मंदसौर में पुलिस पर हमला हो गया - फोटो : अमर उजाला विस्तार Follow Us मंदसौर के शामगढ़ थाना परिसर में दो पक्षों के बीच हुए विवाद में बीच बचाव करने गए एक सब इंस्पेक्टर और एक प्रधान आरक्षक पर भीड़ ने हमला कर दिया। इस घटना में सब इंस्पेक्टर के सर में टांके आए हैं, वहीं एक आरक्षक के हाथ में फ्रैक्चर हो गया। शामगढ़ में प्राथमिक उपचार करने के बाद दोनों को मंदसौर रेफर कर दिया गया। मामले में पुलिस ने 18 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। इनमें से नौ आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वहीं दोनों पक्षों की शिकायत पर भी शामगढ़ थाने पर मारपीट का प्रकरण दर्ज किया गया है।  मंदसौर जिले के शामगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम खेड़ादेवी सिंह और बरखेड़ा उदय के पास एक खेत पर शिवनारायण नमक युवक की बर्थडे पार्टी चल रही थी। इसी बीच दोनों गांव के दो पक्षों के किसी बात को लेकर विवाद हो गया। इसकी सूचना रात 11: 30 बजे शामगढ़ थाने पर दी गई। सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और विवाद करने वाले लोगों को थाने लेकर पहुंची। लोगों को थाने ले जाने की सूचना पर दोनों पक्ष के लोग भी थाने पहुंच गए। यहां दोनों पक्षों के बीच फिर विवाद शुरू हो गया। विवाद बढ़ता देख शामगढ़ थाने पर पदस्थ सब इंस्पेक्टर अविनाश सोनी और प्रधान आरक्षक बालाराम समझाने गए तो विवाद कर रहे लोगों ने थाना परिसर के ही पुलिसकर्मियों पर जानलेवा हमला कर दिया। हमले में एसआई अविनाश सोनी के सिर में तथा प्रधान आरक्षक बालाराम के हाथ में फ्रैक्चर हो गया। जिसके बाद दोनों को शामगढ़ के शासकीय अस्पताल ले जाया गया। यहां दोनों को प्राथमिक उपचार के बाद देर रात मंदसौर रेफर कर दिया गया। जहां दोनों का निजी अस्पताल में इलाज जारी है। पुलिस ने बताया कि खेड़ादेवीसिंह और बरखेड़ा उदय गांव के मीणा और सौंधिया समाज के बीच किसी बात को लेकर पुराना विवाद चल रहा है। फरवरी में भी दोनों पक्षों के बीच विवाद हुआ था। इसके बाद गुरुवार-शुक्रवार की रात बर्थडे पार्टी के दौरान भी दोनों पक्षों में विवाद हो गया। एसपी अनुराग सुजानिया ने बताया कि पुलिस कर्मियों पर जानलेवा हमला करने वाले 18 लोगों के खिलाफ शामगढ़ थाने पर नामजद हत्या के प्रयास का प्रकरण दर्ज किया है। इनमें से 9 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। जिनसे पूछताछ की जा रही है। शेष आरोपियों की तलाश के लिए टीम का गठन किया गया है।

You can share this post!

Related News

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

मंदसौर में पुलिस पर हमला हो गया – फोटो : अमर उजाला

विस्तार Follow Us

मंदसौर के शामगढ़ थाना परिसर में दो पक्षों के बीच हुए विवाद में बीच बचाव करने गए एक सब इंस्पेक्टर और एक प्रधान आरक्षक पर भीड़ ने हमला कर दिया। इस घटना में सब इंस्पेक्टर के सर में टांके आए हैं, वहीं एक आरक्षक के हाथ में फ्रैक्चर हो गया। शामगढ़ में प्राथमिक उपचार करने के बाद दोनों को मंदसौर रेफर कर दिया गया। मामले में पुलिस ने 18 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। इनमें से नौ आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वहीं दोनों पक्षों की शिकायत पर भी शामगढ़ थाने पर मारपीट का प्रकरण दर्ज किया गया है। 

मंदसौर जिले के शामगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम खेड़ादेवी सिंह और बरखेड़ा उदय के पास एक खेत पर शिवनारायण नमक युवक की बर्थडे पार्टी चल रही थी। इसी बीच दोनों गांव के दो पक्षों के किसी बात को लेकर विवाद हो गया। इसकी सूचना रात 11: 30 बजे शामगढ़ थाने पर दी गई। सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और विवाद करने वाले लोगों को थाने लेकर पहुंची। लोगों को थाने ले जाने की सूचना पर दोनों पक्ष के लोग भी थाने पहुंच गए। यहां दोनों पक्षों के बीच फिर विवाद शुरू हो गया। विवाद बढ़ता देख शामगढ़ थाने पर पदस्थ सब इंस्पेक्टर अविनाश सोनी और प्रधान आरक्षक बालाराम समझाने गए तो विवाद कर रहे लोगों ने थाना परिसर के ही पुलिसकर्मियों पर जानलेवा हमला कर दिया। हमले में एसआई अविनाश सोनी के सिर में तथा प्रधान आरक्षक बालाराम के हाथ में फ्रैक्चर हो गया। जिसके बाद दोनों को शामगढ़ के शासकीय अस्पताल ले जाया गया। यहां दोनों को प्राथमिक उपचार के बाद देर रात मंदसौर रेफर कर दिया गया। जहां दोनों का निजी अस्पताल में इलाज जारी है।

पुलिस ने बताया कि खेड़ादेवीसिंह और बरखेड़ा उदय गांव के मीणा और सौंधिया समाज के बीच किसी बात को लेकर पुराना विवाद चल रहा है। फरवरी में भी दोनों पक्षों के बीच विवाद हुआ था। इसके बाद गुरुवार-शुक्रवार की रात बर्थडे पार्टी के दौरान भी दोनों पक्षों में विवाद हो गया। एसपी अनुराग सुजानिया ने बताया कि पुलिस कर्मियों पर जानलेवा हमला करने वाले 18 लोगों के खिलाफ शामगढ़ थाने पर नामजद हत्या के प्रयास का प्रकरण दर्ज किया है। इनमें से 9 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। जिनसे पूछताछ की जा रही है। शेष आरोपियों की तलाश के लिए टीम का गठन किया गया है।

Posted in MP