mp:-मोदी-कैबिनेट-में-शामिल-सावित्री-ठाकुर-नहीं-लिख-पाईं-बेटी-बचाओ-बेटी-पढ़ाओ,-जो-लिखा-वह-पढ़-पकड़-लेंगे-माथा
केंद्रीय राज्य मंत्री सावित्री ठाकुर - फोटो : अमर उजाला विस्तार Follow Us केंद्र की मोदी सरकार में राज्यमंत्री सावित्री ठाकुर बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का नारा सही नहीं लिख पाईं। उन्होंने जो लिखा वह चर्चा का विषय बन गया है। इसे लेकर कांग्रेस ने भी सांसद पर हमला बोला है।  दरअसल, धार जिले में आयोजित तीन दिवसीय प्रवेशोत्सव कार्यक्रम का शुभारंभ करने के लिए महिला एवं बाल विकास विभाग की केंद्रीय राज्यमंत्री सावित्री ठाकुर को बुलाया गया था। कार्यक्रम में स्कूली बच्चों का तिलक लगाकर स्वागत करने के बाद शिक्षा रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना करना था। इससे पहले  रथ पर लगे फ्लैक्स पर सावित्री ठाकुर को बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ स्लोगन लिखना था। लेकिन, उन्होंने- बेढी पडाओ बच्चाव लिख दिया।  ये केंद्रीय महिला एवं बाल विकास राज्यमंत्री सावित्री ठाकुर हैं उन्हें ‘बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ’ का स्लोगन लिखना था लेकिन, मंत्रीजी ने लिखा- "बेढी पडाओ बच्चाव" शपथ-पत्र के मुताबिक वे 12वीं पास हैं ये टीप उनके नहीं बल्कि देश के "शैक्षणिक स्तर" पर है pic.twitter.com/WOkoXhnyir — Arjun Yadav (@arjunyadav_0) June 19, 2024 कांग्रेस ने बोला हमला मंत्री सावित्री का वीडियो सामने आने के बाद कांग्रेस से जिला पंचायत सदस्य मुकाम सिंह अलावा ने इसे दुर्भाग्यपूर्ण बताया है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर लिखा- लोकसभा चुनाव जीतीं धार-महू लोकसभा सांसद और केंद्रीय महिला एवं बाल विकास राज्यमंत्री सावित्री ठाकुर को बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ स्लोगन लिखना था। लेकिन, वह भी लिखते नहीं आ रहा है, बड़ा दुर्भाग्यपूर्ण विषय है। सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहे फोटो वीडियो मंत्री द्वारा लिखे गए गलत स्लोगन लिखने के वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहे हैं। लोग अपनी-अपनी प्रतिक्रियाएं भी दे रहे हैं। 

You can share this post!

Related News

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

केंद्रीय राज्य मंत्री सावित्री ठाकुर – फोटो : अमर उजाला

विस्तार Follow Us

केंद्र की मोदी सरकार में राज्यमंत्री सावित्री ठाकुर बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का नारा सही नहीं लिख पाईं। उन्होंने जो लिखा वह चर्चा का विषय बन गया है। इसे लेकर कांग्रेस ने भी सांसद पर हमला बोला है। 

दरअसल, धार जिले में आयोजित तीन दिवसीय प्रवेशोत्सव कार्यक्रम का शुभारंभ करने के लिए महिला एवं बाल विकास विभाग की केंद्रीय राज्यमंत्री सावित्री ठाकुर को बुलाया गया था। कार्यक्रम में स्कूली बच्चों का तिलक लगाकर स्वागत करने के बाद शिक्षा रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना करना था। इससे पहले  रथ पर लगे फ्लैक्स पर सावित्री ठाकुर को बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ स्लोगन लिखना था। लेकिन, उन्होंने- बेढी पडाओ बच्चाव लिख दिया। 

ये केंद्रीय महिला एवं बाल विकास राज्यमंत्री सावित्री ठाकुर हैं उन्हें ‘बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ’ का स्लोगन लिखना था लेकिन, मंत्रीजी ने लिखा- “बेढी पडाओ बच्चाव” शपथ-पत्र के मुताबिक वे 12वीं पास हैं ये टीप उनके नहीं बल्कि देश के “शैक्षणिक स्तर” पर है pic.twitter.com/WOkoXhnyir

— Arjun Yadav (@arjunyadav_0) June 19, 2024 कांग्रेस ने बोला हमला
मंत्री सावित्री का वीडियो सामने आने के बाद कांग्रेस से जिला पंचायत सदस्य मुकाम सिंह अलावा ने इसे दुर्भाग्यपूर्ण बताया है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर लिखा- लोकसभा चुनाव जीतीं धार-महू लोकसभा सांसद और केंद्रीय महिला एवं बाल विकास राज्यमंत्री सावित्री ठाकुर को बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ स्लोगन लिखना था। लेकिन, वह भी लिखते नहीं आ रहा है, बड़ा दुर्भाग्यपूर्ण विषय है।

सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहे फोटो वीडियो
मंत्री द्वारा लिखे गए गलत स्लोगन लिखने के वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहे हैं। लोग अपनी-अपनी प्रतिक्रियाएं भी दे रहे हैं। 

Posted in MP