Jail demo - फोटो : फाइल फोटो विस्तार Follow Us अदालत ने पौने दो करोड़ से ज्यादा का गबन करने वाले बाबू दो साल की सजा सुनाई गई। जेएमएफसी कोर्ट ने आरोपी राम अवतार वर्मा को दोषी पाते हुए उक्त सजा से दंडित किया और दो हजार का जुर्माना लगाया। दोषी बाबू जबलपुर आयुर्वेद संभागीय अधिकारी कार्यालय में लिपिक के साथ-साथ अन्य पदों का प्रभारी था।  अदालत को अभियोजन पक्ष की ओर से बताया गया कि आरोपी राम अवतार वर्मा जबलपुर आयुर्वेद कार्यालय में मुख्य लिपिक था। 12 फरवरी 1993 को उसे कैशियर का भी चार्ज दिया गया था। इसके अलावा वेतन देयक तैयार करना भी उसी के हवाले था। 1993 व 1997 के बीच आरोपी आरए वर्मा ने एक करोड़ 77 लाख 951 रुपये की शासकीय राशि का गबन किया। इतना ही नहीं 3 लाख 73 हजार 701 रुपये का दोहरा आहरण कराकर राशि गबन की गई। संभागीय आयुर्वेद अधिकारी व्हीके जैन की शिकायत पर मदनमहल पुलिस ने आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज कर किया। जिसके बाद अदालत के समक्ष चालान पेश गया। सुनवाई पश्चात् अदालत ने बाबू को दो साल की सजा व दो हजार के जुर्माने से दंडित किया। मामले में शासन की ओर से एडीपीओ शोभना पटेल ने पक्ष रखा। 

You can share this post!

Related News

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Jail demo – फोटो : फाइल फोटो

विस्तार Follow Us

अदालत ने पौने दो करोड़ से ज्यादा का गबन करने वाले बाबू दो साल की सजा सुनाई गई। जेएमएफसी कोर्ट ने आरोपी राम अवतार वर्मा को दोषी पाते हुए उक्त सजा से दंडित किया और दो हजार का जुर्माना लगाया। दोषी बाबू जबलपुर आयुर्वेद संभागीय अधिकारी कार्यालय में लिपिक के साथ-साथ अन्य पदों का प्रभारी था। 

अदालत को अभियोजन पक्ष की ओर से बताया गया कि आरोपी राम अवतार वर्मा जबलपुर आयुर्वेद कार्यालय में मुख्य लिपिक था। 12 फरवरी 1993 को उसे कैशियर का भी चार्ज दिया गया था। इसके अलावा वेतन देयक तैयार करना भी उसी के हवाले था। 1993 व 1997 के बीच आरोपी आरए वर्मा ने एक करोड़ 77 लाख 951 रुपये की शासकीय राशि का गबन किया। इतना ही नहीं 3 लाख 73 हजार 701 रुपये का दोहरा आहरण कराकर राशि गबन की गई। संभागीय आयुर्वेद अधिकारी व्हीके जैन की शिकायत पर मदनमहल पुलिस ने आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज कर किया। जिसके बाद अदालत के समक्ष चालान पेश गया। सुनवाई पश्चात् अदालत ने बाबू को दो साल की सजा व दो हजार के जुर्माने से दंडित किया। मामले में शासन की ओर से एडीपीओ शोभना पटेल ने पक्ष रखा। 

Posted in MP