jabalpur:-कलेक्ट्रेट-का-घेराव-करने-जा-रहे-nsui-कार्यकर्ताओं-पर-लाठीचार्ज,-एक-दर्जन-से-ज्यादा-गिरफ्तार
घेराव करने पहुंचे NSUI कार्यकर्ता - फोटो : अमर उजाला विस्तार Follow Us मंहगाई, बेरोजगारी व पटवारी घोटाला सहित अन्य घोटालों के विरोध में एनएसयूआई के कार्यकर्ता कलेक्ट्रेट का घेराव करने जा रहे थे। घंटाघर के पास लगे बैरीकेट को तोड़कर एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने आगे बढ़ने का प्रयास किया। जिन्हें रोकने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज करना पडा। लाठीचार्ज के कारण भगदड़ का माहौल बन  गया। एनएसयूआई के जिला अध्यक्ष सचिन रजक ने बताया कि मंहगाई, बेरोजगारी व पटवारी घोटाला सहित अन्य घोटालों के खिलाफ एनएसयूआई कार्यकर्ता प्रदेश अध्यक्ष आशुतोष चौकसे के नेतृत्व में शांतिपूर्ण तरीके से कलेक्ट्रेट कार्यालय का घेराव करने जा रहे थे। घंटाघर पर पुलिस ने बैरिकेट लगाकर कार्यकर्ताओं को रोकने का प्रयास किया। कार्यकर्ताओं ने आगे बढ़ने का प्रयास किया, तो पुलिस ने बेरहमी के साथ लाठीचार्ज प्रारंभ कर दिया। लाठी चार्ज में उन सहित एक दर्जन कार्यकर्ताओं को चोट आई है और वह उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती हैं। दर्जन कार्यकर्ताओं को मामूली चोटें आई हैं।   अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रियंका शुक्ला ने बताया कि कलेक्ट्रेट में धारा 144 लागू है। प्रदर्शनकारियों को समझाइश देकर रोकने का प्रयास किया गया। प्रदर्शनकारियों ने बलपूर्वक बैरिकेट तोड़कर प्रयास किया। स्थिति को नियंत्रित करने पुलिस को हल्का बल प्रयोग करना पड़ा। पुलिस ने एनएसयूआई के 15 कार्यकर्ताओं के खिलाफ धारा 151 के तहत कार्रवाई की है।

You can share this post!

Related News

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

घेराव करने पहुंचे NSUI कार्यकर्ता – फोटो : अमर उजाला

विस्तार Follow Us

मंहगाई, बेरोजगारी व पटवारी घोटाला सहित अन्य घोटालों के विरोध में एनएसयूआई के कार्यकर्ता कलेक्ट्रेट का घेराव करने जा रहे थे। घंटाघर के पास लगे बैरीकेट को तोड़कर एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने आगे बढ़ने का प्रयास किया। जिन्हें रोकने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज करना पडा। लाठीचार्ज के कारण भगदड़ का माहौल बन  गया।

एनएसयूआई के जिला अध्यक्ष सचिन रजक ने बताया कि मंहगाई, बेरोजगारी व पटवारी घोटाला सहित अन्य घोटालों के खिलाफ एनएसयूआई कार्यकर्ता प्रदेश अध्यक्ष आशुतोष चौकसे के नेतृत्व में शांतिपूर्ण तरीके से कलेक्ट्रेट कार्यालय का घेराव करने जा रहे थे। घंटाघर पर पुलिस ने बैरिकेट लगाकर कार्यकर्ताओं को रोकने का प्रयास किया। कार्यकर्ताओं ने आगे बढ़ने का प्रयास किया, तो पुलिस ने बेरहमी के साथ लाठीचार्ज प्रारंभ कर दिया। लाठी चार्ज में उन सहित एक दर्जन कार्यकर्ताओं को चोट आई है और वह उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती हैं। दर्जन कार्यकर्ताओं को मामूली चोटें आई हैं।

 
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रियंका शुक्ला ने बताया कि कलेक्ट्रेट में धारा 144 लागू है। प्रदर्शनकारियों को समझाइश देकर रोकने का प्रयास किया गया। प्रदर्शनकारियों ने बलपूर्वक बैरिकेट तोड़कर प्रयास किया। स्थिति को नियंत्रित करने पुलिस को हल्का बल प्रयोग करना पड़ा। पुलिस ने एनएसयूआई के 15 कार्यकर्ताओं के खिलाफ धारा 151 के तहत कार्रवाई की है।

Posted in MP