khandwa:-पिता-ने-अपने-ही-नाबालिग-बेटे-का-किया-अपहरण,-महाराष्ट्र-पुलिस-ने-किया-गिरफ्तार
Rajasthan Police constable - फोटो : social media विस्तार Follow Us मध्य प्रदेश के खंडवा में रहने वाले एक पिता ने अपने ही तीन साल के नाबालिग पुत्र का अपहरण कर लिया। इसे लेकर महाराष्ट्र पुलिस ने दबिश देकर यहां से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पूरा मामला पारिवारिक विवाद है। जब पति-पत्नी के बीच पारिवारिक विवाद बढ़ा तो महिला मासूम को लेकर महाराष्ट्र चली गई थी। इसके बाद पति ने अपहरण की घटना को अंजाम दिया। पति अपने दो दोस्तों के साथ मिलकर बेटे को लेने नागपुर स्थित अपनी ससुराल पहुंचा। वहां उसने मासूम को महिला से छुड़ाकर कार में बैठाया और उसे खंडवा ले आया। घटना के बाद पत्नी ने अपने पति समेत अन्य के खिलाफ महाराष्ट्रा में अपहरण का केस दर्ज करवाया था।  यह है पूरा मामला  खंडवा के खान शाहवली में रहने वाले सीमेंट कारोबारी अब्दुल अलीम नईम परियानी का निकाह नागपुर के शांतिनगर में रहने वाली अक्सा से 2019 में हुआ था। अक्सा का आरोप है कि शादी के बाद से ही उसका पति अलीम और उसके परिवार ने उसे शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित किया। हालांकि, बताया जा रहा है कि महिला की शिकायत पर पूर्व में भी खंडवा के मोघट रोड़ थाने में पति के खिलाफ केस दर्ज कराया गया था। उसके बाद से ही महिला अपने तीन साल के मासूम के साथ मायके रहने चली गई थी। मायके जाने के बाद अक्सा ने अपने पति को तलाक का एक नोटिस भी भेजा था। मां से छीन लाया बच्चे को पुलिस के अनुसार सोमवार सुबह नागपुर के तुलसीनगर इलाके में अक्सा अपने बच्चे के साथ दोपहिया वाहन पर सवार होकर जा रही थी। तभी एक कार ने दोपहिया वाहन को रोका। उस कार से अलीम और उसके साथी निकले। उन्होंने पहले तो अक्सा को धमकाया और फिर बच्चे को लेकर फरार हो गए। इसके बाद अक्सा ने अपने पति समेत उसके साथियों के खिलाफ नजदीक के ही थाने में मासूम के अपहरण का मामला दर्ज करवाया।  महाराष्ट्र पुलिस ने दो किया गिरफ्तार  महाराष्ट्र पुलिस के जवान मंगलवार को खंडवा के मोघट थाने पहुंचे। मोघट पुलिस की मदद से महाराष्ट्र पुलिस पहले आरोपी अलीम के घर पहुंची। वह घर पर नहीं मिला। अलीम के घर की तलाशी लेने पर पुलिस ने अपहृत बच्चे को अपनी कस्टडी में ले लिया है। अपहरण में शामिल उसके अन्य साथी तनवीर पिता अब्दुल रियाज निवासी मोघट थाने के पीछे और मुख्त्यार अहमद पिता मुश्ताक निवासी राहतनगर को भी महाराष्ट्र पुलिस गिरफ्तार कर अपने साथ ले गई। मोघट थाना प्रभारी ब्रजभूषण हिरवे ने बताया कि एक पारिवारिक विवाद के मामले में महाराष्ट्र पुलिस ने हमसे मदद मांगी थी। हमने उनकी मदद कर आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके हवाले कर दिया है। आगे की कार्यवाही महाराष्ट्र पुलिस करेगी।

You can share this post!

Related News

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Rajasthan Police constable – फोटो : social media

विस्तार Follow Us

मध्य प्रदेश के खंडवा में रहने वाले एक पिता ने अपने ही तीन साल के नाबालिग पुत्र का अपहरण कर लिया। इसे लेकर महाराष्ट्र पुलिस ने दबिश देकर यहां से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पूरा मामला पारिवारिक विवाद है। जब पति-पत्नी के बीच पारिवारिक विवाद बढ़ा तो महिला मासूम को लेकर महाराष्ट्र चली गई थी। इसके बाद पति ने अपहरण की घटना को अंजाम दिया। पति अपने दो दोस्तों के साथ मिलकर बेटे को लेने नागपुर स्थित अपनी ससुराल पहुंचा। वहां उसने मासूम को महिला से छुड़ाकर कार में बैठाया और उसे खंडवा ले आया। घटना के बाद पत्नी ने अपने पति समेत अन्य के खिलाफ महाराष्ट्रा में अपहरण का केस दर्ज करवाया था। 

यह है पूरा मामला 
खंडवा के खान शाहवली में रहने वाले सीमेंट कारोबारी अब्दुल अलीम नईम परियानी का निकाह नागपुर के शांतिनगर में रहने वाली अक्सा से 2019 में हुआ था। अक्सा का आरोप है कि शादी के बाद से ही उसका पति अलीम और उसके परिवार ने उसे शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित किया। हालांकि, बताया जा रहा है कि महिला की शिकायत पर पूर्व में भी खंडवा के मोघट रोड़ थाने में पति के खिलाफ केस दर्ज कराया गया था। उसके बाद से ही महिला अपने तीन साल के मासूम के साथ मायके रहने चली गई थी। मायके जाने के बाद अक्सा ने अपने पति को तलाक का एक नोटिस भी भेजा था।

मां से छीन लाया बच्चे को
पुलिस के अनुसार सोमवार सुबह नागपुर के तुलसीनगर इलाके में अक्सा अपने बच्चे के साथ दोपहिया वाहन पर सवार होकर जा रही थी। तभी एक कार ने दोपहिया वाहन को रोका। उस कार से अलीम और उसके साथी निकले। उन्होंने पहले तो अक्सा को धमकाया और फिर बच्चे को लेकर फरार हो गए। इसके बाद अक्सा ने अपने पति समेत उसके साथियों के खिलाफ नजदीक के ही थाने में मासूम के अपहरण का मामला दर्ज करवाया। 

महाराष्ट्र पुलिस ने दो किया गिरफ्तार 
महाराष्ट्र पुलिस के जवान मंगलवार को खंडवा के मोघट थाने पहुंचे। मोघट पुलिस की मदद से महाराष्ट्र पुलिस पहले आरोपी अलीम के घर पहुंची। वह घर पर नहीं मिला। अलीम के घर की तलाशी लेने पर पुलिस ने अपहृत बच्चे को अपनी कस्टडी में ले लिया है। अपहरण में शामिल उसके अन्य साथी तनवीर पिता अब्दुल रियाज निवासी मोघट थाने के पीछे और मुख्त्यार अहमद पिता मुश्ताक निवासी राहतनगर को भी महाराष्ट्र पुलिस गिरफ्तार कर अपने साथ ले गई। मोघट थाना प्रभारी ब्रजभूषण हिरवे ने बताया कि एक पारिवारिक विवाद के मामले में महाराष्ट्र पुलिस ने हमसे मदद मांगी थी। हमने उनकी मदद कर आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके हवाले कर दिया है। आगे की कार्यवाही महाराष्ट्र पुलिस करेगी।

Posted in MP