mp-candidate-list:-सुबह-आम-आदमी-पार्टी-से-इस्तीफा-दिया-और-कुछ-ही-घंटों-बाद-भाजपा-की-लिस्ट-में-आया-नाम
राजकुमार कर्राये ने आम आदमी पार्टी छोड़ दी है। - फोटो : सोशल मीडिया विस्तार Follow Us भाजपा ने मध्यप्रदेश की 39 सीटों पर उम्मीदवारों का एलान कर दिया है। गुरुवार को लिस्ट जारी कर दी गई। इस लिस्ट में कुछ नामों ने चौंकाया भी है। बालाघाट जिले की लांजी विधानसभा से जिसका नाम भाजपा ने तय किया है, वो लिस्ट जारी होने के कुछ घंटे पहले तक आम आदमी पार्टी का मेंबर था।  बता दें कि लांजी (बालाघाट) से भाजपा ने राजकुमार कर्राये को टिकट दिया है, जिन्होंने गुरुवार को ही आम आदमी पार्टी से इस्तीफा दिया था। शाम को उन्हें भाजपा की जारी हुई पहली लिस्ट में राजकुमार का नाम आना सबको चौंका गया। हालांकि राजकुमार की घर वापसी हुई है। वे आप में जाने से पहले भाजपा में ही थे। राजकुमार ने दिसंबर में जबलपुर में आप की सदस्यता ग्रहण की थी। दो बार से टिकट की मांग कर रहे थे। बता दें कि राजकुमार आप में जिला संयुक्त सचिव के पद पर कार्य कर रहे थे। सोशल मीडिया अकाउंट पर राजकुमार ने 17 अगस्त को आप से इस्तीफा देने की बात कही है।  मेडिकल कॉलेज में सहायक अधीक्षक ने टिकट मिलने के बाद दिया इस्तीफा मंडला की बिछिया सीट से भाजपा ने डॉ. विजय आनंद मरावी को प्रत्याशी बनाया है। गुरुवार को ही जबलपुर मेडिकल कॉलेज में सहायक अधीक्षक पद से उन्होंने इस्तीफा दिया है। सामाजिक कार्यों में सक्रिय रहने वाले डॉ विजय आंनद मरावी राजनीति में एक नया चेहरा हैं। वे विद्या भारती महाकौशल प्रान्त के सचिव भी हैं। टिकट मिलने के बाद डॉ. विजय आनन्द मरावी ने भाजपा की सदस्यता ली।   

You can share this post!

Related News

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राजकुमार कर्राये ने आम आदमी पार्टी छोड़ दी है। – फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार Follow Us

भाजपा ने मध्यप्रदेश की 39 सीटों पर उम्मीदवारों का एलान कर दिया है। गुरुवार को लिस्ट जारी कर दी गई। इस लिस्ट में कुछ नामों ने चौंकाया भी है। बालाघाट जिले की लांजी विधानसभा से जिसका नाम भाजपा ने तय किया है, वो लिस्ट जारी होने के कुछ घंटे पहले तक आम आदमी पार्टी का मेंबर था। 

बता दें कि लांजी (बालाघाट) से भाजपा ने राजकुमार कर्राये को टिकट दिया है, जिन्होंने गुरुवार को ही आम आदमी पार्टी से इस्तीफा दिया था। शाम को उन्हें भाजपा की जारी हुई पहली लिस्ट में राजकुमार का नाम आना सबको चौंका गया। हालांकि राजकुमार की घर वापसी हुई है। वे आप में जाने से पहले भाजपा में ही थे। राजकुमार ने दिसंबर में जबलपुर में आप की सदस्यता ग्रहण की थी। दो बार से टिकट की मांग कर रहे थे। बता दें कि राजकुमार आप में जिला संयुक्त सचिव के पद पर कार्य कर रहे थे। सोशल मीडिया अकाउंट पर राजकुमार ने 17 अगस्त को आप से इस्तीफा देने की बात कही है। 

मेडिकल कॉलेज में सहायक अधीक्षक ने टिकट मिलने के बाद दिया इस्तीफा
मंडला की बिछिया सीट से भाजपा ने डॉ. विजय आनंद मरावी को प्रत्याशी बनाया है। गुरुवार को ही जबलपुर मेडिकल कॉलेज में सहायक अधीक्षक पद से उन्होंने इस्तीफा दिया है। सामाजिक कार्यों में सक्रिय रहने वाले डॉ विजय आंनद मरावी राजनीति में एक नया चेहरा हैं। वे विद्या भारती महाकौशल प्रान्त के सचिव भी हैं। टिकट मिलने के बाद डॉ. विजय आनन्द मरावी ने भाजपा की सदस्यता ली।   

Posted in MP