jabalpur:-बिना-बारूद-कबाड़-गोदाम-में-हुआ-ब्लास्ट,-पुलिस-के-सामने-सच्चाई-खोजने-की-चुनौती
जबलपुर में कबाड़ गोदाम ब्लास्ट मामले में जांच की गई। - फोटो : सोशल मीडिया विस्तार Follow Us जबलपुर के अधारताल इंडस्ट्री एरिया में गुरुवार दोपहर एक कबाड़खाने में हुए विस्फोट से कर्मचारी की मौत हो गई थी। पुलिस को जांच में घटनास्थल में बारूद से विस्फोट होने के कोई साक्ष्य नहीं मिले थे। बिना बारूद के ब्लास्ट की जांच पुलिस के लिए चुनौती बनी हुई है। पुलिस कबाड़खाने के संचालक भाइयों से पूछताछ में जुटी हुई है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सोनाली दुबे के अनुसार ब्लास्ट संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। जिस स्थान पर ब्लास्ट होना बताया जा रहा है, वहां लगा बल्ब तक नहीं टूटा है। इसके अलावा घटनास्थल में बारूद होने की पुष्टि अभी तक नहीं हो पाई है। पुलिस तथा ओएफके की बीडीएस टीम ने घटनास्थल में जांच की थी। टीम को भी बारूद के संबंध में कोई सुराग नहीं मिला है। पुलिस ने कबाड़ गोदाम संचालक कपिल जैन तथा उसके भाई संदीप जैन के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज करते हुए उन्हें गिरफ्तार कर लिया था। दोनों आरोपियों को पूछताछ के लिए पुलिस रिमांड पर लिया गया है। घटना में मृत राजा चौधरी ब्लास्ट में गंभीर रूप से घायल हो गया था। घटना लगभग साढ़े दस बजे की थी और दोनों भाइयों ने पुलिस को सूचित नहीं किया। ब्लास्ट में युवक का दिल बाहर निकल आया था। इसके बावजूद भी दोनों भाई उसे लेकर घूमते रहे और उपचार के लिए अस्पताल नहीं ले गए। घायल को बाहर लाकर कार में बैठने की सीसीटीवी फुटेज पुलिस को मिली है। घटना के संबंध में पुलिस को लगभग साढ़े 12 बजे सूचित किया गया। स्क्रैप यार्ड संचालक ने पुलिस को बताया है कि छत्तीसगढ़ के आयन नामक युवक से सेना के कंटेनर पेटी खरीदी थी। कंटेनर पेटी को सही करने के लिए कंप्रेस करने के दौरान घटना बताई जा रही है। पुलिस पूरे प्रकरण को संदिग्ध मानकर जांच कर रही है।

You can share this post!

Related News

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

जबलपुर में कबाड़ गोदाम ब्लास्ट मामले में जांच की गई। – फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार Follow Us

जबलपुर के अधारताल इंडस्ट्री एरिया में गुरुवार दोपहर एक कबाड़खाने में हुए विस्फोट से कर्मचारी की मौत हो गई थी। पुलिस को जांच में घटनास्थल में बारूद से विस्फोट होने के कोई साक्ष्य नहीं मिले थे। बिना बारूद के ब्लास्ट की जांच पुलिस के लिए चुनौती बनी हुई है। पुलिस कबाड़खाने के संचालक भाइयों से पूछताछ में जुटी हुई है।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सोनाली दुबे के अनुसार ब्लास्ट संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। जिस स्थान पर ब्लास्ट होना बताया जा रहा है, वहां लगा बल्ब तक नहीं टूटा है। इसके अलावा घटनास्थल में बारूद होने की पुष्टि अभी तक नहीं हो पाई है। पुलिस तथा ओएफके की बीडीएस टीम ने घटनास्थल में जांच की थी। टीम को भी बारूद के संबंध में कोई सुराग नहीं मिला है। पुलिस ने कबाड़ गोदाम संचालक कपिल जैन तथा उसके भाई संदीप जैन के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज करते हुए उन्हें गिरफ्तार कर लिया था। दोनों आरोपियों को पूछताछ के लिए पुलिस रिमांड पर लिया गया है।

घटना में मृत राजा चौधरी ब्लास्ट में गंभीर रूप से घायल हो गया था। घटना लगभग साढ़े दस बजे की थी और दोनों भाइयों ने पुलिस को सूचित नहीं किया। ब्लास्ट में युवक का दिल बाहर निकल आया था। इसके बावजूद भी दोनों भाई उसे लेकर घूमते रहे और उपचार के लिए अस्पताल नहीं ले गए। घायल को बाहर लाकर कार में बैठने की सीसीटीवी फुटेज पुलिस को मिली है। घटना के संबंध में पुलिस को लगभग साढ़े 12 बजे सूचित किया गया।

स्क्रैप यार्ड संचालक ने पुलिस को बताया है कि छत्तीसगढ़ के आयन नामक युवक से सेना के कंटेनर पेटी खरीदी थी। कंटेनर पेटी को सही करने के लिए कंप्रेस करने के दौरान घटना बताई जा रही है। पुलिस पूरे प्रकरण को संदिग्ध मानकर जांच कर रही है।

Posted in MP