mp-news:-खंडवा-में-मुस्लिम-युवक-ने-अपनाया-हिंदू-धर्म,-आदिल-पठान-अब-आदित्य-आर्य-के-नाम-से-जाना-जाएगा
खंडवा में मुस्लिम युवक ने हिंदू धर्म अपनाया। - फोटो : सोशल मीडिया विस्तार Follow Us मध्य प्रदेश के खंडवा में धर्म परिवर्तन का मामला सामने आया है। जिसमें एक मुस्लिम युवक ने हिन्दू  धर्म अपना लिया है। कल तक आदिल पठान के नाम से पहचाने जाने वाला यह युवक अब आदित्य आर्य के नाम से पहचाना जाएगा।  खंडवा के प्राचीन महादेवगढ़ मंदिर में सोमवार दोपहर में एक मुस्लिम युवक आदिल पठान ने सनातन धर्म अपनाकर अपना नाम आदित्य आर्य रख लिया है। महादेवगढ़ मंदिर में विधि विधान से धर्म परिवर्तन कराया गया। आदिल से आदित्य बने युवक का कहना था कि उसे इस्लाम धर्म की बहुत सी चीजों पर आपत्ति थी। इस वजह से वह कभी भी उसमें मैच नहीं हो पाता था। उसका लगाव सनातन धर्म में था और वहां अधिकतर मंदिरों में जाकर पूजा-अर्चना करता था।  हिन्दू धर्म अपनाने वाले युवक का कहना है कि उसके पिता ने उसे अपने से अलग कर दिया। उसने वापस पिता के पास जाने की कोशिश भी की, लेकिन जब पिता ने उसे नहीं बुलाया तो वह अकेले ही रहने लगा। युवक ने बताया कि उसके पिता ने पब्लिक नोटिस भी अखबारों में निकला था। आदित्य ने बताया कि उसने विधिवत न्याय संगत कार्य पूर्ण करने के बाद आज सनातन धर्म अपना लिया है और वह खुश है। युवक का कहना है कि उसे बचपन से ही हिन्दू धर्म में आस्था थी और वह मंदिरों में भी जाया करता था।  इस मामले में महादेव संरक्षक अशोक पालीवाल का कहना है कि आदिल से आदित्य बना युवक अपने धर्म की कुरीतियों से दुखी था और उसकी सनातन धर्म में आस्था थी। इसी के चलते उसने आज विधि विधान से सनातन धर्म अपनाया है। पंडितों ने आदिल का विधि विधान से नामकरण किया है। जिससे वह अब आदित्य आर्य के नाम से जाना जाएगा। 

You can share this post!

Related News

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खंडवा में मुस्लिम युवक ने हिंदू धर्म अपनाया। – फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार Follow Us

मध्य प्रदेश के खंडवा में धर्म परिवर्तन का मामला सामने आया है। जिसमें एक मुस्लिम युवक ने हिन्दू  धर्म अपना लिया है। कल तक आदिल पठान के नाम से पहचाने जाने वाला यह युवक अब आदित्य आर्य के नाम से पहचाना जाएगा। 

खंडवा के प्राचीन महादेवगढ़ मंदिर में सोमवार दोपहर में एक मुस्लिम युवक आदिल पठान ने सनातन धर्म अपनाकर अपना नाम आदित्य आर्य रख लिया है। महादेवगढ़ मंदिर में विधि विधान से धर्म परिवर्तन कराया गया। आदिल से आदित्य बने युवक का कहना था कि उसे इस्लाम धर्म की बहुत सी चीजों पर आपत्ति थी। इस वजह से वह कभी भी उसमें मैच नहीं हो पाता था। उसका लगाव सनातन धर्म में था और वहां अधिकतर मंदिरों में जाकर पूजा-अर्चना करता था। 

हिन्दू धर्म अपनाने वाले युवक का कहना है कि उसके पिता ने उसे अपने से अलग कर दिया। उसने वापस पिता के पास जाने की कोशिश भी की, लेकिन जब पिता ने उसे नहीं बुलाया तो वह अकेले ही रहने लगा। युवक ने बताया कि उसके पिता ने पब्लिक नोटिस भी अखबारों में निकला था। आदित्य ने बताया कि उसने विधिवत न्याय संगत कार्य पूर्ण करने के बाद आज सनातन धर्म अपना लिया है और वह खुश है। युवक का कहना है कि उसे बचपन से ही हिन्दू धर्म में आस्था थी और वह मंदिरों में भी जाया करता था। 

इस मामले में महादेव संरक्षक अशोक पालीवाल का कहना है कि आदिल से आदित्य बना युवक अपने धर्म की कुरीतियों से दुखी था और उसकी सनातन धर्म में आस्था थी। इसी के चलते उसने आज विधि विधान से सनातन धर्म अपनाया है। पंडितों ने आदिल का विधि विधान से नामकरण किया है। जिससे वह अब आदित्य आर्य के नाम से जाना जाएगा। 

Posted in MP