चंबल इलाके के लोग मलखान सिंह को द्ददा के नाम से पुकारते है। ग्वालियर-चंबल के बीहड़ों में एक समय मलखान सिंह के नाम का एक समय से ही टेरर था। उनकी गिनती खूंखार डकैत के रूप में होती थी। उन पर हत्या, अपहरण, डकैती के सैकड़ों केस थे। 1982 में समर्पण किया। इसके बाद कुछ साल जेल में रहे। बाद में उनको सभी आरोपों में बरी कर दिया गया। मलखान सिंह की पत्नी ललिता सिंह गुना जिले की एक पंचायत से सरपंच है। 

पूर्व डीईओ संतोष शर्मा भी कांग्रेस में शामिल 
कमलनाथ की मौजूदगी में पूर्व डीईओ संतोष शर्मा ने भी अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ कांग्रेस की सदस्यता ली। उन्होंने कांग्रेस को विधानसभा चुनाव में निवाड़ी जिले की सभी सीटों पर विजय दिलाने का संकल्प लिया। इसके अलावा प्रदेश के 20 सरपंच, 300 भाजपा कार्यकर्ता और 150 समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने भी कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ली। 

Posted in MP