केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर - फोटो : अमर उजाला विस्तार Follow Us भोपाल। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कांग्रेस पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने कांग्रेस का नाम लिए बिना कहा कि कुछ लोगों के लिए परिवार फर्स्ट है, जबकि हमारे लिए राष्ट्र सबसे पहले आता है। भोपाल प्रवास पर आए अनुराग ठाकुर ने शनिवार को प्रेस वार्ता को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के लिए देश में परिवार प्रथम है। भाजपा में राष्ट्र और देश प्रथम है। नेहरू-गांधी नाम रखने को लेकर होड़ लगी है। आगे पता नहीं किसका नाम रखने का सोचेंगे। उन्होंने राहुल गांधी के लद्दाख जाने पर भी सवाल उठाया और पूछा कि पहले वह कभी लद्दाख क्यों नहीं गए? जम्मू-कश्मीर से धारा 370 हटने के कारण ही राहुल गांधी आज वहां छुट्टियां मना पा रहे हैं। कांग्रेस विकास को लेकर कहीं नहीं टिकती अनुराग ठाकुर ने कांग्रेस के भ्रष्टाचार के आरोपों का जवाब दिया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस विकास को लेकर भाजपा के सामने कहीं टिकती नहीं है। इस वजह से भ्रम फैलाती है और दुष्प्रचार करती है। उन्होंने कहा कि जब तक मध्य प्रदेश में कांग्रेस की सरकार थी, यह बीमारू राज्य था। भाजपा की सरकार ने इसे बाहर लाया। ठाकुर ने कहा कि मैं बड़े-बुजुर्गों से आग्रह करुंगा कि वह 18 से 19 साल के युवाओं को 20 साल पहले के मध्य प्रदेश की स्थिति क्या थी, यह बताए। बघेल को भी घेरा ठाकुर ने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर भी गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि उनके स्टाफ में कोई इमानदार व्यक्ति नहीं है। युवाओं के लिए कुछ नहीं हो रहा है, जबकि मध्य प्रदेश सरकार युवाओं के लिए बहुत अच्छा काम कर रही है।

You can share this post!

Related News

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर – फोटो : अमर उजाला

विस्तार Follow Us

भोपाल। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कांग्रेस पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने कांग्रेस का नाम लिए बिना कहा कि कुछ लोगों के लिए परिवार फर्स्ट है, जबकि हमारे लिए राष्ट्र सबसे पहले आता है।

भोपाल प्रवास पर आए अनुराग ठाकुर ने शनिवार को प्रेस वार्ता को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के लिए देश में परिवार प्रथम है। भाजपा में राष्ट्र और देश प्रथम है। नेहरू-गांधी नाम रखने को लेकर होड़ लगी है। आगे पता नहीं किसका नाम रखने का सोचेंगे। उन्होंने राहुल गांधी के लद्दाख जाने पर भी सवाल उठाया और पूछा कि पहले वह कभी लद्दाख क्यों नहीं गए? जम्मू-कश्मीर से धारा 370 हटने के कारण ही राहुल गांधी आज वहां छुट्टियां मना पा रहे हैं।

कांग्रेस विकास को लेकर कहीं नहीं टिकती
अनुराग ठाकुर ने कांग्रेस के भ्रष्टाचार के आरोपों का जवाब दिया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस विकास को लेकर भाजपा के सामने कहीं टिकती नहीं है। इस वजह से भ्रम फैलाती है और दुष्प्रचार करती है। उन्होंने कहा कि जब तक मध्य प्रदेश में कांग्रेस की सरकार थी, यह बीमारू राज्य था। भाजपा की सरकार ने इसे बाहर लाया। ठाकुर ने कहा कि मैं बड़े-बुजुर्गों से आग्रह करुंगा कि वह 18 से 19 साल के युवाओं को 20 साल पहले के मध्य प्रदेश की स्थिति क्या थी, यह बताए।

बघेल को भी घेरा
ठाकुर ने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर भी गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि उनके स्टाफ में कोई इमानदार व्यक्ति नहीं है। युवाओं के लिए कुछ नहीं हो रहा है, जबकि मध्य प्रदेश सरकार युवाओं के लिए बहुत अच्छा काम कर रही है।

Posted in MP