love-jihad:-कालीचरण-महाराज-बोले-हिन्दू-लड़कियों-को-जादू-टोने-से-फंसा-रहे-मुस्लिम-लड़के,-आसान-उपाय-भी-बताया
विस्तार Follow Us लव जिहाद पर कालीचरण महाराज ने विवादास्पद बयान दिया है। उन्होंने कहा कि हिन्दू लड़कियों को शिकार बनाने के लिए मुस्लिम लड़के इस्लामिक टोने-टोटके करते हैं। उन्होंने इसमें फंसी हुई लड़कियों को बचाने का उपाय भी बताया। रविवार रात एक मीडिया चैनल से बातचीत के दौरान उन्होंने यह बात कही। उन्होंने कहा कि जिहादियों को यह सिखाया जाता है कि अगर वह काफिर यानी गैर मुस्लिम की लड़की से संबंध बनाते हैं तो जन्नत नसीब होगी।  हिन्दू लड़कियों को बचाने का आसान तरीका भी बताया कालीचरण महाराज ने इस दौरान हिन्दू लड़कियों को इस्लामिक टोटकों से बचाने का तरीका भी बताया। वे बोले कि लव जिहाद की घटनाएं तेजी से बढ़ रही हैं और हमें हिन्दू लड़कियों को बचाना होगा। वे खुद लव जिहाद की घटनाओं को रोकने और इसमें फंसी हुई लड़कियों को वापस लाने के लिए काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि यदि कहीं भी इस तरह कोई लड़की मिले तो सबसे पहले महिला पुलिसकर्मी की मदद से उसके शरीर पर बंधे ताबीज और धागे निकलवाएं। इसके बाद सूअर के दांत को पानी में भिगोकर उस पानी को लव जिहाद में फंसी हुई लड़की को पिला दें। इससे उस युवती या महिला पर किया गया इस्लामिक टोना टोटका खत्म हो जाएगा। कालीचरण महाराज ने कहा कि हिन्दुओं को सावधान रहने की जरूरत है। इस उपाय से ठीक हो गई कई लड़कियां कालीचरण महाराज ने कहा कि इस उपाय से कई लड़कियां ठीक हो गई हैं। उन्होंने सीख देते हुए यह भी कहा कि लड़कियों को भगवान के दर्शन करने के लिए नियमित रूप से मंदिर जाना चाहिए। इससे वे इस तरह के टोने टोटकों से बची रहेंगी।  महाकाल की सवारी में शामिल होने उज्जैन रवाना सुबह इंदौर आए कालीचरण महाराज उज्जैन रवाना हुए हैं। वे सावन के सोमवार को निकलने वाली महाकाल भगवान की सवारी में शामिल होने जा रहे हैं। कालीचरण महाराष्ट्र अकोला में रहते हैं। कालीचरण पिछले साल उस समय चर्चा में आए था जब उन्होंने मध्यप्रदेश के एक शिव मंदिर में शिव तांडव स्त्रोत गाया था। इंदौर में उन्होंने कहा कि महाकाल की सवारी रोकने का दुस्साहस करने वालों को कड़ी सजा मिलनी चाहिए। हिन्दूओं को भी बड़ी संख्या में सवारी में शामिल होना चाहिए। 

You can share this post!

Related News

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

विस्तार Follow Us

लव जिहाद पर कालीचरण महाराज ने विवादास्पद बयान दिया है। उन्होंने कहा कि हिन्दू लड़कियों को शिकार बनाने के लिए मुस्लिम लड़के इस्लामिक टोने-टोटके करते हैं। उन्होंने इसमें फंसी हुई लड़कियों को बचाने का उपाय भी बताया। रविवार रात एक मीडिया चैनल से बातचीत के दौरान उन्होंने यह बात कही। उन्होंने कहा कि जिहादियों को यह सिखाया जाता है कि अगर वह काफिर यानी गैर मुस्लिम की लड़की से संबंध बनाते हैं तो जन्नत नसीब होगी। 

हिन्दू लड़कियों को बचाने का आसान तरीका भी बताया
कालीचरण महाराज ने इस दौरान हिन्दू लड़कियों को इस्लामिक टोटकों से बचाने का तरीका भी बताया। वे बोले कि लव जिहाद की घटनाएं तेजी से बढ़ रही हैं और हमें हिन्दू लड़कियों को बचाना होगा। वे खुद लव जिहाद की घटनाओं को रोकने और इसमें फंसी हुई लड़कियों को वापस लाने के लिए काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि यदि कहीं भी इस तरह कोई लड़की मिले तो सबसे पहले महिला पुलिसकर्मी की मदद से उसके शरीर पर बंधे ताबीज और धागे निकलवाएं। इसके बाद सूअर के दांत को पानी में भिगोकर उस पानी को लव जिहाद में फंसी हुई लड़की को पिला दें। इससे उस युवती या महिला पर किया गया इस्लामिक टोना टोटका खत्म हो जाएगा। कालीचरण महाराज ने कहा कि हिन्दुओं को सावधान रहने की जरूरत है।

इस उपाय से ठीक हो गई कई लड़कियां
कालीचरण महाराज ने कहा कि इस उपाय से कई लड़कियां ठीक हो गई हैं। उन्होंने सीख देते हुए यह भी कहा कि लड़कियों को भगवान के दर्शन करने के लिए नियमित रूप से मंदिर जाना चाहिए। इससे वे इस तरह के टोने टोटकों से बची रहेंगी। 

महाकाल की सवारी में शामिल होने उज्जैन रवाना
सुबह इंदौर आए कालीचरण महाराज उज्जैन रवाना हुए हैं। वे सावन के सोमवार को निकलने वाली महाकाल भगवान की सवारी में शामिल होने जा रहे हैं। कालीचरण महाराष्ट्र अकोला में रहते हैं। कालीचरण पिछले साल उस समय चर्चा में आए था जब उन्होंने मध्यप्रदेश के एक शिव मंदिर में शिव तांडव स्त्रोत गाया था। इंदौर में उन्होंने कहा कि महाकाल की सवारी रोकने का दुस्साहस करने वालों को कड़ी सजा मिलनी चाहिए। हिन्दूओं को भी बड़ी संख्या में सवारी में शामिल होना चाहिए। 

Posted in MP