mp-news:-केदारनाथ-में-फंसे-मध्य-प्रदेश-के-51-लोगों-को-एयरलिफ्ट-किया-गया,-सभी-सुरक्षित
केदारनाथ दर्शन करने गए मध्य प्रदेश के 61 यात्री भूस्खलन के कारण वहां फंस गए। इनमें से 51 को एयरलिफ्ट कर सुरक्षित रुद्रप्रयाग पहुंचाया। वहीं, 10 यात्री भी सुरक्षित स्थान पर है। प्रशासन उत्तराखंड सरकार के सतत संपर्क में है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव - फोटो : अमर उजाला विस्तार Follow Us केदारनाथ दर्शन करने गए यात्री भूस्खलन के कारण यात्री में फंस गए। इसमें मध्य प्रदेश के भी 61 यात्री शामिल थे। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बताया कि चारधाम की यात्रा के दौरान केदारनाथ में फंसे प्रदेश के 61 यात्रियों में से 51 यात्रियों को गुरुवार को एयरलिफ्ट कर सुरक्षित रुद्रप्रयाग पहुंचाया गया है। शेष 10 यात्री केदारनाथ में ही सुरक्षित स्थान पर है।  मुख्यमंत्री ने कहा कि शिवपुरी के बदरवास क्षेत्र के कुल 61 लोग एक बस तथा अन्य चार पहिया वाहन लेकर केदारनाथ दर्शन के लिए गए थे, जो भूस्खलन के कारण वहां फंस गए। राज्य सरकार ने उत्तराखंड सरकार से संपर्क कर उन्हें एयरलिफ्ट कराया और 51 यात्रियों को हेलीकॉप्टर से रेस्क्यू कर रुद्रप्रयाग पहुंचाया गया हैं। शेष यात्री केदारनाथ क्षेत्र में ही  हैं और सुरक्षित है। राज्य सरकार उत्तराखंड सरकार के सतत संपर्क में है। मुख्यमंत्री  ने कहा कि राज्य सरकार का प्रयास है कि किसी यात्री को कोई कष्ट न हो। हमारी धार्मिक यात्रा के दौरान वर्षाजनित कठिनाइयों के कारण यह घटना हुई है। सभी यात्री कुशलक्षेम है।

You can share this post!

Related News

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

केदारनाथ दर्शन करने गए मध्य प्रदेश के 61 यात्री भूस्खलन के कारण वहां फंस गए। इनमें से 51 को एयरलिफ्ट कर सुरक्षित रुद्रप्रयाग पहुंचाया। वहीं, 10 यात्री भी सुरक्षित स्थान पर है। प्रशासन उत्तराखंड सरकार के सतत संपर्क में है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव – फोटो : अमर उजाला

विस्तार Follow Us

केदारनाथ दर्शन करने गए यात्री भूस्खलन के कारण यात्री में फंस गए। इसमें मध्य प्रदेश के भी 61 यात्री शामिल थे। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बताया कि चारधाम की यात्रा के दौरान केदारनाथ में फंसे प्रदेश के 61 यात्रियों में से 51 यात्रियों को गुरुवार को एयरलिफ्ट कर सुरक्षित रुद्रप्रयाग पहुंचाया गया है। शेष 10 यात्री केदारनाथ में ही सुरक्षित स्थान पर है। 

मुख्यमंत्री ने कहा कि शिवपुरी के बदरवास क्षेत्र के कुल 61 लोग एक बस तथा अन्य चार पहिया वाहन लेकर केदारनाथ दर्शन के लिए गए थे, जो भूस्खलन के कारण वहां फंस गए। राज्य सरकार ने उत्तराखंड सरकार से संपर्क कर उन्हें एयरलिफ्ट कराया और 51 यात्रियों को हेलीकॉप्टर से रेस्क्यू कर रुद्रप्रयाग पहुंचाया गया हैं। शेष यात्री केदारनाथ क्षेत्र में ही  हैं और सुरक्षित है। राज्य सरकार उत्तराखंड सरकार के सतत संपर्क में है। मुख्यमंत्री  ने कहा कि राज्य सरकार का प्रयास है कि किसी यात्री को कोई कष्ट न हो। हमारी धार्मिक यात्रा के दौरान वर्षाजनित कठिनाइयों के कारण यह घटना हुई है। सभी यात्री कुशलक्षेम है।

Posted in MP