mandsaur:-पशुपतिनाथ-मंदिर-में-उमड़ी-भक्तों-की-भीड़,-पशुपतिनाथ-के-प्रतिष्ठाता-स्वामी-प्रत्यक्षानंदजी-की-पूजा-की
भगवान पशुपतिनाथ के दरबार में पहुंचे हजारों भक्त। - फोटो : अमर उजाला विस्तार Follow Us मंदसौर शहर सहित जिलेभर में रविवार को गुरु पूर्णिमा पर्व श्रद्धा पूर्वक मनाया गया। गुरु भक्तों ने शहर सहित जिले के विभिन्न आश्रमों और मंदिरों में विराजित गुरु प्रतिमाओं की पूजा कर आशीर्वाद लिया, तो कई लोगों ने देवदर्शन भी किए।  इसके बाद दिन की शुरुआत हुई। पशुपतिनाथ मंदिर में भी पूर्णिमा पर दर्शन करने के लिए भक्तों की भीड़ देखी गई। यहां सुबह से ही लंबी कतारें लगी रहीं। भक्तों ने पशपुतिनाथ मंदिर के गर्भगृह में पहुंचकर पूजा अर्चना कर बाबा का आशीर्वाद लिया।   गुरु पूर्णिमा के अवसर पर पशुपतिनाथ मंदिर परिसर में विराजित स्वामी प्रत्यक्षानंद महाराज की प्रतिमा का मेनपुरिया आश्रम के मणिमहेश चेतन महाराज, विधायक विपिन जैन, नपाध्यक्ष रमादेवी गुर्जर, पूर्व विधायक यशपालसिंह सिसोदिया, कलेक्टर दिलीप कुमार यादव सहित अन्य जनप्रतिनिधियों, साधु संतों व प्रशासनिक अधिकारियों ने पूजन अभिषेक कर आरती की व प्रसाद वितरण किया। बता दें कि प्रत्यक्षानंदजी महाराज ने ही पशुपतिनाथ की प्रतिमा की प्रतिष्ठा करवाई थी। ऐसे में पूर्णिमा को विशेष रूप से गुरु पूजन प्रतिमा पर होता है। इसके बाद पशुपतिनाथ का अभिषेक भी किया। पशुपतिनाथ मंदिर में भी रही भक्तों की भीड़ गुरुपूर्णिमा के अवसर पर भगवान पशुपतिनाथ का दर्शन और पूजन करने के लिए बड़ी संख्या में भक्त पशुपतिनाथ मंदिर पहुंचे। दिनभर में करीब 20 हजार से अधिक भक्त यहां पहुंचे। भक्तों ने शिवना में स्नान कर पशुपतिनाथ मंदिर के गर्भगृह में प्रवेश कर भगवान पशुपतिनाथ की पूजा अर्चना की। भक्तों की भीड़ के चलते मंदिर में हर और महादेव के जयकारों की गूंज रही। आम तौर पर पूर्णिमा के साथ ही सावन माह की शुरुआत भी मानी जाती है। इसी के चलते आज रविवार को मंदिर में इतनी अधिक भीड़ रही।

You can share this post!

Related News

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भगवान पशुपतिनाथ के दरबार में पहुंचे हजारों भक्त। – फोटो : अमर उजाला

विस्तार Follow Us

मंदसौर शहर सहित जिलेभर में रविवार को गुरु पूर्णिमा पर्व श्रद्धा पूर्वक मनाया गया। गुरु भक्तों ने शहर सहित जिले के विभिन्न आश्रमों और मंदिरों में विराजित गुरु प्रतिमाओं की पूजा कर आशीर्वाद लिया, तो कई लोगों ने देवदर्शन भी किए।  इसके बाद दिन की शुरुआत हुई। पशुपतिनाथ मंदिर में भी पूर्णिमा पर दर्शन करने के लिए भक्तों की भीड़ देखी गई। यहां सुबह से ही लंबी कतारें लगी रहीं। भक्तों ने पशपुतिनाथ मंदिर के गर्भगृह में पहुंचकर पूजा अर्चना कर बाबा का आशीर्वाद लिया।

 
गुरु पूर्णिमा के अवसर पर पशुपतिनाथ मंदिर परिसर में विराजित स्वामी प्रत्यक्षानंद महाराज की प्रतिमा का मेनपुरिया आश्रम के मणिमहेश चेतन महाराज, विधायक विपिन जैन, नपाध्यक्ष रमादेवी गुर्जर, पूर्व विधायक यशपालसिंह सिसोदिया, कलेक्टर दिलीप कुमार यादव सहित अन्य जनप्रतिनिधियों, साधु संतों व प्रशासनिक अधिकारियों ने पूजन अभिषेक कर आरती की व प्रसाद वितरण किया। बता दें कि प्रत्यक्षानंदजी महाराज ने ही पशुपतिनाथ की प्रतिमा की प्रतिष्ठा करवाई थी। ऐसे में पूर्णिमा को विशेष रूप से गुरु पूजन प्रतिमा पर होता है। इसके बाद पशुपतिनाथ का अभिषेक भी किया।

पशुपतिनाथ मंदिर में भी रही भक्तों की भीड़
गुरुपूर्णिमा के अवसर पर भगवान पशुपतिनाथ का दर्शन और पूजन करने के लिए बड़ी संख्या में भक्त पशुपतिनाथ मंदिर पहुंचे। दिनभर में करीब 20 हजार से अधिक भक्त यहां पहुंचे। भक्तों ने शिवना में स्नान कर पशुपतिनाथ मंदिर के गर्भगृह में प्रवेश कर भगवान पशुपतिनाथ की पूजा अर्चना की। भक्तों की भीड़ के चलते मंदिर में हर और महादेव के जयकारों की गूंज रही। आम तौर पर पूर्णिमा के साथ ही सावन माह की शुरुआत भी मानी जाती है। इसी के चलते आज रविवार को मंदिर में इतनी अधिक भीड़ रही।

Posted in MP