सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया विस्तार Follow Us जबलपुर में खेलने के बाद तालाब में नहाने गए दो मासूम बच्चों की डूबने के मौत हो गई। तालाब में उपस्थित अन्य लोग ने मासूम बच्चों को बचाने के प्रयास करते हुए बाहर निकालने के बाद उपचार के लिए अस्पताल ले गए। डॉक्टरों ने प्रारंभिक जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। परसवाड़ा थानान्तर्गत ग्राम बीजाटोला निवासी मयंक कोदे उम्र आठ साल तथा पुष्पेंद्र दौने उम्र सात साल खेल रहे थे। खेलने में गंदा होने के कारण दोनों बच्चे समीप स्थित मुरम की खदान में बने तालाबनुमा गड्डे में नहाने चले गए। पानी अधिक होने के कारण दोनों बच्चे डूबने लगे। लोग बच्चों को बचाने के लिए तालाबनुमा गड्डे में कूद गए। दोनों बच्चों को तालाब से बाहर निकाला गया और उपचार के लिए अस्पताल ले गये। डॉक्टर ने प्रारंभिक जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस व प्रशासन का अमला घटनास्थल में पहुंच गया था। ग्रामीणों के अनुसार, खदान में जेसीबी मशीन से खुदाई करने के कारण गड्डा बहुत गहरा हो गया था। बारिश के कारण वह लबालबा भरा हुआ था।

You can share this post!

Related News

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सांकेतिक तस्वीर – फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार Follow Us

जबलपुर में खेलने के बाद तालाब में नहाने गए दो मासूम बच्चों की डूबने के मौत हो गई। तालाब में उपस्थित अन्य लोग ने मासूम बच्चों को बचाने के प्रयास करते हुए बाहर निकालने के बाद उपचार के लिए अस्पताल ले गए। डॉक्टरों ने प्रारंभिक जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।

परसवाड़ा थानान्तर्गत ग्राम बीजाटोला निवासी मयंक कोदे उम्र आठ साल तथा पुष्पेंद्र दौने उम्र सात साल खेल रहे थे। खेलने में गंदा होने के कारण दोनों बच्चे समीप स्थित मुरम की खदान में बने तालाबनुमा गड्डे में नहाने चले गए। पानी अधिक होने के कारण दोनों बच्चे डूबने लगे। लोग बच्चों को बचाने के लिए तालाबनुमा गड्डे में कूद गए।

दोनों बच्चों को तालाब से बाहर निकाला गया और उपचार के लिए अस्पताल ले गये। डॉक्टर ने प्रारंभिक जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस व प्रशासन का अमला घटनास्थल में पहुंच गया था। ग्रामीणों के अनुसार, खदान में जेसीबी मशीन से खुदाई करने के कारण गड्डा बहुत गहरा हो गया था। बारिश के कारण वह लबालबा भरा हुआ था।

Posted in MP