mp-amarwara-bypolls-result:-अमरवाड़ा-उप-चुनाव-में-भाजपा-की-जीत,-कांग्रेस-ने-की-रिकाउंटिंग-की-मांग
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा/अमरवाड़ा Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Sat, 13 Jul 2024 02: 27 PM IST अमरवाड़ा उपचुनाव नतीजे। - फोटो : अमर उजाला MP Amarwara Bypolls Result: मध्य प्रदेश की अमरवाड़ा विधानसभा सीट उपचुनाव में को फैसला हो गया। अमरवाड़ा त्रिकोणीय मुकाबले में अचानक खेल बदला और अंतिम राउंड में BJP के कमलेश शाह ने बाजी मार दी। कमलेश शाह ने 3252 वोट से जीत दर्ज की। 01: 22 PM, 13-Jul-2024 MP Amarwara Bypolls Result: अमरवाड़ा उपचुनाव के त्रिकोणीय मुकाबले में भाजपा प्रत्याशी कमलेश शाह ने 3252 वोट से जीत दर्ज की। त्रिकोणीय मुकाबले में शुरू के तीन राउंड में बढ़त बनाने के बाद भाजपा प्रत्याशी कमलेश शाह लगातार दूसरे नंबर पर ही चल रहे थे। कांग्रेस के धीरन शाह लीड बनाए हुए थे। एक बार तो लगने लगा था कि अमरवाड़ा में भाजपा की हार हो जाएगी, लेकिन अचानक से समीकरण फिर बदले और भाजपा के कमलेश शाह को 18वें राउंड में 800 वोटों से आगे निकल गए हैं। इसके बाद 19वें राउंड में भी पकड़ बनाते हुए फइनल 20वें राउंड अपनी जीत दर्ज कर ली। वहीं, गोंडवाना गणतंत्र पार्टी लगातार तीसरे नंबर पर रही। अंतिम राउंड की काउंटिंग के बाद कांग्रेस ने विरोध जताते हुए रिकाउंटिंग की मांग की है। 01: 17 PM, 13-Jul-2024 भाजपा ने बनाई बढ़त रोचक मुकाबले में अचान से फिर पासा बदल गया है। भाजपा के कमलेश शाह 19वें राउंड में 1285 वोट से आगे निकल गए हैं। 12: 43 PM, 13-Jul-2024 राउंड 15: कांग्रेस को बढ़त अमरवाड़ा विधानसभा चुनाव के 15वें राउंड में कांग्रेस प्रत्याशी धीरन शाह 4014 वोट से आगे चल रहे हैं। मुकाबले में धीरन शाह को 61445 वोट और दूसरे नंबर पर कमलेश शाह को 57431 वोट मिले हैं। 12: 26 PM, 13-Jul-2024 राउंड 14: कांग्रेस की लीड कम हुई अमरवाड़ा विधानसभा चुनाव में रोचक मुकाबले के 14वें राउंड में कांग्रेस की लीड घटी है। कांग्रेस प्रत्याशी धीरन शाह 2851 वोट से आगे चल रहे हैं। वहीं भाजपा प्रत्याशी कमलेश शाह 2500 प्लस हैं। 12: 06 PM, 13-Jul-2024 राउंड 13 कांग्रेस प्रत्याशी धीरन शाह 13वें राउंड में 5128 वोटों से आगे चल रहे हैं। कुल 20 राउंड में काउंटिंग होनी है।  12: 00 PM, 13-Jul-2024 12वां राउंड कांग्रेस प्रत्याशी धीरन शाह को 12वें राउंड में 75 हजार वोटों की बढ़त मिली हुई है। कुल 20 राउंड में काउंटिंग होनी है। अब आठ काउंटिंग शेष बची हैं। 11: 56 AM, 13-Jul-2024 कांग्रेस प्रत्याशी धीरन शाह को 11वें राउंड में 6775 वोटों की बढ़त मिली हुई है। इसमें 763 वोटों से लीड बढ़ी है।  11: 40 AM, 13-Jul-2024 कांग्रेस प्रत्याशी धीरन शाह को दसवें राउंड में  6 हजार वोटों की बढ़त मिली है। इसमें 2203 वोटों से लीड बढ़ी है।  11: 26 AM, 13-Jul-2024 नौवें राउंड में कांग्रेस प्रत्याशी धीरन शाह 3797 वोट से बढ़त बनाए हुए हैं। दूसरे नंबर पर भाजपा चल रही है। 11: 20 AM, 13-Jul-2024 आठवें राउंड में कांग्रेस की पकड़ ढीली हो गई। कांग्रेस प्रत्याशी धीरन शाह 2930 वोट से आगे हैं। 1627 वोटों के साथ दूसरे नंबर पर भाजपा प्रत्याशी कमलेश शाह चल रहे हैं। रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

You can share this post!

Related News

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा/अमरवाड़ा Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Sat, 13 Jul 2024 02: 27 PM IST

अमरवाड़ा उपचुनाव नतीजे। – फोटो : अमर उजाला

MP Amarwara Bypolls Result: मध्य प्रदेश की अमरवाड़ा विधानसभा सीट उपचुनाव में को फैसला हो गया। अमरवाड़ा त्रिकोणीय मुकाबले में अचानक खेल बदला और अंतिम राउंड में BJP के कमलेश शाह ने बाजी मार दी। कमलेश शाह ने 3252 वोट से जीत दर्ज की।

01: 22 PM, 13-Jul-2024

MP Amarwara Bypolls Result: अमरवाड़ा उपचुनाव के त्रिकोणीय मुकाबले में भाजपा प्रत्याशी कमलेश शाह ने 3252 वोट से जीत दर्ज की। त्रिकोणीय मुकाबले में शुरू के तीन राउंड में बढ़त बनाने के बाद भाजपा प्रत्याशी कमलेश शाह लगातार दूसरे नंबर पर ही चल रहे थे। कांग्रेस के धीरन शाह लीड बनाए हुए थे। एक बार तो लगने लगा था कि अमरवाड़ा में भाजपा की हार हो जाएगी, लेकिन अचानक से समीकरण फिर बदले और भाजपा के कमलेश शाह को 18वें राउंड में 800 वोटों से आगे निकल गए हैं। इसके बाद 19वें राउंड में भी पकड़ बनाते हुए फइनल 20वें राउंड अपनी जीत दर्ज कर ली। वहीं, गोंडवाना गणतंत्र पार्टी लगातार तीसरे नंबर पर रही। अंतिम राउंड की काउंटिंग के बाद कांग्रेस ने विरोध जताते हुए रिकाउंटिंग की मांग की है।

01: 17 PM, 13-Jul-2024

भाजपा ने बनाई बढ़त
रोचक मुकाबले में अचान से फिर पासा बदल गया है। भाजपा के कमलेश शाह 19वें राउंड में 1285 वोट से आगे निकल गए हैं।

12: 43 PM, 13-Jul-2024

राउंड 15: कांग्रेस को बढ़त
अमरवाड़ा विधानसभा चुनाव के 15वें राउंड में कांग्रेस प्रत्याशी धीरन शाह 4014 वोट से आगे चल रहे हैं। मुकाबले में धीरन शाह को 61445 वोट और दूसरे नंबर पर कमलेश शाह को 57431 वोट मिले हैं।

12: 26 PM, 13-Jul-2024

राउंड 14: कांग्रेस की लीड कम हुई
अमरवाड़ा विधानसभा चुनाव में रोचक मुकाबले के 14वें राउंड में कांग्रेस की लीड घटी है। कांग्रेस प्रत्याशी धीरन शाह 2851 वोट से आगे चल रहे हैं। वहीं भाजपा प्रत्याशी कमलेश शाह 2500 प्लस हैं।

12: 06 PM, 13-Jul-2024

राउंड 13
कांग्रेस प्रत्याशी धीरन शाह 13वें राउंड में 5128 वोटों से आगे चल रहे हैं। कुल 20 राउंड में काउंटिंग होनी है। 

12: 00 PM, 13-Jul-2024

12वां राउंड
कांग्रेस प्रत्याशी धीरन शाह को 12वें राउंड में 75 हजार वोटों की बढ़त मिली हुई है। कुल 20 राउंड में काउंटिंग होनी है। अब आठ काउंटिंग शेष बची हैं।

11: 56 AM, 13-Jul-2024

कांग्रेस प्रत्याशी धीरन शाह को 11वें राउंड में 6775 वोटों की बढ़त मिली हुई है। इसमें 763 वोटों से लीड बढ़ी है। 

11: 40 AM, 13-Jul-2024

कांग्रेस प्रत्याशी धीरन शाह को दसवें राउंड में  6 हजार वोटों की बढ़त मिली है। इसमें 2203 वोटों से लीड बढ़ी है। 

11: 26 AM, 13-Jul-2024

नौवें राउंड में कांग्रेस प्रत्याशी धीरन शाह 3797 वोट से बढ़त बनाए हुए हैं। दूसरे नंबर पर भाजपा चल रही है।

11: 20 AM, 13-Jul-2024

आठवें राउंड में कांग्रेस की पकड़ ढीली हो गई। कांग्रेस प्रत्याशी धीरन शाह 2930 वोट से आगे हैं। 1627 वोटों के साथ दूसरे नंबर पर भाजपा प्रत्याशी कमलेश शाह चल रहे हैं।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

Posted in MP