विस्तार Follow Us
मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा तैयारी में जुट गई है। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह चुनाव की तैयारी को लेकर भोपाल में कई बैठकें कर चुके है। अब रविवार को उन्होंने दिल्ली में चुनाव की तैयारी को लेकर बड़ी बैठक बुलाई। बैठक केंद्रीय मंत्री शाह के बंगले पर हो रही है।
बैठक में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के अलावा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा, प्रदेश प्रभारी मुरलीधर राव, चुनाव प्रभारी भूपेंद्र यादव, चुनाव प्रबंधन समिति के संयोजक नरेंद्र सिंह तोमर समेत अन्य पदाधिकारियों के शामिल होने की चर्चा है। बता दें भाजपा के दिग्गज नेताओं ने प्रदेश में अलग-अलग संभागीय कार्यकर्ता बैठकों में भाग लिया। चुनाव प्रभारी भूपेंद्र सिंह ने दो दिन पहले भोपाल में बैठक और ग्वालियर-चंबल में संभागीय सम्मेलन में भाग लिया। वह बैठकों की रिपोर्ट और असंतुष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं की जानकारी लेकर दिल्ली पहुंचे। इसके आधार पर बैठक में शाह ने मध्य प्रदेश में आगामी चुनाव को आगामी रणनीति पर चर्चा होगी। वहीं, अन्य राष्ट्रीय और प्रदेश के नेता अलग-अलग संभाग में पहुंचे। यहां उन्होंने कार्यकर्ताओं को चुनावी तैयारी के लिए सक्रिय करने के साथ ही उनसे फीडबैक भी लिया गया। सभी नेताओं ने पदाधिकारियों से नाराज कार्यकर्ताओं की जानकारी जुटाई। जानकारी के अनुसार इसी के अनुसार अब भाजपा अपनी रणनीति बनाएगी।
तोमर बोले- नाराजगी को रूमाल में बांध कर रखे
भोपाल के करोंद के नरेला विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं सम्मेलन को प्रदेश चुनाव प्रबंधन समिति के संयोजक नरेंद्र सिंह तोमर ने संबोधित किया। उन्होंने भाजपा के कार्यकर्ताओं से नाराजगी दूर करने की अपील की। अपनी नाराजगी को रूमाल में बांधकर रखे। चुनाव के समय नाराजगी नहीं पार्टी का साथ देने की जरूरत होती है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं के पास बड़ी जिम्मेदारी है। सबके पास फोन हैं और सबको आने वाले दिनों में प्रतिदिन कम से कम दस लोगों को फोन कर केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं के बारे में जानकारी देना है। लोगों से लगातार संवाद से पार्टी से किसी ना किसी कारण से नाराज लोग भी सकारात्मक रूख अपनाएंगे। उन्होंने कार्यकर्ताओं को हितग्राहियों से भी संपर्क करने को कहा। उन्होंने कहा कि चुनाव जिताना भाजपा कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है। तोमर गुना जिले के चांचौड़ा में भी कार्यकर्ताओं को संबोधित करने पहुंचे।
युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सोमवार को आएंगे भोपाल
भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष वैभव पवार ने बताया कि मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या सोमवार को भोपाल प्रवास पर रहेंगे। तेजस्वी सूर्या सुबह 7.25 बजे भोपाल के राजा भोज एयरपोर्ट पहुंचेंगे। सुबह 11 बजे भाजपा प्रदेश कार्यालय में पत्रकार-वार्ता को संबोधित करेंगे। दोपहर 12 बजे होटल आमेर ग्रीन्स, होशंगाबाद रोड, भोपाल में प्रदेश स्तरीय मंडल अध्यक्ष कार्यशाला को संबोधित करेंगे। शाम 4 बजे कुशाभाऊ ठाकरे सभागार (मिंटो हाल) पुरानी विधान सभा पर “गर्ल्स कॉन्क्लेव“ को संबोधित करेंगे। रात्रि 8 बजे गुफा मंदिर भोपाल में पूजन करेंगे। तेजस्वी रात्रि 9.25 बजे राजा भोज विमानतल से दिल्ली प्रस्थान करेंगे।
Comments