jabalpur-news:-फीस-घोटाला-तथा-नकली-पुस्तक-मामलों-में-दो-पादरियों-सहित-9-फरार-आरोपियों-पर-इनाम-घोषित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर Published by: जबलपुर ब्यूरो Updated Mon, 26 Aug 2024 09: 06 PM IST crime - फोटो : iStock फीस घोटाला तथा फर्जी आईएसबीएन पुस्तक मामले में फरार दो पादरियों से नौ आरोपियों की गिरफ्तारी पर पुलिस ने पांच-पांच हजार रुपये का इनाम घोषित किया है। फरार आरोपियों में तीन स्कूलों में प्राचार्य तथा प्रबंधन के लोग शामिल हैं। पुलिस अधीक्षक आदित्य प्रताप सिंह के अनुसार पुलिस ने कलेक्टर कार्यालय से मिली शिकायत के आधार पर पुलिस ने शहर के 9 थानों में 11 स्कूलों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किए थे। पुलिस ने स्कूल प्रबंधन से जुड़े 22 लोगों को गिरफ्तार किया था। इसके अलावा फर्जी आईएसबीएन नम्बर की पुस्तक बेचने के आरोप में पुस्तक विक्रेताओं को भी गिरफ्तार किया गया था। तीन स्कूलों के प्राचार्य तथा प्रबंधन से जुड़े 9 आरोपी गत 27 जुलाई से फरार चल रहे थे। जिनकी गिरफ्तारी पर पुलिस ने पांच-पांच हजार रुपये का इनाम घोषित किया है। पुलिस ने फरार फादर सिबी जोसेफ उम्र 49, फादर वाल्टर जॉन खालको उम्र 48, मधुरानी जायसवाल उम्र 68, पर्व जायसवाल उम्र 45, सुप्रिया जायसवाल उम्र 40 साल, संजीव गर्ग, वोपन्ना सीमा, बोपन्ना सुषमा तथा रविन्दर सिंह जगन के खिलाफ माढोताल तथा संजीवनी नगर थाने में धारा 420, 409, 468, 471 तथा 120 बी के तहत तीन प्रकरण दर्ज किए थे। आरोपी गत तीन महीनों से फरार है। उनकी गिरफ्तारी पर पुलिस ने पांच-पांच हजार रुपये का इनाम घोषित किया है। फरार आरोपी को गिरफ्तार करने वाले या गिरफ्तारी हेतु सूचना देने वाले या गिरफ्तारी में सहयोग प्रदान करने वाले को उक्त राशि प्रदान की जाएगी।   रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

You can share this post!

Related News

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर Published by: जबलपुर ब्यूरो Updated Mon, 26 Aug 2024 09: 06 PM IST

crime – फोटो : iStock

फीस घोटाला तथा फर्जी आईएसबीएन पुस्तक मामले में फरार दो पादरियों से नौ आरोपियों की गिरफ्तारी पर पुलिस ने पांच-पांच हजार रुपये का इनाम घोषित किया है। फरार आरोपियों में तीन स्कूलों में प्राचार्य तथा प्रबंधन के लोग शामिल हैं।

पुलिस अधीक्षक आदित्य प्रताप सिंह के अनुसार पुलिस ने कलेक्टर कार्यालय से मिली शिकायत के आधार पर पुलिस ने शहर के 9 थानों में 11 स्कूलों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किए थे। पुलिस ने स्कूल प्रबंधन से जुड़े 22 लोगों को गिरफ्तार किया था। इसके अलावा फर्जी आईएसबीएन नम्बर की पुस्तक बेचने के आरोप में पुस्तक विक्रेताओं को भी गिरफ्तार किया गया था। तीन स्कूलों के प्राचार्य तथा प्रबंधन से जुड़े 9 आरोपी गत 27 जुलाई से फरार चल रहे थे। जिनकी गिरफ्तारी पर पुलिस ने पांच-पांच हजार रुपये का इनाम घोषित किया है।

पुलिस ने फरार फादर सिबी जोसेफ उम्र 49, फादर वाल्टर जॉन खालको उम्र 48, मधुरानी जायसवाल उम्र 68, पर्व जायसवाल उम्र 45, सुप्रिया जायसवाल उम्र 40 साल, संजीव गर्ग, वोपन्ना सीमा, बोपन्ना सुषमा तथा रविन्दर सिंह जगन के खिलाफ माढोताल तथा संजीवनी नगर थाने में धारा 420, 409, 468, 471 तथा 120 बी के तहत तीन प्रकरण दर्ज किए थे। आरोपी गत तीन महीनों से फरार है। उनकी गिरफ्तारी पर पुलिस ने पांच-पांच हजार रुपये का इनाम घोषित किया है। फरार आरोपी को गिरफ्तार करने वाले या गिरफ्तारी हेतु सूचना देने वाले या गिरफ्तारी में सहयोग प्रदान करने वाले को उक्त राशि प्रदान की जाएगी।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

Posted in MP