mp-news:-अंतरराष्ट्रीय-बाघ-कुख्यात-तस्कर-आदिल-सिंह-उर्फ-कल्ला-बावरिया-एमपी-में-गिरफ्तार
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला विस्तार Follow Us मध्य प्रदेश स्टेट टाइगर स्ट्राइक फोर्स ने विदिशा-सागर राजमार्ग में ग्यारसपुर के पास घेराबंदी कर कुख्यात अंतर्राष्ट्रीय बाघ कुख्याततस्कर आदिल सिंह उर्फ कल्ला बावरिया को गिरफ्तार किया है। स्टेट टाइगर स्ट्राइक फोर्स ने वन्यजीवअपराध नियंत्रण ब्यूरो भारत सरकार के इंटेलिजेंस इनपुट के आधार पर पकड़ा।  केंद्र सरकार द्वारा बाघों के शिकार पर जारी अलर्ट पर कार्यवाही करते हुए देश के अलग-अलग प्रदेशों के वन विभाग/  पुलिस विभाग तमिलनाडु, महाराष्ट्र, असम, मेघालय में बाघ की खाल व हड्डियों की भारी मात्रा में जप्ती की गई। तथा उसके शिकार एवं तस्करी में लिप्त उत्तर भारत निवासी विशेष शिकारी गिरोह (बावरिया) के कई सदस्यों को गिरफ्तार किया गया है।  जानकारी के अनुसार कार्रवाई से बचने के लिए कल्ला बावरिया मध्य प्रदेश के विदिशा-सागर जिले में डेरा लगा कर रह रहा था। कल्ला बावरिया के विरुद्ध देश में कई राज्यों में तथा पड़ोसी राष्ट्र नेपाल में भी बाद्य के शिकार एवं उसके अवयवों की तस्करी के प्रकरण दर्ज है।  कल्ला बावरिया को कई राज्यों की पुलिस, वन विभाग एवं नेपाल सेंट्रल इंवेस्टिगेशन ब्यूरों तलाश रही थी। इस कार्रवाई से न केवल मध्य प्रदेश बल्कि देश में बाघों के संरक्षण एवं सुरक्षा सुनिश्चित हो सकेगी। तथा बाघ की तस्करी में संलिप्त संगठित अपराध को रोकने की दिशा में अहम कड़ी साबित होगी। कल्ला बावरिया को विशेष न्यायालय नर्मदापुरम में फॉरेस्ट कस्टेडी रिमांड के लिए प्रस्तुत किया गया। बावरिया गिरोह के अन्य सदस्यों एवं अपराध को लेकर देश के दूसरे राज्यों से जानकारी एकत्रित की जा रही है। 

You can share this post!

Related News

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सांकेतिक तस्वीर। – फोटो : अमर उजाला

विस्तार Follow Us

मध्य प्रदेश स्टेट टाइगर स्ट्राइक फोर्स ने विदिशा-सागर राजमार्ग में ग्यारसपुर के पास घेराबंदी कर कुख्यात अंतर्राष्ट्रीय बाघ कुख्याततस्कर आदिल सिंह उर्फ कल्ला बावरिया को गिरफ्तार किया है। स्टेट टाइगर स्ट्राइक फोर्स ने वन्यजीवअपराध नियंत्रण ब्यूरो भारत सरकार के इंटेलिजेंस इनपुट के आधार पर पकड़ा। 

केंद्र सरकार द्वारा बाघों के शिकार पर जारी अलर्ट पर कार्यवाही करते हुए देश के अलग-अलग प्रदेशों के वन विभाग/  पुलिस विभाग तमिलनाडु, महाराष्ट्र, असम, मेघालय में बाघ की खाल व हड्डियों की भारी मात्रा में जप्ती की गई। तथा उसके शिकार एवं तस्करी में लिप्त उत्तर भारत निवासी विशेष शिकारी गिरोह (बावरिया) के कई सदस्यों को गिरफ्तार किया गया है। 

जानकारी के अनुसार कार्रवाई से बचने के लिए कल्ला बावरिया मध्य प्रदेश के विदिशा-सागर जिले में डेरा लगा कर रह रहा था। कल्ला बावरिया के विरुद्ध देश में कई राज्यों में तथा पड़ोसी राष्ट्र नेपाल में भी बाद्य के शिकार एवं उसके अवयवों की तस्करी के प्रकरण दर्ज है। 

कल्ला बावरिया को कई राज्यों की पुलिस, वन विभाग एवं नेपाल सेंट्रल इंवेस्टिगेशन ब्यूरों तलाश रही थी। इस कार्रवाई से न केवल मध्य प्रदेश बल्कि देश में बाघों के संरक्षण एवं सुरक्षा सुनिश्चित हो सकेगी। तथा बाघ की तस्करी में संलिप्त संगठित अपराध को रोकने की दिशा में अहम कड़ी साबित होगी। कल्ला बावरिया को विशेष न्यायालय नर्मदापुरम में फॉरेस्ट कस्टेडी रिमांड के लिए प्रस्तुत किया गया। बावरिया गिरोह के अन्य सदस्यों एवं अपराध को लेकर देश के दूसरे राज्यों से जानकारी एकत्रित की जा रही है। 

Posted in MP