mp:-अपनी-मां-से-बकरी-को-लेकर-हुआ-था-विवाद,-12-साल-की-नाबालिग-लड़की-ने-अपने-ही-खेत-में-लगाई-फांसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर Published by: शबाहत हुसैन Updated Sun, 01 Sep 2024 02: 56 PM IST MP: इछावर के गांव सेमलीजदीद में एक 12 साल की नाबालिग लड़की ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उसका शव रविवार सुबह खेत में पेड़ पर लटका मिला। लड़की रातभर से लापता थी। नाबालिग का रात के समय अपनी मां से बकरी को लेकर विवाद हुआ था। 12 साल की नाबालिग लड़की ने अपने ही खेत में लगाई फांसी - फोटो : अमर उजाला डिजिटल विस्तार Follow Us सीहोर के गांव सेमलीजदीद की रहने वाली 12 साल की कवित्रा अचानक घर से कहीं चली गई। परिजनों ने उसकी तलाश की, लेकिन वह नहीं मिली। वहीं, सुबह कवित्रा के नाना इंदु सिंह ने खेत में जाकर देखा तो कवित्रा का शव पेड़ से लटका मिला। इसके बाद उन्होंने परिवार वालों को इसकी जानकारी दी। साथ ही सूचना पर इछावर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस के अनुसार, मृतका कवित्रा पिता अमर सिंह (12) का शव पेड़ पर लटका मिला है। उसने अपने दुपट्टे से फांसी लगाई है। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल इछावर भेज दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। बकरी को लेकर मां से हुआ था विवाद वहीं, मृतका के मामा केशू सिंह ने बताया कि शनिवार रात कवित्रा का अपनी मां से बकरी को लेकर विवाद हो गया था, जिसके बाद नाराज होकर घर से चली गई। उन्होंने बताया कि संभवता इसी कारण उसने यह कदम उठाया। बताया जा रहा है कि मृतिका के परिवार में चार बहन, एक भाई और मां है। उसके पिता का कुछ साल पहले देहांत हो गया था। परिवार खेत पर ही रहता है। रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

You can share this post!

Related News

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर Published by: शबाहत हुसैन Updated Sun, 01 Sep 2024 02: 56 PM IST

MP: इछावर के गांव सेमलीजदीद में एक 12 साल की नाबालिग लड़की ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उसका शव रविवार सुबह खेत में पेड़ पर लटका मिला। लड़की रातभर से लापता थी। नाबालिग का रात के समय अपनी मां से बकरी को लेकर विवाद हुआ था। 12 साल की नाबालिग लड़की ने अपने ही खेत में लगाई फांसी – फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार Follow Us

सीहोर के गांव सेमलीजदीद की रहने वाली 12 साल की कवित्रा अचानक घर से कहीं चली गई। परिजनों ने उसकी तलाश की, लेकिन वह नहीं मिली। वहीं, सुबह कवित्रा के नाना इंदु सिंह ने खेत में जाकर देखा तो कवित्रा का शव पेड़ से लटका मिला। इसके बाद उन्होंने परिवार वालों को इसकी जानकारी दी। साथ ही सूचना पर इछावर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।

पुलिस के अनुसार, मृतका कवित्रा पिता अमर सिंह (12) का शव पेड़ पर लटका मिला है। उसने अपने दुपट्टे से फांसी लगाई है। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल इछावर भेज दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

बकरी को लेकर मां से हुआ था विवाद
वहीं, मृतका के मामा केशू सिंह ने बताया कि शनिवार रात कवित्रा का अपनी मां से बकरी को लेकर विवाद हो गया था, जिसके बाद नाराज होकर घर से चली गई। उन्होंने बताया कि संभवता इसी कारण उसने यह कदम उठाया। बताया जा रहा है कि मृतिका के परिवार में चार बहन, एक भाई और मां है। उसके पिता का कुछ साल पहले देहांत हो गया था। परिवार खेत पर ही रहता है।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

Posted in MP