न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरैना Published by: दिनेश शर्मा Updated Mon, 12 Aug 2024 05: 48 PM IST कभी कन्या भ्रूण हत्या के लिए बदनाम रहा चंबल अब बदल रहा है... यहां कभी बेटियों को अभिशाप माना जाता था, लेकिन आज यही बहू बेटियां चंबल का नाम पूरे देश भर में रोशन कर रही हैं। चंबल के मुरैना जिले में रहने वाली किसान महिला सुनीता शर्मा और खुशबू लोधी अपने हुनर से आधुनिक खेती किसानी के सपनों को साकार कर रही हैं। इन दोनों किसान महिलाओं के हुनर के पीएम नरेंद्र मोदी भी मुरीद हो गए हैं। चंबल की दोनो "ड्रोन वुमेन" को पीएम नरेंद्र 15 अगस्त को दिल्ली के लालकिले से सम्मानित करेगे।  Trending Videos मध्य प्रदेश का चंबल इलाका जहां महिलाओं को घर से बाहर जाने की इजाजत नहीं मिलती है, लेकिन इस इलाके में महिलाएं खेती के जरिए इस चंबल का नाम देश भर में रोशन कर रही हैं और ऐसी ही दो किसान महिला सुनीता शर्मा और खुशबू लोधी हैं। जिन्होंने स्व-सहायता समूह से जुड़ने के बाद अपना मिशन शुरू किया। जिन्होंने ग्वालियर में ही 15 दिन की ट्रेनिंग लेकर ड्रोन दीदी का प्रमाण पत्र हासिल किया। खुशबू खुद की 40 बीघा जमीन के साथ आसपास के 15 से 20 गांवों के किसानों के खेतों में ड्रोन के जरिए कीटनाशक का छिड़काव करने जाती हैं। इससे जहां उनके समूह की आय में भी वृद्धि हुई है, वहीं किसानों को भी राहत मिल जाती है। इलाके में इस किसान महिला को ड्रोन दीदी के नाम से बुलाते हैं। किसान महिला सुनीता शर्मा ने बताया कि वे लगातार अपनी खेती के अलावा अलग-अलग गांव में ड्रोन के जरिए खेतों में कीटनाशक दावों का छिड़काव करती हैं। वे अपने खेतों के अलावा आसपास के गांव में भी ड्रोन के जरिए कीटनाशक दावों का छिड़काव करती हैं। ड्रोन के जरिए स्व-सहायता समूह की आय बढ़ाने का इनोवेशन करने वाली किसान महिला सुनीता शर्मा को अब 15 अगस्त को दिल्ली में प्रधानमंत्री के हाथों सम्मानित किया जाएगा। सुनीता शर्मा ने बताया है कि  चंबल में कभी बहन बेटियों को घर से बाहर नहीं भेजते थे लेकिन आज यहां की बेटियां ड्रोन पायलट बन गई हैं और लाल किले से पीएम मोदी द्वारा भी सम्मानित हो रही हैं। यहां की बेटियां अलग-अलग क्षेत्र में पूरे देश में नाम रोशन कर रही हैं। यह काफी गर्व और फक्र की बात है। चंबल की किसान महिला सुनीता शर्मा और खुशबू लोधी ने कभी नहीं सोचा होगा कि वह पीएम नरेंद्र मोदी के हाथों सम्मानित होंगी, लेकिन उन्होंने अपनी लगन और हुनर के जरिए यह कर दिखाया है।

You can share this post!

Related News

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरैना Published by: दिनेश शर्मा Updated Mon, 12 Aug 2024 05: 48 PM IST

कभी कन्या भ्रूण हत्या के लिए बदनाम रहा चंबल अब बदल रहा है… यहां कभी बेटियों को अभिशाप माना जाता था, लेकिन आज यही बहू बेटियां चंबल का नाम पूरे देश भर में रोशन कर रही हैं। चंबल के मुरैना जिले में रहने वाली किसान महिला सुनीता शर्मा और खुशबू लोधी अपने हुनर से आधुनिक खेती किसानी के सपनों को साकार कर रही हैं। इन दोनों किसान महिलाओं के हुनर के पीएम नरेंद्र मोदी भी मुरीद हो गए हैं। चंबल की दोनो “ड्रोन वुमेन” को पीएम नरेंद्र 15 अगस्त को दिल्ली के लालकिले से सम्मानित करेगे। 

Trending Videos

मध्य प्रदेश का चंबल इलाका जहां महिलाओं को घर से बाहर जाने की इजाजत नहीं मिलती है, लेकिन इस इलाके में महिलाएं खेती के जरिए इस चंबल का नाम देश भर में रोशन कर रही हैं और ऐसी ही दो किसान महिला सुनीता शर्मा और खुशबू लोधी हैं। जिन्होंने स्व-सहायता समूह से जुड़ने के बाद अपना मिशन शुरू किया। जिन्होंने ग्वालियर में ही 15 दिन की ट्रेनिंग लेकर ड्रोन दीदी का प्रमाण पत्र हासिल किया। खुशबू खुद की 40 बीघा जमीन के साथ आसपास के 15 से 20 गांवों के किसानों के खेतों में ड्रोन के जरिए कीटनाशक का छिड़काव करने जाती हैं। इससे जहां उनके समूह की आय में भी वृद्धि हुई है, वहीं किसानों को भी राहत मिल जाती है। इलाके में इस किसान महिला को ड्रोन दीदी के नाम से बुलाते हैं।

किसान महिला सुनीता शर्मा ने बताया कि वे लगातार अपनी खेती के अलावा अलग-अलग गांव में ड्रोन के जरिए खेतों में कीटनाशक दावों का छिड़काव करती हैं। वे अपने खेतों के अलावा आसपास के गांव में भी ड्रोन के जरिए कीटनाशक दावों का छिड़काव करती हैं। ड्रोन के जरिए स्व-सहायता समूह की आय बढ़ाने का इनोवेशन करने वाली किसान महिला सुनीता शर्मा को अब 15 अगस्त को दिल्ली में प्रधानमंत्री के हाथों सम्मानित किया जाएगा। सुनीता शर्मा ने बताया है कि  चंबल में कभी बहन बेटियों को घर से बाहर नहीं भेजते थे लेकिन आज यहां की बेटियां ड्रोन पायलट बन गई हैं और लाल किले से पीएम मोदी द्वारा भी सम्मानित हो रही हैं। यहां की बेटियां अलग-अलग क्षेत्र में पूरे देश में नाम रोशन कर रही हैं। यह काफी गर्व और फक्र की बात है। चंबल की किसान महिला सुनीता शर्मा और खुशबू लोधी ने कभी नहीं सोचा होगा कि वह पीएम नरेंद्र मोदी के हाथों सम्मानित होंगी, लेकिन उन्होंने अपनी लगन और हुनर के जरिए यह कर दिखाया है।

Posted in MP