नवागत एसपी सुनील तिवारी – फोटो : अमर उजाला
विस्तार Follow Us
मध्यप्रदेश में एक बार फिर चार IPS अधिकारियों का तबादला कर दिया गया है। राजगढ़ SP वीरेंद्र कुमार सिंह को हटाया गया है, जिनकी जगह अब धर्मराज मीणा राजगढ़ के नए SP होंगे।
वहीं, धर्मराज मीणा का SP दमोह के पद पर किए ट्रांसफर को संसोधित कर सुनील तिवारी को दमोह के नए SP का दायित्व दिया गया है। इनके आलवा रामशरण श्रीवास्तव 24वीं वाहिनी विसबल सेनानी बनाए गए हैं, जिन्हे SP नारकोटिक्स मंदसौर का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है।
बता दें कि नवागत एसपी सुनील तिवारी 24वीं बटालियन जाबरा पुलिस अधीक्षक के पद पर पदस्थ थे। वर्तमान एसपी राकेश कुमार सिंह को सिवनी एसपी बनाया गया है। अचानक जारी हुए आदेश सभी अचंभित हैं।
Comments