mp-news:-कमलनाथ-पर-शिवराज-का-पलटवार,-हम-युद्ध-को-तैयार,-कांग्रेस-बौखलाहट-में-उल-जुलूल-आरोप-लगा-रही-है
सीएम शिवराज सिंह चौहान - फोटो : अमर उजाला विस्तार Follow Us मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा और कांग्रेस नेताओं में आरोप-प्रत्यारोप तेज हो गए हैं। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ ने भाजपा की सरकार के 18 साल में हुए घोटालों की कथित शीट जारी की। इस पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पलटवार किया है। शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि हमारी तैयारी युद्ध स्तर पर चल रही है। कांग्रेस बौखला गई है। इस वजह से उल-जुलूल आरोप लगा रही है। जनता का जो प्यार और आशीर्वाद मिल रहा है, वह अद्भुत और अभूतपूर्व है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शुक्रवार को कहा कि भारतीय जनता पार्टी पूरी तरह से मैदान में है। युद्ध स्तर पर हमारी तैयारियां चल रही है। कांग्रेस कह रही थी "एक साल पहले उम्मीदवार घोषित करेंगे, छह महीने पहले उम्मीदवार घोषित करेंगे लेकिन भारतीय जनता पार्टी ने तो अपने उम्मीदवार घोषित कर दिए। हमारे सेनापति अब मैदान में है। सरकार का विकास पर्व चल रहा है। जनकल्याणकारी योजनाओं का क्रियान्वयन हो रहा है। अलग-अलग करीब कल्याण और जन कल्याण के कार्यक्रम लगातार किए जा रहे हैं।"  22 को सीखो और कमाओ योजना का शुभारंभ  मुख्यमंत्री सीखो ओर कमाओ योजना का शुभारंभ 22 अगस्त को होगा। शिवराज ने कहा कि लाड़ली बहना जैसी कई योजनाएं हम लोग पहले से ही चला रहे हैं। हमारी तैयारी से कांग्रेस परेशान है।  20 को शाह रिपोर्ट कार्ड जारी करेंगे  केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह 20 अगस्त को भोपाल में भाजपा सरकार के कार्यकाल का रिपोर्ट कार्ड पेश करेंगे। सरकार के द्वारा जो काम किया गया है, हमारे नेता अमित शाह उनके बारे में बताएंगे।   ग्वालियर में कार्यसमिति की बैठक  शिवराज ने कहा कि हमारी विस्तारित कार्यकारिणी की बैठक 20 अगस्त को ही ग्वालियर में होने वाली है। चुनाव के पहले हमारे विधानसभा के सम्मेलन चल रहे हैं। जन दर्शन चल रहे हैं। अलग-अलग कार्यक्रम चल रहे हैं। हम लोग विजय के संकल्प और विश्वास के साथ मैदान में हैं।   2023 के बाद 2024 में भी सभी 29 सीटें जीतेंगे मुख्यमंत्री शिवराज ने कहा कि जनदर्शन में लोगों की भीड़ उमड़ रही है। जल्द ही हमारी कई यात्राएं प्रारंभ होने वाली है। इसे देखकर कांग्रेस परेशान है। भाजपा फिर से भारी बहुमत से 2023 का विधानसभा चुनाव जीतकर सरकार बनाने वाली है। 2024 में लोकसभा की 29 की 29 सीटें भारतीय जनता पार्टी जीतेगी।

You can share this post!

Related News

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सीएम शिवराज सिंह चौहान – फोटो : अमर उजाला

विस्तार Follow Us

मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा और कांग्रेस नेताओं में आरोप-प्रत्यारोप तेज हो गए हैं। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ ने भाजपा की सरकार के 18 साल में हुए घोटालों की कथित शीट जारी की। इस पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पलटवार किया है। शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि हमारी तैयारी युद्ध स्तर पर चल रही है। कांग्रेस बौखला गई है। इस वजह से उल-जुलूल आरोप लगा रही है। जनता का जो प्यार और आशीर्वाद मिल रहा है, वह अद्भुत और अभूतपूर्व है।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शुक्रवार को कहा कि भारतीय जनता पार्टी पूरी तरह से मैदान में है। युद्ध स्तर पर हमारी तैयारियां चल रही है। कांग्रेस कह रही थी “एक साल पहले उम्मीदवार घोषित करेंगे, छह महीने पहले उम्मीदवार घोषित करेंगे लेकिन भारतीय जनता पार्टी ने तो अपने उम्मीदवार घोषित कर दिए। हमारे सेनापति अब मैदान में है। सरकार का विकास पर्व चल रहा है। जनकल्याणकारी योजनाओं का क्रियान्वयन हो रहा है। अलग-अलग करीब कल्याण और जन कल्याण के कार्यक्रम लगातार किए जा रहे हैं।” 

22 को सीखो और कमाओ योजना का शुभारंभ 
मुख्यमंत्री सीखो ओर कमाओ योजना का शुभारंभ 22 अगस्त को होगा। शिवराज ने कहा कि लाड़ली बहना जैसी कई योजनाएं हम लोग पहले से ही चला रहे हैं। हमारी तैयारी से कांग्रेस परेशान है। 

20 को शाह रिपोर्ट कार्ड जारी करेंगे 
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह 20 अगस्त को भोपाल में भाजपा सरकार के कार्यकाल का रिपोर्ट कार्ड पेश करेंगे। सरकार के द्वारा जो काम किया गया है, हमारे नेता अमित शाह उनके बारे में बताएंगे।  
ग्वालियर में कार्यसमिति की बैठक 
शिवराज ने कहा कि हमारी विस्तारित कार्यकारिणी की बैठक 20 अगस्त को ही ग्वालियर में होने वाली है। चुनाव के पहले हमारे विधानसभा के सम्मेलन चल रहे हैं। जन दर्शन चल रहे हैं। अलग-अलग कार्यक्रम चल रहे हैं। हम लोग विजय के संकल्प और विश्वास के साथ मैदान में हैं।  

2023 के बाद 2024 में भी सभी 29 सीटें जीतेंगे
मुख्यमंत्री शिवराज ने कहा कि जनदर्शन में लोगों की भीड़ उमड़ रही है। जल्द ही हमारी कई यात्राएं प्रारंभ होने वाली है। इसे देखकर कांग्रेस परेशान है। भाजपा फिर से भारी बहुमत से 2023 का विधानसभा चुनाव जीतकर सरकार बनाने वाली है। 2024 में लोकसभा की 29 की 29 सीटें भारतीय जनता पार्टी जीतेगी।

Posted in MP