mp-news:-उमरिया-में-नाली-में-45-वर्षीय-व्यक्ति-का-शव-मिलने-से-फैली-सनसनी,-लोगों-ने-जताई-हत्या-की-आशंका
नाली में व्यक्ति का मिला शव। - फोटो : Amar Ujala Digital विस्तार Follow Us उमरिया में 45 वर्षीय एक व्यक्ति का शव संदिग्ध अवस्था में मिलने से अफरा-तफरी का माहौल बन गया। यहां 45 वर्षीय एक व्यक्ति का शव संदिग्ध अवस्था में नाली में मिला। लोगों ने इसकी हत्या की आशंका जताई है। जानकारी के अनुसार उमरिया जिला मुख्यालय स्थित वार्ड क्रमांक 16 में नव निर्मित आदिवासी कन्या छात्रावास जो कैंप और झिरिया मोहल्ला के बीच बना हुआ है। जहां पास ही स्थित नाली में 45 वर्षीय युवक का शव औंधे मुंह मिलने से सनसनी फैल गई। तो वहीं दबी जुबान में लोगों ने हत्या की भी आशंका व्यक्त किया है। जानकारी के अनुसार कोतवाली थाने में पदस्थ सहायक उप निरीक्षक पीयूष गौतम से मिली जानकारी के अनुसार मृत व्यक्ति की पहचान वार्ड नंबर 15 कैंप निवासी राकेश कोल पुत्र छोटे लाल कोल के रूप में हुई है। वहीं, बताया गया है कि मृत व्यक्ति वेल्डिंग का कार्य करता था। उमरिया मोटर्स में वेल्डिंग का कार्य करता था। इसके अलावा वह नशे का आदी रहा है। हालांकि प्रथम दृष्टया आशंका व्यक्त की गई है कि देर रात हुई भारी बारिश के दौरान नशे में होने के कारण नाली में औंधे मुंह गिरने से उसका दम घुट गया, जिससे उसकी मौत हो गई। हालांकि अभी पोस्टमार्टम के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी। कोतवाली पुलिस मर्ग पंचनामा कर आगे की कार्रवाई में जुटी है।

You can share this post!

Related News

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नाली में व्यक्ति का मिला शव। – फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार Follow Us

उमरिया में 45 वर्षीय एक व्यक्ति का शव संदिग्ध अवस्था में मिलने से अफरा-तफरी का माहौल बन गया। यहां 45 वर्षीय एक व्यक्ति का शव संदिग्ध अवस्था में नाली में मिला। लोगों ने इसकी हत्या की आशंका जताई है।

जानकारी के अनुसार उमरिया जिला मुख्यालय स्थित वार्ड क्रमांक 16 में नव निर्मित आदिवासी कन्या छात्रावास जो कैंप और झिरिया मोहल्ला के बीच बना हुआ है। जहां पास ही स्थित नाली में 45 वर्षीय युवक का शव औंधे मुंह मिलने से सनसनी फैल गई। तो वहीं दबी जुबान में लोगों ने हत्या की भी आशंका व्यक्त किया है।

जानकारी के अनुसार कोतवाली थाने में पदस्थ सहायक उप निरीक्षक पीयूष गौतम से मिली जानकारी के अनुसार मृत व्यक्ति की पहचान वार्ड नंबर 15 कैंप निवासी राकेश कोल पुत्र छोटे लाल कोल के रूप में हुई है। वहीं, बताया गया है कि मृत व्यक्ति वेल्डिंग का कार्य करता था। उमरिया मोटर्स में वेल्डिंग का कार्य करता था। इसके अलावा वह नशे का आदी रहा है। हालांकि प्रथम दृष्टया आशंका व्यक्त की गई है कि देर रात हुई भारी बारिश के दौरान नशे में होने के कारण नाली में औंधे मुंह गिरने से उसका दम घुट गया, जिससे उसकी मौत हो गई।

हालांकि अभी पोस्टमार्टम के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी। कोतवाली पुलिस मर्ग पंचनामा कर आगे की कार्रवाई में जुटी है।

Posted in MP