mp-news:-कटनी-में-पहली-बारिश-ने-किए-सड़क-के-दो-हिस्से,-भ्रष्टाचार-की-उखड़ी-परत-देखकर-लोग-अक्रोशित
दो हिस्सों में बंट गई सड़क, लोग परेशान - फोटो : अमर उजाा विस्तार Follow Us मध्यप्रदेश में सक्रिय हुए मानसून ने कटनी नगर निगम के भ्रष्टाचार की पोल खोलकर रख दी है। जिले में बीती रात हुई हल्की बारिश ने  2 दिन पहले सुधार कार्य में बनी नई सड़क को 3 से 4 फीट गहरे गड्ढे में तब्दील करते हुए 2 हिस्सों में बांट दिया है। इससे लोगों में काफी आक्रोश है, लो जल्द से जल्द सड़क को सही कराने की मांग कर रहे हैं।  कटनी नगर निगम क्षेत्र के वार्ड नंबर 3 स्थित पहरूआ इलाके में बीती रात हुई बारिश ने 2 दिन पूर्व बनी गुणवत्ताहीन सड़क निर्माण की पोल खोलते हुए उसकी धज्जियां उड़ा दी हैं। आलम यह है कि सीवर लाइन कंपनी द्वारा बनाई गई सड़क 3 से 4 फीट नीचे धंस गई। सुबह स्थानीय लोगों की नींद खुली तो वे सड़क की हालत देखकर भौचक्के रह गए। वाहनों को निकलने में हो रही समस्या और पैदल चल रहे राहगीरों में नगर निगम के प्रति आक्रोश है। पहली बारिश से दो हिस्सो मे बांटी सड़क की शिकायत लोगों ने नगर निगम से लेकर पार्षद तक से की है, लेकिन उन्होंने लोगों को सिर्फ आश्वासन ही दिया है। बता दें कि कटनी नगर निगम क्षेत्र के करीब 104 किमी लंबी सीवर लाइन बिछाने और उसमे पुनः व्यवस्थित रूप सड़क बनाने का कार्य गुजरात की जयंती सुपर कंस्ट्रक्शन कंपनी को दिया गया था। जिसके लिए नगर निगम द्वारा कंस्ट्रक्शन कंपनी को  96.50 करोड़ रुपए का ठेका दिया है। लेकिन, कंपनी द्वारा घटिया निर्माण ने भ्रष्टाचार की पोल मानसून की पहली बारिश ने हो खोलकर रख दिया है।

You can share this post!

Related News

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

दो हिस्सों में बंट गई सड़क, लोग परेशान – फोटो : अमर उजाा

विस्तार Follow Us

मध्यप्रदेश में सक्रिय हुए मानसून ने कटनी नगर निगम के भ्रष्टाचार की पोल खोलकर रख दी है। जिले में बीती रात हुई हल्की बारिश ने  2 दिन पहले सुधार कार्य में बनी नई सड़क को 3 से 4 फीट गहरे गड्ढे में तब्दील करते हुए 2 हिस्सों में बांट दिया है। इससे लोगों में काफी आक्रोश है, लो जल्द से जल्द सड़क को सही कराने की मांग कर रहे हैं। 

कटनी नगर निगम क्षेत्र के वार्ड नंबर 3 स्थित पहरूआ इलाके में बीती रात हुई बारिश ने 2 दिन पूर्व बनी गुणवत्ताहीन सड़क निर्माण की पोल खोलते हुए उसकी धज्जियां उड़ा दी हैं। आलम यह है कि सीवर लाइन कंपनी द्वारा बनाई गई सड़क 3 से 4 फीट नीचे धंस गई। सुबह स्थानीय लोगों की नींद खुली तो वे सड़क की हालत देखकर भौचक्के रह गए। वाहनों को निकलने में हो रही समस्या और पैदल चल रहे राहगीरों में नगर निगम के प्रति आक्रोश है।

पहली बारिश से दो हिस्सो मे बांटी सड़क की शिकायत लोगों ने नगर निगम से लेकर पार्षद तक से की है, लेकिन उन्होंने लोगों को सिर्फ आश्वासन ही दिया है। बता दें कि कटनी नगर निगम क्षेत्र के करीब 104 किमी लंबी सीवर लाइन बिछाने और उसमे पुनः व्यवस्थित रूप सड़क बनाने का कार्य गुजरात की जयंती सुपर कंस्ट्रक्शन कंपनी को दिया गया था। जिसके लिए नगर निगम द्वारा कंस्ट्रक्शन कंपनी को  96.50 करोड़ रुपए का ठेका दिया है। लेकिन, कंपनी द्वारा घटिया निर्माण ने भ्रष्टाचार की पोल मानसून की पहली बारिश ने हो खोलकर रख दिया है।

Posted in MP