indore-news:-14-मुस्लिम-हिन्दू-बने,-चार-की-घर-वापसी-हुई,-खजराना-मंदिर-में-हुआ-शुद्धिकरण
खजराना मंदिर में हुआ शुद्धिकरण कार्यक्रम। - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल, इंदौर विस्तार Follow Us इंदौर के प्रसिद्ध खजराना गणेश मंदिर में एक धार्मिक समारोह में 14 लोगों ने हिन्दू धर्म अपनाया। इनमें महिलाएं भी शामिल हैं। इन लोगों ने मुस्लिम धर्म त्यागकर सनातन धर्म स्वीकार किया। इसके अलावा, चार अन्य लोगों ने भी "घर वापसी" की, यानी वे पहले हिन्दू धर्म छोड़कर मुस्लिम धर्म अपना चुके थे, लेकिन अब उन्होंने वापस हिन्दू धर्म में लौटने का फैसला किया है। गुरुवार को हुए इस आयोजन में बड़ी संख्या में विश्व हिन्दू परिषद के सदस्य भी शामिल हुए।  हिन्दू धर्म अपनाने के कारण नए धर्मावलंबियों ने बताया कि उन्होंने कई कारणों से हिन्दू धर्म अपनाने का फैसला किया। कुछ महिलाओं ने मुस्लिम समाज में फैली कुरीतियों और भेदभाव से परेशान होकर यह कदम उठाया। एक महिला ने कहा, मुझे बचपन से ही मंदिर जाना अच्छा लगता था। हिन्दू धर्म मुझे अच्छा लगता है। मैंने बिना किसी के दबाव के हिन्दू धर्म अपनाया है। एक अन्य महिला ने कहा, मंदिरों में महिलाओं को भी पूजा करते देख अच्छा लगता था। लेकिन मुस्लिम धर्म में महिलाओं के मस्जिद जाने पर प्रतिबंध है, यह हमें बड़ा बुरा लगता था। हिंदुओं के घर में होने वाले पूजा-पाठ देखकर हमें भी अपने घर में ऐसे ही पूजा पाठ कराने की इच्छा होती थी। घर वापसी करने वालों का कहना "घर वापसी" करने वालों ने कहा कि उन्होंने हिन्दू धर्म की ओर लौटने का फैसला इसलिए किया क्योंकि उन्हें लगा कि यही उनका सच्चा धर्म है। एक व्यक्ति ने कहा, मैं हमेशा से हिन्दू धर्म के प्रति आकर्षित रहा हूं। मैंने इस्लाम में कभी सहज महसूस नहीं किया। आज मैं बहुत खुश हूं कि मैं अपने मूल धर्म में वापस आ गया हूं। विश्व हिन्दू परिषद की भूमिका विश्व हिन्दू परिषद (विहिप) के संतोष शर्मा ने बताया कि सभी 18 लोगों का खजराना गणेश मंदिर में शुद्धिकरण किया गया। उन्होंने कहा कि विहिप उन लोगों की हर संभव मदद करेगा जिन्होंने हिन्दू धर्म अपनाया है। पिछले कुछ महीनों में, कई मुस्लिमों ने हिन्दू धर्म अपनाया है। हैदर से हरि बनने पर हमला हुआ तो परिवार भी हिन्दू बना कुछ समय पहले विश्व हिन्दू परिषद ने आठ लोगों का शुद्धिकरण करवाया था। तब हैदर से हरि बने शख्स को जान से मारने की धमकियां दी गई थी। उसके घर पर भी पत्थरबाजी हुई थी। वह कई दिनों तक अपने घर से दूर रहा था। आज उसके परिजन ने भी हिन्दू धर्म अपनाया है।  इन 14 लोगों को हिन्दू बनने के बाद नया नाम मिला 1. आमिना से अमृता 2. आरजू से एलिना 3. अदनान शाह से आरव  4. तरन्नुम बी से तम्मन्ना 5. मुमताज बी से मीना  6. अबेल मसीह से भरत  7. अयाना से प्रशंसा 8. मुबारक शाह से मुकेश  9. समीर से सावन  10. सोफिया से भूमिका  11. अफसाना से आरती  12. मरियम से आश्रिता  13. शाजिया हाशमी से सपना  14. अलफीजा से आलिया ये मुस्लिम बन गए थे अब घर वापसी हुई 1. महिमा 2. अनिता 3. अभिषेक 4.राकेश

You can share this post!

Related News

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खजराना मंदिर में हुआ शुद्धिकरण कार्यक्रम। – फोटो : अमर उजाला, डिजिटल, इंदौर

विस्तार Follow Us

इंदौर के प्रसिद्ध खजराना गणेश मंदिर में एक धार्मिक समारोह में 14 लोगों ने हिन्दू धर्म अपनाया। इनमें महिलाएं भी शामिल हैं। इन लोगों ने मुस्लिम धर्म त्यागकर सनातन धर्म स्वीकार किया। इसके अलावा, चार अन्य लोगों ने भी “घर वापसी” की, यानी वे पहले हिन्दू धर्म छोड़कर मुस्लिम धर्म अपना चुके थे, लेकिन अब उन्होंने वापस हिन्दू धर्म में लौटने का फैसला किया है। गुरुवार को हुए इस आयोजन में बड़ी संख्या में विश्व हिन्दू परिषद के सदस्य भी शामिल हुए। 

हिन्दू धर्म अपनाने के कारण
नए धर्मावलंबियों ने बताया कि उन्होंने कई कारणों से हिन्दू धर्म अपनाने का फैसला किया। कुछ महिलाओं ने मुस्लिम समाज में फैली कुरीतियों और भेदभाव से परेशान होकर यह कदम उठाया। एक महिला ने कहा, मुझे बचपन से ही मंदिर जाना अच्छा लगता था। हिन्दू धर्म मुझे अच्छा लगता है। मैंने बिना किसी के दबाव के हिन्दू धर्म अपनाया है। एक अन्य महिला ने कहा, मंदिरों में महिलाओं को भी पूजा करते देख अच्छा लगता था। लेकिन मुस्लिम धर्म में महिलाओं के मस्जिद जाने पर प्रतिबंध है, यह हमें बड़ा बुरा लगता था। हिंदुओं के घर में होने वाले पूजा-पाठ देखकर हमें भी अपने घर में ऐसे ही पूजा पाठ कराने की इच्छा होती थी।

घर वापसी करने वालों का कहना
“घर वापसी” करने वालों ने कहा कि उन्होंने हिन्दू धर्म की ओर लौटने का फैसला इसलिए किया क्योंकि उन्हें लगा कि यही उनका सच्चा धर्म है। एक व्यक्ति ने कहा, मैं हमेशा से हिन्दू धर्म के प्रति आकर्षित रहा हूं। मैंने इस्लाम में कभी सहज महसूस नहीं किया। आज मैं बहुत खुश हूं कि मैं अपने मूल धर्म में वापस आ गया हूं।

विश्व हिन्दू परिषद की भूमिका
विश्व हिन्दू परिषद (विहिप) के संतोष शर्मा ने बताया कि सभी 18 लोगों का खजराना गणेश मंदिर में शुद्धिकरण किया गया। उन्होंने कहा कि विहिप उन लोगों की हर संभव मदद करेगा जिन्होंने हिन्दू धर्म अपनाया है। पिछले कुछ महीनों में, कई मुस्लिमों ने हिन्दू धर्म अपनाया है।

हैदर से हरि बनने पर हमला हुआ तो परिवार भी हिन्दू बना
कुछ समय पहले विश्व हिन्दू परिषद ने आठ लोगों का शुद्धिकरण करवाया था। तब हैदर से हरि बने शख्स को जान से मारने की धमकियां दी गई थी। उसके घर पर भी पत्थरबाजी हुई थी। वह कई दिनों तक अपने घर से दूर रहा था। आज उसके परिजन ने भी हिन्दू धर्म अपनाया है। 

इन 14 लोगों को हिन्दू बनने के बाद नया नाम मिला
1. आमिना से अमृता
2. आरजू से एलिना
3. अदनान शाह से आरव 
4. तरन्नुम बी से तम्मन्ना
5. मुमताज बी से मीना 
6. अबेल मसीह से भरत 
7. अयाना से प्रशंसा
8. मुबारक शाह से मुकेश 
9. समीर से सावन 
10. सोफिया से भूमिका 
11. अफसाना से आरती 
12. मरियम से आश्रिता 
13. शाजिया हाशमी से सपना 
14. अलफीजा से आलिया

ये मुस्लिम बन गए थे अब घर वापसी हुई
1. महिमा
2. अनिता
3. अभिषेक
4.राकेश

Posted in MP