mp-news:श्रीनिवास-बीवी-बोले-मोदी-जी-भी-अब-मध्यप्रदेश-में-होने-वाले-सत्ता-परिवर्तन-को-नहीं-रोक-सकते
मध्य प्रदेश युवा कांग्रेस की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक आयोजित हुई - फोटो : अमर उजाला विस्तार Follow Us मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव की सभी राजनीति दलों ने तैयारी तेज कर दी है। इसके तहत ही भोपाल में मंगलवार को मध्य प्रदेश युवा कांग्रेस की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक आयोजित की गई। इसकी अध्यक्षा युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनिवास बीवी ने कहा कि अब मध्यप्रदेश में होने वाले सत्ता परिवर्तन को नहीं रोक सकते।  प्रदेश पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए श्रीनिवास ने कहा कि बूथ स्तर पर एक मज़बूत नेटवर्क के आधार पर ही हमारी जीत प्रदेश में निश्चित होगी। मोदी के भोपाल दौरे पर टिप्पणी करते हुए कहा की मोदी जी अब मप्र के कितने भी चक्कर लगा ले प्रदेश की जानता झांसे में फंसने वाली नहीं है। मप्र में कांग्रेस की भारी बहुमत से सरकार बनेगी। कर्नाटक चुनावों के अपने अनुभवों को साझा करते हुए उन्होंने प्रदेश के कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन किया और जीत का मंत्र दिया। बैठक में उपस्थित संघठन प्रभारी शोभा ओझा ने कार्यकर्ताओं से कहा कि प्रदेश का माहौल आज कांग्रेस के पक्ष में है। प्रदेश की जानता आज भाजपा को जड़ से उखाड़ फेंकने के लिए तैयार बैठी है। जिसमें एक बहुत बड़ा वर्ग युवाओं का है। आप सभी को उन युवाओं के बीच जाकर कमलनाथ जी के वचन पत्र के बारे में जानकारी देना होगा। हमारे 15 महीने के कार्यकाल को समझाना होगा जिसका बहुत सकारात्मक परिणाम मिलेगा। प्रदेश प्रभारी अखिलेश यादव और डॉ विक्रांत भूरिया ने नव नियुक्त प्रदेश पदाधिकारियों का परिचय करवाते हुए कहां कि यह सभी साथी पूरी ऊर्जा के साथ संगठन के काम में लग जाए। आगामी विधानसभा चुनाव की आप सभी पर महत्वपूर्ण जिम्मेदारी रहेगी। युवा कांग्रेस के मीडिया विभाग के अध्यक्ष विवेक त्रिपाठी ने कहां कि चुनाव में अब कुछ समय भी शेष नहीं है। हमें में एक जुटता के साथ भाजपा की युवा विरोधी नीतियों पर प्रहार करना होगा। आगामी विधानसभा सत्र में जब हमारे विधायक जानता के मुद्दों को सदन में उठाये तो युवा कांग्रेस को सड़को पर उतरकर प्रदेश में व्यप्त बेरोजगारी और शिक्षा घोटालों पर शिवराज सरकार से जवाब लेना होगा। आज प्रदेश का युवा सरकार से नाराज है। हमें उनकी भावना के अनुरूप जायदा से ज्यादा मुद्दों को वचन पत्र में शामिल करना होगा, जिसके लिए आप सभी के सुझाव आमंत्रित है। पीसीसी में बैठक के बाद युवा कांग्रेस पदाधिकारियों ने पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के आवास पर मुलाकात कर चर्चा की।  जिसमें कमलनाथ ने सभी को  कहा कि मध्यप्रदेश के युवा भाजपा सरकार के उब चुका है। युवा कांग्रेस के सभी कार्यकर्ता और पदाधिकारी युवाओं के बीच पहुंच कर कांग्रेस के वचन पत्र और कांग्रेस की जनकल्याणकारी योजनाओं को युवाओं तक पहुंचाएं। युवा कांग्रेस का मुख्य काम 65 हजार बूथों पर लाखों की संख्या में युवाओं को खड़ा कर सभी बूथ को मजबूत करना हैं।  

You can share this post!

Related News

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

मध्य प्रदेश युवा कांग्रेस की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक आयोजित हुई – फोटो : अमर उजाला

विस्तार Follow Us

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव की सभी राजनीति दलों ने तैयारी तेज कर दी है। इसके तहत ही भोपाल में मंगलवार को मध्य प्रदेश युवा कांग्रेस की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक आयोजित की गई। इसकी अध्यक्षा युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनिवास बीवी ने कहा कि अब मध्यप्रदेश में होने वाले सत्ता परिवर्तन को नहीं रोक सकते। 

प्रदेश पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए श्रीनिवास ने कहा कि बूथ स्तर पर एक मज़बूत नेटवर्क के आधार पर ही हमारी जीत प्रदेश में निश्चित होगी। मोदी के भोपाल दौरे पर टिप्पणी करते हुए कहा की मोदी जी अब मप्र के कितने भी चक्कर लगा ले प्रदेश की जानता झांसे में फंसने वाली नहीं है। मप्र में कांग्रेस की भारी बहुमत से सरकार बनेगी। कर्नाटक चुनावों के अपने अनुभवों को साझा करते हुए उन्होंने प्रदेश के कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन किया और जीत का मंत्र दिया। बैठक में उपस्थित संघठन प्रभारी शोभा ओझा ने कार्यकर्ताओं से कहा कि प्रदेश का माहौल आज कांग्रेस के पक्ष में है। प्रदेश की जानता आज भाजपा को जड़ से उखाड़ फेंकने के लिए तैयार बैठी है। जिसमें एक बहुत बड़ा वर्ग युवाओं का है। आप सभी को उन युवाओं के बीच जाकर कमलनाथ जी के वचन पत्र के बारे में जानकारी देना होगा। हमारे 15 महीने के कार्यकाल को समझाना होगा जिसका बहुत सकारात्मक परिणाम मिलेगा।

प्रदेश प्रभारी अखिलेश यादव और डॉ विक्रांत भूरिया ने नव नियुक्त प्रदेश पदाधिकारियों का परिचय करवाते हुए कहां कि यह सभी साथी पूरी ऊर्जा के साथ संगठन के काम में लग जाए। आगामी विधानसभा चुनाव की आप सभी पर महत्वपूर्ण जिम्मेदारी रहेगी। युवा कांग्रेस के मीडिया विभाग के अध्यक्ष विवेक त्रिपाठी ने कहां कि चुनाव में अब कुछ समय भी शेष नहीं है। हमें में एक जुटता के साथ भाजपा की युवा विरोधी नीतियों पर प्रहार करना होगा। आगामी विधानसभा सत्र में जब हमारे विधायक जानता के मुद्दों को सदन में उठाये तो युवा कांग्रेस को सड़को पर उतरकर प्रदेश में व्यप्त बेरोजगारी और शिक्षा घोटालों पर शिवराज सरकार से जवाब लेना होगा। आज प्रदेश का युवा सरकार से नाराज है। हमें उनकी भावना के अनुरूप जायदा से ज्यादा मुद्दों को वचन पत्र में शामिल करना होगा, जिसके लिए आप सभी के सुझाव आमंत्रित है।

पीसीसी में बैठक के बाद युवा कांग्रेस पदाधिकारियों ने पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के आवास पर मुलाकात कर चर्चा की।  जिसमें कमलनाथ ने सभी को  कहा कि मध्यप्रदेश के युवा भाजपा सरकार के उब चुका है। युवा कांग्रेस के सभी कार्यकर्ता और पदाधिकारी युवाओं के बीच पहुंच कर कांग्रेस के वचन पत्र और कांग्रेस की जनकल्याणकारी योजनाओं को युवाओं तक पहुंचाएं। युवा कांग्रेस का मुख्य काम 65 हजार बूथों पर लाखों की संख्या में युवाओं को खड़ा कर सभी बूथ को मजबूत करना हैं।  

Posted in MP