न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: उदित दीक्षित Updated Sat, 04 May 2024 01: 37 PM IST
मप्र के पूर्व सीएम कमलनाथ ने कहा- कांग्रेस पार्टी ने हमेशा से श्रमिक वर्ग का साथ दिया है और उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत करने के लिए प्रयास किए हैं। श्रमिक वर्ग की स्थिति में क्रांतिकारी बदलाव लाने के लिए कांग्रेस ने अपने न्याय पत्र में कुछ महत्वपूर्ण घोषणाएं की हैं। पूर्व सीएम कमलनाथ (फाइल फोटो) – फोटो : अमर उजाला
विस्तार Follow Us
मध्यप्रदेश में लोकसभा चुनाव का घमासान जारी है। सात महीने को होने वाले तीसरे चरण के मतदान से पहले कांग्रेस और भाजपा समेत अन्य पार्टियां चुनाव में पूरी ताकत झोंक रही हैं। रैली, सभाओं और सोशल मीडिया के माध्यम से मतदाताओं को अपने पाले में करने का प्रयास लगातार किया जा रहा है। प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने भी एक्स (ट्वीट) कर मतदाताओं को साधने का प्रयास किया।
उन्होंने एक्स कर लिखा- ‘किसी पार्टी के वादों को उसके इरादों से पहचाना जाता है। कांग्रेस पार्टी ने हमेशा से श्रमिक वर्ग का साथ दिया है और उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत करने के लिए प्रयास किए हैं। श्रमिक वर्ग की स्थिति में क्रांतिकारी बदलाव लाने के लिए कांग्रेस ने अपने न्याय पत्र में कुछ महत्वपूर्ण घोषणाएं की हैं। देश के श्रमिक वर्ग को इन घोषणाओं को बहुत ध्यान से देखना चाहिए और उसी के आधार पर मतदान करना चाहिए’।
श्रम का सम्मान – मनरेगा में दैनिक मजदूरी कम से कम 400 रुपए। सबको स्वास्थ्य अधिकार – 25 लाख रुपये का हेल्थ-कवर: मुफ़्त इलाज़, अस्पताल, डॉक्टर, दवा, टेस्ट, सर्जरी। शहरी रोजगार गारंटी – शहरों के लिए भी मनरेगा जैसी नई योजना। सामाजिक सुरक्षा – असंगठित मजदूरों के लिए जीवन और दुर्घटना बीमा। सुरक्षित रोजगार – मुख्य सरकारी कार्यों में कांट्रैक्ट सिस्टम मजदूरी बंद। देश में कांग्रेस की सरकार बनने पर मजदूरों की स्थिति में बुनियादी बदलाव आएगा। कांग्रेस का हाथ। श्रमिक वर्ग के साथ। किसी पार्टी के वादों को उसके इरादों से पहचाना जाता है। कांग्रेस पार्टी ने हमेशा से श्रमिक वर्ग का साथ दिया है और उनकी आर्थिक स्थिति मज़बूत करने के लिए प्रयास किए हैं। श्रमिक वर्ग की स्थिति में क्रांतिकारी बदलाव लाने के लिए कांग्रेस पार्टी ने अपने न्याय पत्र में कुछ महत्वपूर्ण…
— Kamal Nath (@OfficeOfKNath) May 4, 2024 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
Comments