mp:-तंत्र-क्रिया-कर-दफनाया-शव,-कब्र-को-खोदते-ही-आने-लगी-बदबू,-फिर-कुछ-ऐसा-हुआ-कि-पुलिस-को-आ-गई-इस-फिल्म-की-याद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैहर Published by: उदित दीक्षित Updated Tue, 27 Aug 2024 12: 16 PM IST थाना प्रभारी केपी त्रिपाठी ने बताया कि कब्र में पालतू कुत्ते का शव मिला था। उसके मालिक ने बताया कि तीन दिन पहले उसके कुत्ते की मौत हो गई थी। शव को खुले में फेंकने के बजाय उसने दफना दिया गया था।   कब्र में मिला कुत्ते का शव। - फोटो : MP Crime News विस्तार Follow Us मध्य प्रदेश की मैहर पुलिस के साथ जन्माष्टमी के दिन एक अनोखी घटना घटित हो गई, जिसने दृश्यम फिल्म की याद दिला दी। दसअसल, जिले के अमरपाटन थाना के मौहरिया लालन गांव में पुलिस को तंत्र-मंत्र के बाद शव दफनाने की सूचना मिली। सूचना पर अमरपाटन पुलिस और कार्यपालिक मजिस्ट्रेट टीम के साथ गांव पहुंचे और कब्र की खुदाई शुरू की गई।  थोड़ी सी खुदाई के बाद कब्र  से गंध आने लगी। इससे पुलिस टीम का शक और गहरा गया, गंध के कारण उन्होंने रुमाल से मुंह ढक लिया। लेकिन, कुछ देर जो सामने था वह देखकर सभी लोग हैरान रह गए।  ऐसा इसलिए हुआ क्योंकि कब्र में जर्मन शेफर्ड नस्ल का कुत्ता दफन था। जिसे देखने के बाद वहां मौजूद सभी लोगों को दृश्यम फिल्म का चर्चित सीन याद आ गया।   कब्र के पास मिठाई के डिब्बे और अगरबत्ती होने से लोगों को हुआ शक  जानकारी के अनुसारा गांव में कब्र के पास मिठाई का डिब्बा, पूजा-पाठ की सामग्री और जली हुई अगरबत्ती देखकर लोगों को शक हुआ कि अज्ञात लोगों ने तांत्रिक क्रिया के बाद किसी इंसान का शव दफना दिया है। सूचना पर थाना प्रभारी अमरपाटन केपी त्रिपाठी और तहसीलदार आरडी साकेत मौके पर पहुंचे। मौके की जांच पड़ताल से लगा कि यहां कोई तांत्रिक क्रिया हुई है। जिसके बाद तहसीलदार ने कब्र को खोदने की अनुमति दी। करीब तीन घंटे की मेहनत के बाद जब कब्र खोदी गई तो उसमें से कुत्ते का शव निकला।   तीन दिन पहले हुई थी कुत्ते की मौत थाना प्रभारी केपी त्रिपाठी ने बताया कि कब्र में पालतू कुत्ते का शव मिला था। उसके मालिक ने बताया कि तीन दिन पहले उसके कुत्ते की मौत हो गई थी। शव को खुले में फेंकने के बजाय उसने दफना दिया गया था। हालांकि, जन्मअष्टमी के दिन इस तरह की अफवाह उड़ने से गांव में अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।  रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

You can share this post!

Related News

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैहर Published by: उदित दीक्षित Updated Tue, 27 Aug 2024 12: 16 PM IST

थाना प्रभारी केपी त्रिपाठी ने बताया कि कब्र में पालतू कुत्ते का शव मिला था। उसके मालिक ने बताया कि तीन दिन पहले उसके कुत्ते की मौत हो गई थी। शव को खुले में फेंकने के बजाय उसने दफना दिया गया था।   कब्र में मिला कुत्ते का शव। – फोटो : MP Crime News

विस्तार Follow Us

मध्य प्रदेश की मैहर पुलिस के साथ जन्माष्टमी के दिन एक अनोखी घटना घटित हो गई, जिसने दृश्यम फिल्म की याद दिला दी। दसअसल, जिले के अमरपाटन थाना के मौहरिया लालन गांव में पुलिस को तंत्र-मंत्र के बाद शव दफनाने की सूचना मिली। सूचना पर अमरपाटन पुलिस और कार्यपालिक मजिस्ट्रेट टीम के साथ गांव पहुंचे और कब्र की खुदाई शुरू की गई। 

थोड़ी सी खुदाई के बाद कब्र  से गंध आने लगी। इससे पुलिस टीम का शक और गहरा गया, गंध के कारण उन्होंने रुमाल से मुंह ढक लिया। लेकिन, कुछ देर जो सामने था वह देखकर सभी लोग हैरान रह गए।  ऐसा इसलिए हुआ क्योंकि कब्र में जर्मन शेफर्ड नस्ल का कुत्ता दफन था। जिसे देखने के बाद वहां मौजूद सभी लोगों को दृश्यम फिल्म का चर्चित सीन याद आ गया।  

कब्र के पास मिठाई के डिब्बे और अगरबत्ती होने से लोगों को हुआ शक 
जानकारी के अनुसारा गांव में कब्र के पास मिठाई का डिब्बा, पूजा-पाठ की सामग्री और जली हुई अगरबत्ती देखकर लोगों को शक हुआ कि अज्ञात लोगों ने तांत्रिक क्रिया के बाद किसी इंसान का शव दफना दिया है। सूचना पर थाना प्रभारी अमरपाटन केपी त्रिपाठी और तहसीलदार आरडी साकेत मौके पर पहुंचे। मौके की जांच पड़ताल से लगा कि यहां कोई तांत्रिक क्रिया हुई है। जिसके बाद तहसीलदार ने कब्र को खोदने की अनुमति दी। करीब तीन घंटे की मेहनत के बाद जब कब्र खोदी गई तो उसमें से कुत्ते का शव निकला।  

तीन दिन पहले हुई थी कुत्ते की मौत
थाना प्रभारी केपी त्रिपाठी ने बताया कि कब्र में पालतू कुत्ते का शव मिला था। उसके मालिक ने बताया कि तीन दिन पहले उसके कुत्ते की मौत हो गई थी। शव को खुले में फेंकने के बजाय उसने दफना दिया गया था। हालांकि, जन्मअष्टमी के दिन इस तरह की अफवाह उड़ने से गांव में अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। 

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

Posted in MP