न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शाजापुर Published by: शबाहत हुसैन Updated Wed, 14 Aug 2024 01: 26 PM IST
MP News: देशभक्ति के रंग में आज शाजापुर रंगा हुआ दिखाई दिया। यहां जिला प्रशासन द्वारा तिरंगा यात्रा निकाली गई। इस तिरंगा यात्रा में हजारों विद्यार्थी हाथों में तिरंगा झंडा थाम कर शामिल हुए।
देशभक्ति के रंग में रंगा शाजापुर – फोटो : अमर उजाला
विस्तार Follow Us
शहर में बुधवार को जिला प्रशासन द्वारा तिरंगा यात्रा निकाली गई। इस तिरंगा यात्रा में हजारों विद्यार्थी हाथों में तिरंगा झंडा थाम कर शामिल हुए। विद्यार्थियों के साथ ही विभिन्न समाजजन और संगठन के लोग भी इस यात्रा में शामिल हुए।
जिला प्रशासन के विभागों के अधिकारी कर्मचारी भी देशभक्ति के रंग में रंगे नजर आए और उत्साह के साथ तिरंगा यात्रा में शामिल हुए। तिरंगा रैली शहर के स्टेडियम ग्राउंड से शुरू हुई और एबी रोड से होकर बस स्टैंड, नई सड़क, बड़ा चौक, मगरिया होकर उत्कृष्ट स्कूल मैदान पहुंची। यहां पर जनप्रतिनिधि और प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा रैली को संबोधित किया गया।
शहर में विभिन्न समाज और संगठनों द्वारा जगह-जगह रैली का स्वागत किया गया। रैली में विधायक अरुण भीमाबद, कलेक्टर ऋजु बाफना, एसपी यशपाल सिंह राजपूत, जिला पंचायत सीईओ संतोष कुमार टैगोर सहित आला अधिकारी भी शामिल रहे।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
Comments